स्वच्छ रक्सौल द्वारा नागरिक समस्याओं पर नगर में व्यापक सर्वेक्षण शुरू, जल्द सौंपा जाएगा ज्ञापन
रक्सौल।(vor desk)।स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह और उनकी टीम ने नगर की नागरिक समस्याओं को लेकर एक सर्वेक्षण शुरू किया है।पहले चक्र के सर्वेक्षण में 80 नागरिकों ने भाग लिया। इस सर्वेक्षण में नल जल योजना की आपूर्ति, सड़क और यातायात व्यवस्था, स्वच्छता और कचरा प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा और सामुदायिक सुविधाएं, कर एवं अन्य शुल्क, पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण जैसी प्रमुख विषयों पर जनता की राय ली गई।
सर्वेक्षण के परिणाम चौंकाने वाले रहे, क्योंकि अधिकांश नागरिकों ने बुनियादी सुविधाओं की दयनीय स्थिति को लेकर नकारात्मक प्रतिक्रिया दी। विशेष रूप से सड़कों की जर्जर स्थिति, नालों की सफाई की कमी, स्ट्रीट लाइट का न होना और नियमित फॉगिंग न किए जाने को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।
स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि पूरे 25 वार्डों का ...









