भाजपा के हुए पूर्व प्रत्याशी सह राजद नेता सुरेश यादव,चुनाव पूर्व ‘खेला’ से रक्सौल महागठबंधन खेमा में खलबली,कहा-पीएम मोदी और सीएम नीतीश के नेतृत्व में ही विकसित होगा बिहार !
पटना/रक्सौल ।(Vor desk)।चुनाव के ठीक पहले राजद नेता सुरेश यादव भारतीय जनता पार्टी के हो गए।उन्होंने सोमवार को लोक तंत्र के महापर्व की बेला में पटना में उप मुख्य मंत्री सह भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सम्राट चौधरी के समक्ष पार्टी ज्वाइन कर लिया।रक्सौल विद्यान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सह राजद नेता सुरेश यादव के भाजपा ज्वाइन करने से पूरा सियासी गणित उलट पुलट होता दिख रहा है।यादव मतों पर खासा असर पड़ना तय माना जा रहा है।सुरेश यादव समर्थक भी जहां हतप्रभ हैं वहीं,रक्सौल महागठबंधन खेमा में खलबली मच गई है। यहां जनता दल यू के कद्दावर और पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद के आनन फानन में कांग्रेस ज्वाइन करने और उन्हें टिकट दिए जाने के बाद नाराजगी बनी हुई थी।एक ओर जहां राजद नेता सह पूर्व विधान सभा प्रत्याशी राम बाबू यादव की चुप्पी बनी हुई है,वहीं,रविवार को चुनाव प्रचार खत्म होने के पूर्व कांग्...









