Monday, September 7

रक्सौल आसपास

इग्नू के केसीटीसी केंद्र पर दिसम्बर सत्र की परीक्षा की तैयारी पूरी,एडमिट कार्ड जारी!

इग्नू के केसीटीसी केंद्र पर दिसम्बर सत्र की परीक्षा की तैयारी पूरी,एडमिट कार्ड जारी!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। इग्नू के दिसंबर 2019 सत्रांत परीक्षा का हॉल टिकट एडमिट कार्ड इंटरनेट पर अपलोड कर दिया गया है। परीक्षार्थी इग्नू के वेबसाइट से अपना हॉल टिकट एडमिट कार्ड प्रिंट कर सकते हैं। उक्त जानकारी केसीटीसी कॉलेज इग्नू के समन्वयक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने एक बैठक आयोजित कर दी। प्रो. सिन्हा ने बताया कि दिसंबर 1 दिसंबर से इग्नू के सभी विषय की सत्रांत परीक्षा केसीटीसी कॉलेज केंद्र पर होनी थी।लेकिन,रविवार होने की वजह से यह परीक्षा 2 दिसंबर से होने जा रही है। लंबे अंतराल के बाद परीक्षा केंद्र केसीटीसी कॉलेज को बनाया गया है। बैठक में सहायक समन्यवक डॉ. अनिल कुमार, निशांत सिंह, संजीत कुमार, अजित ठाकुर, श्री कृष्ण प्रसाद, राहुल कुमार व वाजिदा बानो आदि उपस्थित थे। ...
रक्सौल के कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल में आर्यभट्य गणित चैलेंज प्रतियोगिता आयोजित!

रक्सौल के कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल में आर्यभट्य गणित चैलेंज प्रतियोगिता आयोजित!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दिशा-निर्देश पर गुरूवार को शहर के कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल में आर्यभट्टय गणित चैलेंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के वर्ग आठ, नव व दस से चयनित कुल 109 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा का नेतृत्व कर रहे प्राचार्य देवेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि बच्चों के अंदर गणित की सामान्य जानकारी की जांच करने के लिए बोर्ड के द्वारा इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में शामिल बच्चों में से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन बच्चों को रिजनल स्तरीय परीक्षा के लिए नामित किया जायेगा। परीक्षा को सफल बनाने में उप प्राचार्य सर्वेश कुमार पाण्डेय, शिक्षक दिलीप कुमार कुशवाहा, एन के एम शुक्ला, संजय कुमार, प्रभात रंजन मिश्रा आदि का सराहनीय योगदान रहा। ...
एसएसबी का मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न,कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने दिया प्रमाण पत्र!

एसएसबी का मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न,कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने दिया प्रमाण पत्र!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 47वीं बटालियन(पंटोका) रक्सौल द्वारा मानव संसाधन विकास कार्यक्रम 2019-20 के तहत, रक्सौल, भेलाही, महादेवा सहित सीमावर्ती इलाकों से 10 नवयुवकों का चयन कर मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण दिया गया।इस 22 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुवात विगत 14 अक्टूबर को एसएसबी एफ समवाय हवाई अड्डा, पंटोका में किया गया था। प्रशिक्षण के लिए अधिकृत कृष्णा मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल द्वारा युवकों को ट्रेनिंग दिया गया।जिसके समापन होने पर 20 नवम्बर बुधवार को बटालियन के कमान्डेंट प्रियवर्त शर्मा द्वारा उन प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया गया। इस मौके पर कमांडेंट श्री शर्मा ने कहा इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सीमावर्ती इलाकों के युवाओं को व्यवसायिक प्रशिक्षित कर स्व-रोजगार हेतु स्वावलंबी बनाना है। ताकि सीमांत क्षेत्र ...
सटही लूट कांड का मास्टरमाइंड गुड्डू पटेल गिरफ्तार,बड़े वारदात को अंजाम देने की थी तैयारी!

