रक्सौल थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा निलंबित, रक्सौल पहुंच डीआईजी हर किशोर राय ने की मामले की समीक्षा!
रक्सौल ।(Vor desk)।रक्सौल में थानाध्यक्ष के द्वारा कर्तव्य में कोताही,पद के दुरुपयोग और व्यापारी के शोषण के मामले को ले कर चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी हर किशोर राय गंभीर हैं और उनकी नजर रक्सौल पर बनी हुई है। रक्सौल थाना के पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा को व्यवसायी से उधार समान लेकर नहीं चुकाने व मांगने पर अपरण केस में फंसाने के आरोप में डीआईजी हरकिशोर राय ने निलंबित कर दिया है। साथ ही थानाध्यक्ष पर विभागीय कार्रवाई भी प्रारंभ की गई है।हालाकि,मामला जांच में है और अभी तक थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक के पद पर किसी पुलिस अधिकारी की पदस्थापना नहीं हुई है।
थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक पर गाज गिरने के बाद जारी चर्चा परिचर्चा के बीच बुधवार की दोपहर चम्पारण प्रक्षेत्र के डीआइजी हर किशोर राय अचानक रक्सौल पहुंच गए। अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक के कार्यालय में पहुंच कर अनुमंडल क्षे...









