लायंस क्लब ऑफ रक्सौल ने ठंड में ठिठुर रहे लोगों के बीच किया कम्बल वितरण
रक्सौल ।(vor desk)। देश की आजादी में सक्रिय भूमिका निभाने वाले प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128 वीं जयंती पर लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के सचिव बिमल सर्राफ के नेतृत्व में क्लब कोषाध्यक्ष लायन मोहम्मद निजामुद्दीन,पूर्व अध्यक्ष लायन शंभू प्रसाद चौरसिया,पूर्व सचिव लायन पवन किशोर कुशवाहा,लायन नारायण रुंगटा,लायन डॉक्टर एस के सिंह,लायन हरीश खत्री,लायन अमित कुमार ने ठंड में ठिठुर रहे गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया ।घर से बाहर हाड़ कंपा देने वाली ठंड की रात में असहायों के बीच कंबल वितरण करना एक साहसिक कदम है। रात के अंधेरे में जब सारा जहां ठंड से अपने घरों में दुबके हों ऐसी परिस्थिति में असहायों की सुधि लेने के लिए लायंस क्लब के सचिव बिमल सर्राफ और उनकी पूरी टीम ने घर से बाहर निकल गरीबों का दर्द समझ सैकड़ों गरीबों व असहायों के बीच कंबल बांटे। कंबल वितरण के दौरान लायन सर्...









