अम्बेडकर ज्ञान मंच के नि:शुल्क शिक्षण केंद्र का निरंतर हो रहा विस्तार आधा दर्जन केंद्र स्थापित!
रक्सौल।(vor desk )।अनुमंडल क्षेत्र में अम्बेडकर ज्ञान मंच के द्वारा निशुल्क शिक्षण केंद्र खोले जाने का सिलसिला जारी है।अब तक मंच के तत्वावधान में करीब आधा दर्जन शिक्षण केंद्र खोले जा चुके है।रक्सौल प्रखण्ड के रतनपुर गांव में संजू कुमारी ने 06 वर्ष से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने का बीड़ा उठाई है।इसी कड़ी में उक्त बालिका ने रतनपुर गांव के अनुसूचित जाति के टोले में निःशुल्क शिक्षण केंद्र खोलकर शिक्षा दान की प्रक्रिया शुरू कर दी है जबकि हरदिया गांव में अम्बेडकर ज्ञान मंच के ही ताराचंद राम ने भी निशुल्क शिक्षण केन्द्र का शुभारंभ कर दिया है।इसी तरह प्रखण्ड के लक्ष्मीपुर-लक्ष्मनवा पंचायत के लक्ष्मनवा गांव में भी कामोद राम ने भी अम्बेडकर ज्ञान मंच के बैनर तले निशुल्क शिक्षण केंद्र खोल दिया है।इस केंद्र पर सुबह-शाम दो-दो घंटे अभिवंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा देने का कार्य सुचार...








