रामनवमी जुलूस में भड़काऊ भाषण और नारे से रक्सौल में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, कारवाई शुरू
रक्सौल।(Vor desk)। भारत नेपाल सीमावर्ती रक्सौल में रामनवमी के अवसर पर निकाले गए शोभा यात्रा जुलूस में भड़काऊ और आपत्ति जनक भाषण देने का मामला तूल पकड़ गया है।इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्वी चंपारण प्रशासन एक्शन मोड में दिख रहा है।आचार संहिता के विरुद्ध नियमों की धज्जियां उड़ाने के मामले में त्वरित सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने स्वत:संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की है।पूर्वी चंपारण एसपी स्वर्ण प्रभात ने मंगलवार को एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि राम नवमी के दौरान रथ पर सवार एक व्यक्ति विशेष समाज के लोगों के विरुद्ध हजारों लोगों के भीड़ को उत्तेजक/आपत्तिजनक नारे लगा कर भड़का रहे थे।जिससे विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन होने की संभावना बन गई थी। 6अप्रैल2025 की संध्या 7 बजे विधि व्यवस्था ड्यूटी के क्रम में नहर चौक पर थे ,तभी सोशल मीडिया के माध्यम से रामनवमी के अवसर पर शोभा यात्रा मे...









