रक्सौल मांग रहा ‘लोहईया पुल’,जन सुराज नेत्री पूर्णिमा के आमरण अनशन पर बैठते ही ‘चचरी पुल ‘बनाने पर मचा हंगामा, गुमराही पर सियासत तेज!
रक्सौल।(Vor desk)। आसन्न बिहार विधान सभा चुनाव के पूर्व रक्सौल के कोईरियाटोला स्थित अंबेडकर चौक पर निर्माणाधीन हाई लेबल ब्रिज और निर्माण अवधि में आवाजाही के लिए डायवर्शन निर्माण को ले कर सियासत गर्म हो गई है। रक्सौलवासी घोड़ासहन नहर पर लोहईया पुल मांग रहे हैं,जो आईसीपी बायपास रोड में इसी नहर पर लगी हुई है,लेकिन,इस नाम पर लोगों को छलने और आश्वासन की घूंटी पिलानेका काम लगातार जारी है।डायवर्सन नहीं होने से आम लोगों को हो रही परेशानी के मद्देनजर बीते 20जुलाई को इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शन और पुतलादहन कार्यक्रम के एक सप्ताह बाद भी कोई परिणाम न आने पर जन सुराज नेत्री पूर्णिमा भारती भी इस जनसमस्या को ले कर मुखर हो गईं और शनिवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया।
आमरण अनशन के बाद मची खलबली और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप के बीच शनिवार की शाम नहर में चचरी पुल बना दिया गया और उसे 'जन सेतु ...









