संपति बंटवारा के विवाद में भाई ने चला दी सगे भाई पर गोली,जख्मी भाई अस्पताल में,गोली चलाने वाला दूसरा भाई पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार!
रक्सौल।(vor desk)।अनुमंडल के दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोनी गांव में संपत्ति को ले कर आपसी विवाद में भाई ने सगे भाई पर गोली चला दी। घटना रविवार की है।घटना में घायल सुशील सिंह उर्फ गुड्डू सिंह (42) को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां आईसीयू में इलाज चल रहा है।बताते हैं कि सुशील सिंह और पंकज सिंह के बीच भूमि और संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार को विवाद बढ़ गया और तानातनी मारपीट में बदल गई।इसी बीच बीच पंकज सिंह ने अपने सगे भाई पर गोली चला दी।
सूचना मिलते ही दरपा पुलिस पहुंची और अग्रतर करवाई शुरू की। घायल सुशील सिंह को तुरंत अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पंकज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोली छोटे भाई के गाल में जाकर फंसी हुई है।हालाकि,वे खतरे से बाहर हैं।इस बीच एफएसएल टीम ने पहुंच कर जांच की और सा...









