Monday, September 7

सीमांचल

स्वच्छता सर्वेक्षण में रक्सौल फिसड्डी: राज्य स्तर पर 96 और  राष्ट्रीय स्तर पर 745 वा रैंक! 

स्वच्छता सर्वेक्षण में रक्सौल फिसड्डी: राज्य स्तर पर 96 और  राष्ट्रीय स्तर पर 745 वा रैंक! 

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित अंतराष्ट्रीय शहर रक्सौल राष्ट्रीय वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण फिसड्डी साबित हुआ है ।स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-2025 में राज्य स्तर पर 96 वा रैंक मिला है,जो मोतिहारी और बेतिया के मुकाबले में कहीं नहीं है।शहरी क्षेत्र में स्वच्छता में हुई प्रगति के आंकलन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सर्वे के लिए आई टीम के द्वारा विभिन्न माप दंडों के आधार पर किए गए सर्वे के बाद यह रैंकिंग जारी की गई है।हालाकि,पिछले बार के सर्वे के मुकाबले रक्सौल नगर का परफॉर्मेंस सुधरा है। रक्सौल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ई मनीष कुमार ने बताया कि रक्सौल को राज्य स्तर पर 96 और  राष्ट्रीय स्तर पर 745 वा रैंक प्राप्त हुआ है। रक्सौल नगर में साफ सफाई ,सौंदर्यीकरण,सहित अन्य   मापदंडों पर बेहतर बनाने की लगातार प्रयास जारी है।उन्होंने आशा जताई कि आने वाले समय में रक्सौल का रैंकि...
पीएम मोदी ने रक्सौल हो कर लखनऊ जाने वाली  अमृत भारत ट्रेन का किया शुभारंभ,दरभंगा-नरकटियागंज रेल खंड के दोहरीकरण का भी किया शिलान्यास!

पीएम मोदी ने रक्सौल हो कर लखनऊ जाने वाली अमृत भारत ट्रेन का किया शुभारंभ,दरभंगा-नरकटियागंज रेल खंड के दोहरीकरण का भी किया शिलान्यास!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।मोतिहारी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार -यूपी के बीच बेहतर रेल कनेक्टिविटी के तहत सीमा क्षेत्र के लोगों को तोहफा दिया है।वंदे भारत ट्रेन के शुभारंभ की प्रतीक्षा में जुटे रक्सौलवासियों की मुराद तो नहीं पूरी हुई,मगर, रक्सौल जंक्शन से होकर एक नए "अमृत भारत" ट्रेन का परिचालन का शुभारंभ हुआ है। यहां अमृत भारत दूसरी ट्रेन है, जो दरभंगा से खुल कर रक्सौल होते हुए लखनऊ जाएगी।इससे पूर्व से दरभंगा भाया सीतामढ़ी और अयोध्या होकर दिल्ली के लिए प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को अमृत भारत ट्रेन है।अब नया अमृत भारत ट्रेन हर शनिवार को जाएगी और वापस रविवार को आएगी।दोनो अमृत भारत ट्रेन मां जानकी की धरती मिथिला और प्रभु श्री राम की धरती अयोध्या धाम से गुजरेगी।चंपारण और नेपाल के लोगों को भी इससे फायदा होगा,धार्मिक यात्राओं में सुविधा होगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने मोतिहारी में आयोजि...
रक्सौल में ईवीएम  डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का एसडीएम मनीष कुमार ने किया उद्घाटन,मतदाताओं को मिलेगा प्रशिक्षण!

रक्सौल में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का एसडीएम मनीष कुमार ने किया उद्घाटन,मतदाताओं को मिलेगा प्रशिक्षण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसाररक्सौल स्थित अनुमंडल कार्यालय में ईवीएम डिमांस्ट्रेशन सेंटर का उद्घाटन रक्सौल एसडीएम मनीष कुमार ने फीता काटकर किया। इस सेंटर का उद्देश्य नए मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देना और उन्हें ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और वीवीपैट (वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीन के बारे में जागरूक करना है।इस अवसर पर एसडीएम ने स्वयं बैलेट यूनिट में बटन दबाकर मतदान प्रक्रिया का डेमो ट्रायल लिया और वीवीपैट से निकलने वाली पर्ची का मिलान कर इसकी पारदर्शिता और विश्वसनीयता को रेखांकित किया।उन्होंने इस मौके पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया सेंटर का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें।प्रत्येक दिन ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को ईवीएम की कार्यप्रणाली से अवगत कराएं।स्कूल, कॉलेज, पंचायत एवं वार्ड स्तर पर...
रक्सौल पुलिस के छापेमारी में 154ग्राम स्मैक और 842ग्राम गांजा बरामद,दो धंधेबाज गिरफ्तार!

