रेलवे पार्क में एक माह से डेरा डाले विदेशी शक्ल सूरत वाली संदिग्ध महिला बनी पहेली,अटकलें तेज!
रक्सौल रेलवे स्टेशन रहा है आतंकियों की हिट लिस्ट में,बावजूद,रेल प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल
रक्सौल।(vor desk )।सीमाई शहर रक्सौल रेलवे स्थित पार्क में एक संदिग्ध महिला को ले कर अटकलों का बाजार गर्म है।वह महिला विक्षिप्त दिखती है।लेकिन,उसके कार्य करने का तरीका व संदिग्ध आचरण से चर्चा का बाजार गर्म है।कुल मिला कर उक्त महिला पहेली बन गई है।रेल प्रशासन मौन साधे हुए है।
मिली जानकारी के मुताबिक, उक्त महिला करीब एक माह से रेलवे स्टेशन के इर्द गिर्द घूमती रहती है।और रेलवे पार्क में डेरा डाल रखा है।मजे की बात यह है कि वह धड़ल्ले अखबार भी पढ़ती है।यही नही अखबार व पुस्तकें पढ़ने के साथ उसका खान पान भी लजीज व्यंजन से युक्त रहता है।
बताया जाता है कि उक्त विक्षिप्त सी भेष भूषा वाली इस महिला का चेहरा भी अश्वेत विदेशी जैसा प्रतीत होता है।संदिग्ध रूप से उसका यहां कैम्प करना और रेलवे स्टेश...









