रक्सौल के लाल तौहीद ने किया कमाल, सीए फाइनल परीक्षा में हासिल की शानदार सफलता!
रक्सौल।(Vor desk)।कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम एक बार फिर सामने आया है। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा जारी किए गए सीए फाइनल परीक्षा, सितंबर 2025 के परिणामों में रक्सौल के एक होनहार छात्र मोहम्मद तौहीद हुसैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की है।तौहीद हुसैन ने सीए फाइनल की कठिन परीक्षा में अपने दोनों ग्रुप एक साथ पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया है कि लगन से किए गए प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाते।
सफलतामोहम्मद तौहीद हुसैन ने सीए फाइनल परीक्षा के ग्रुप-I में कुल 174 अंक और ग्रुप-II में कुल 154 अंक हासिल किए हैं। इस तरह उन्होंने कुल 654 अंकों के साथ सीए फाइनल की परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली है।
तौहीद की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक विद्यालय महादेवा से शुरू हो कर हजारीमल स्कूल ...