रक्सौल पुलिस के छापेमारी में 154ग्राम स्मैक और 842ग्राम गांजा बरामद,दो धंधेबाज गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। पीएम के मोतिहारी आगमन की तैयारी को ले कर इंडो नेपाल बॉर्डर पर हाई एलर्ट के बीच मादक पदार्थ के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है।पूर्वी चंपारण एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ब्रिज किशोर यादव उर्फ पुलिस(पिता राम छतरी यादव,अहिरवा टोला, रक्सौल) और फिरोज अहमद (पिता मोहम्मद यूसुफ सकीरा,गांधी नगर, रक्सौल)को गिरफ्तार किया है।दोनो को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा छापेमारी कर रक्सौल के गांधी नगर एरिया से गिरफ्तार किया गया है।इनके पास से 154ग्राम स्मैक और 842ग्राम गांजा बरामद किया गया।इसकी पुष्टि प्रभारी एसडीपीओ अभिनव पराशर ने की है।उन्होंने बताया कि मामले में जांच और कानूनी करवाई की जा रही है।नशा कारोबारियों को किसी कीमत पर बक्शा नहीं जायेगा। ...
एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित,विदाई समारोह में बुके देने और सेल्फी लेने वालों के चेहरे उतरे!

एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित,विदाई समारोह में बुके देने और सेल्फी लेने वालों के चेहरे उतरे!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल के एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार को भ्रष्टाचार में संलिप्तता और गंभीर अनियमितताओं के चलते नीतीश सरकार ने निलंबित कर दिया है।चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय की जांच रिपोर्ट में आरोप प्रमाणित पाए गए थे, जिसके बाद पहले उन्हें पद से हटाया गया और अब गृह विभाग ने सस्पेंशन की अधिसूचना जारी की है। इस कारवाई से रक्सौल से पुलिस मुख्यालय मे हुई प्रतिनियुक्ति के बाद यहां आयोजित विदाई समारोह में सेल्फी लेने और बुके देने वालों के चेहरे उतरे हुए हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,पुलिस की नजर उन लोगों पर है,जो भ्रष्टाचार की गंगोत्री में डुबकी लगा कर करोड़ो की संपत्ति बनाई थी।दलाल, भू माफिया और ड्रग्स कारोबारी इस सूची में शामिल हैं। ...
पीएम के आगमन को ले कर 18जुलाई को दोपहर तक बोर्डर रहेगा सील,इंडो नेपाल बोर्डर पर कड़ी चौकसी और निगरानी जारी!

पीएम के आगमन को ले कर 18जुलाई को दोपहर तक बोर्डर रहेगा सील,इंडो नेपाल बोर्डर पर कड़ी चौकसी और निगरानी जारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 18 जुलाई शुक्रवार को मोतिहारी आगमन के मद्देनजर भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रक्सौल और वीरगंज के बीच मुख्य बॉर्डर सहित पूर्वी चंपारण जिले से लगे सभी सीमाओं पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और बॉर्डर पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।नेपाल की ओर से नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाल पुलिस भी मुस्तैद है।बोर्डर पर किलेबंदी की तरह सुरक्षा बंदोबस्त है।जिले में कैंप कर चुके केंद्र और राज्य स्तर के उच्चाधिकारी पल पल पर नजर रखे हुए है । 18जुलाई को बोर्डर रहेगा सील,सुरक्षा एजेंसियां एलर्ट मोड पर बोर्डर सील:18 जुलाई को सुबह से दोपहर तक भारत-नेपाल बॉर्डर सील रहेगा और पैदल आवागमन पर भी प्रतिबंध रहेगा। आई कार्ड जांच: बॉर्डर पर आवागमन करने वाले लोगों का आई कार्ड और सामान की जांच की...
भारतीय वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय द्वारा प्राधिकृत एशियाई विकास बैंक सलाहकार के साथ चैंबर की बैठक

भारतीय वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय द्वारा प्राधिकृत एशियाई विकास बैंक सलाहकार के साथ चैंबर की बैठक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राकेश कुमार कुशवाहा एवं महासचिव शम्भु प्रसाद चौरसिया के संयोजन मे भारतीय वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय द्वारा प्राधिकृत एशियाई विकास बैंक सलाहकार कपिल चौधरी एवं रिचा सेखानी के साथ एक बैठक हुई जिसमें आईसीपी,कस्टम तथा सशस्त्र सीमा बल व प्रशासनिक विभाग द्वारा भारत-नेपाल के बीच व्यापारिक गतिविधियों अर्थात आयात-निर्यात सम्बन्धी कठिनाइयों से संबंधित विषयों पर गहनता से विचार-विमर्श और निर्बाध रूप से व्यापारिक गतिविधियों के संचालन संबंधी सुझावों पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने रक्सौल चैम्बर को आशान्वित किया कि व्यवसायिक हितार्थ सभी प्रमुख विंदुओं को प्रमुखता से संबंधित विभागों को अवगत कराते हुए आयात-निर्यात को सुदृढ़ व सरलता प्रदान करने हेतु सकरात्मकता के अग्रसारित किया जाएगा। भारत-नेपाल सीमा के प्रमुख केन्द्र रक्सौल आई...
125 यूनिट फ्री बिजली का स्वागत, लेकिन बढ़ते अपराध पर भी हो सख्त कार्रवाई: रामबाबू यादव

