रक्सौल में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई 11दिवसीय गणपति पूजन महोत्सव, महाआरती और वृंदावन की रासलीला प्रस्तुति से भक्तिमय हुआ माहौल!
रक्सौल।(vor desk)पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार गणेश चतुर्थी पर रक्सौल में शनिवार से श्री गणेश महोत्सव का 11 दिवसीय आयोजन की शुरुआत हो गई। सबसे पहले अहले सुबह भव्य कलश यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें गाजे-बाजे के साथ भक्ति गीतों पर झूमते हुए सैकड़ो की संख्या में पुरुष, महिला, युवतियां एवं बच्चे शरीक हुए और गणपति बप्पा मोरया एवं मंगल मूर्ति मोरया के नारा भी लगाते हुए रक्सौल के बैंक रोड, स्टेशन रोड, ओल्ड आई ओ सी डीपो के सामने श्री मंगल मूर्ति गणेश पूजा समिति के पंडाल से निकल बंगरी नदी में पहुंचे एवं कलश जल लेकर पुनः पूजा स्थल पर पहुंचे, वहां क्लश स्थापना के उपरांत वैदिक मंत्रों के बीच विधिवित पूजा उपरांत पट खुला और श्रद्धालु दर्शन पूजन को उमड़ने लगे।शाम में गणेश वंदना और महाआरती हुई।जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।महाआरती के बाद यूपी के वृंदावन की बिहारी रास लीला की प्रस्तुति...









