एसएसबी द्वारा ‘इंटर बटालियन एथलेटिक्स व क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता आयोजित!
एसएसबी कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने किया सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत,आगे मिलेगा मौका
रक्सौल।(vor desk)।एसएसबी जवानों को राष्ट्रीय -अन्तराष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिताओं को शिरकत करने का मौका मिलेगा।इसके लिए रक्सौल में विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें एक ओर जहां विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।वहीं,खेल में सर्व श्रेष्ठ व सफल प्रतियोगियों को इंटर सेक्टर प्रतियोगिताओं के लिए चयनित किया गया।इन जवानों को आगे भी मौका मिलेगा,ताकि,वे अपनी पहचान देश दुनिया मे बना सकें।
यह खेल प्रतियोगिता मंगलवार को भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 47 वीं बटालियन पंटोका के प्रांगण में आयोजित हुई।
एसएसबी द्वारा आयोजित इस 'इंटर बटालियन एथलेटिक्स एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिताओं' में केवल एसएसबी जवानों ने हिस्सा लिया।जो विभिन्न बटालिन से थे। जिसमें मुख्यतः 47 वीं बटालियन के सा...