125 यूनिट फ्री बिजली का स्वागत, लेकिन बढ़ते अपराध पर भी हो सख्त कार्रवाई: रामबाबू यादव

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार सरकार द्वारा हर परिवार को 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने का निर्णय स्वागत योग्य है। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के करोड़ों लोगों को राहत मिलेगी। एनडीए सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह कदम जनकल्याण के दृष्टिकोण से सराहनीय है।उक्त बातें राजद नेता सह पूर्व विधान सभा प्रत्याशी राम बाबू यादव ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कही। उन्होंने इस दौरान नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं गहरी चिंता का विषय बन गई हैं। हर दिन कहीं न कहीं हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार की खबरें आ रही हैं। लगता है जैसे अपराधी बेलगाम हो गए हैं और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। सरकार को चाहिए कि जितना ध्यान वह जन-कल्याणकारी योजनाओं पर दे रही है, उतना ही सख्ती से कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी ध्यान दे। पुलिस प्रशासन को जवाबदेह बनाते हुए आम ...
वैकल्पिक डाईवर्सन को तोड़े जाने से आम जनता को हो रही दिक्कतों के मद्देनज़र रक्सौल राजद ने किया एक दिन का सांकेतिक विरोध!

वैकल्पिक डाईवर्सन को तोड़े जाने से आम जनता को हो रही दिक्कतों के मद्देनज़र रक्सौल राजद ने किया एक दिन का सांकेतिक विरोध!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk) शहर के कोइरियाटोला नहर चौक पर पुराने पुल को को तोड़ कर हाई लेबल पुल बनाये जाने के दौरान हल्के वाहनों का आवगमन चालू रहे, इसके लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा अप एंड डाउन दो डाईवर्सन का तत्कालिक निर्माण कराया गया था जिसे अब नहर में पानी बढ़ने के नाम पर तोड़ दिया गया है। इस वैकल्पिक डाईवर्सन को इस तरह एकायक तोड़े जाने के बाद अब यह शहर दो भागो मे बंट गया है। लोगों को अब शहर के एक भाग से दूसरे भाग मे जाने के लिए बहुत दूरियों तक का सफर करना पड़ता है। लोगों को हो रही इस भारी परेशानीयों को देखते हुए रक्सौल राजद ने आज अपना एक दिन का सांकेतिक विरोध कार्यक्रम करने का फैसला किया था। सांकेतिक विरोध का मुख्य उद्देश्य प्रशासन तथा जन प्रतिनिधि को जल्द से जल्द नहर पुल पर डायवर्सन बनवाने तथा पुल निर्माण मजबूत कराने हेतु आगाह करना था। इस पुल के टूट जाने से अनुमंडल अस्पताल , बाज़ार जाने ...
नहर में डायवर्सन को ले कर आज सांकेतिक आंदोलन और नुक्कड़ सभा करेगा राजद:राजद नेता रवि मस्करा 

नहर में डायवर्सन को ले कर आज सांकेतिक आंदोलन और नुक्कड़ सभा करेगा राजद:राजद नेता रवि मस्करा 

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। काठमांडू दिल्ली राजमार्ग के रक्सौल खंड अंतर्कोगत ईरियाटोला नहर चौक पर बन रहे हाई लेवल पुल निर्माण में लापरवाही और डायवर्सन हटाने का मुद्दा तुल पकड़ गया है।राजद के जिला प्रवक्ता रवि मस्करा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि 17जुलाई गुरुवार की सुबह 9बजे से कोईरियाटोला नहर चौक पर विरोध प्रदर्शन और नुक्कड़ सभा का आयोजन होगा।उन्होंने कहा कि रक्सौल एसडीओ को इस मामले को ले कर ज्ञापन सौंपा गया है।।उन्होंने आरोप किया कि शहर के ज्वलंत और संवेदशील मामले पर प्रशासन और क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि गंभीर नहीं है।इस उपेक्षा पूर्ण नीति के खिलाफ राजद सांकेतिक आंदोलन करेगी।यदि इसका भी असर नहीं हुआ,तो,20जुलाई से व्यापक जन आंदोलन होगा,क्योंकि,कोईरिया टोला नहर चौक का डायवर्सन नहीं होने से मरीज,स्कूली बच्चे,कामकाजी लोग,व्यापारी,पर्यटक सभी परेशान हैं। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!