सटही लूट कांड का मास्टरमाइंड गुड्डू पटेल गिरफ्तार,बड़े वारदात को अंजाम देने की थी तैयारी!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के सटही कारोबारियों से लूट पाट समेत अन्य आपराधिक वारदातों में पुलिस के लिए सरदर्द बना गुड्डू पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है।वह हर बार अपराध के बाद नेपाल भाग जाता था।लेकिन,इस बार रक्सौल पुलिस के बिछाए जाल में फंस गया।पुलिस को राहत मिली।इसे एक बड़ी सफलता करार देते हुए रक्सौल डीएसपी संजय कुमार झा ने रक्सौल थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि बॉर्डर क्षेत्र में आपराधिक आतंक बनने की कोशिश में जूटे गुड्डू पटेल की गिरफ्तारी से पुलिस के लिए कामयाबी है।उन्होंने बताया कि लूट-काण्ड समेत विभिन्न वारदातों में गुड्डू ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। बताया गया कि उसने कई व्यापारियों को लूटने की योजना बना रखी थी। इसी कड़ी में उसने गिरोहबंद रूप में एक माह के अंदर तीन लूट की घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना व योजनाबध्द तरीके से गुड्डू पटेल...
बड़े पैमाने पर जारी है विदेशी काली मिर्च की तस्करी,98 किलो काली मिर्च के साथ तस्कर गिरफ्तार

बड़े पैमाने पर जारी है विदेशी काली मिर्च की तस्करी,98 किलो काली मिर्च के साथ तस्कर गिरफ्तार

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।एसएसबी 47वीं बटालियन पंटोका के जवानों ने रक्सौल बॉर्डर पर तस्करी का विदेशी काली मिर्च बरामद किया है।साथ ही एक तस्कर को भी दबोचा है।इसकी जानकारी देते हुए कमांडेन्ट प्रियवर्त शर्मा ने बताया कि एसएसबी इंस्पेक्टर अविनाश कुमार के नेतृत्व में रक्सौल के नहर चौक के समीप 58 हजार 800 रुपए मूल्य का 98 किलो काली मिर्च बरामद किया गया।वहीं,इस मामले में रक्सौल के महदेवा निवासी राकेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है। उक्त विदेशी काली मिर्च भारतीय नंबर के मोटरसाइकिल पर नेपाल से तस्करी कर लाया जा रहा था।इस बीच जांच के क्रम में उक्त बरामदगी हुई। बरामद काली मिर्च मोतिहारी कस्टम को सौंप दिया गया है। ...
बिहार प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न,83 मतदाताओं ने किया मतदान!

बिहार प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न,83 मतदाताओं ने किया मतदान!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।बिहार प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव हेतु मंगलवार को रक्सौल शहर के श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर ट्रस्ट के भवन में मतदान सम्पन्न हुआ। बिहार प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन विगत 94 वर्षों से कार्यरत है।जिसकी स्थापना सन 1925 में ईश्वर दास जी जालान द्वारा किया गया। उनके सुपुत्र विमल जालान रिजर्व बैंक के गवर्नर भी रहे हैं। सत्र 2020-22 के लिए प्रांतीय अध्यक्ष के पद पर तीन उम्मीदवार हैं। कमल न्योपानी, महेश जालान व जुगल जालान।जिनके बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। मतदान की प्रक्रिया दोपहर 1 बजे से लेकर 4 बजे तक हुई। जिसके लिए चुनाव अधिकारी राजेश बजाज, (पटना )व रक्सौल मतदान बूथ के पर्यवेक्षक महेश अग्रवाल रहे। मतदान प्रक्रिया में कैलाश चंद्र काबरा, नरेश मित्तल, सीताराम गोयल, विक्रम अग्रवाल, महेश छापरिया, विशेष सिकारिया, अमित बजाज व अन्य ने सहयोग क...
मिशन इंद्रधनुष को सफल बनाने के लिए एएनएम व आशा फैसीलेटर की बैठक आयोजित!

मिशन इंद्रधनुष को सफल बनाने के लिए एएनएम व आशा फैसीलेटर की बैठक आयोजित!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मिशन इंद्रधनुष को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित हुई।बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 शरत चंद्र शर्मा ने की।बैठक में दिसम्बर माह में शुरू होने वाले सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के शत-प्रतिशत सफलता के लिए एएनएम और आशा फैसिलेटर को आवश्यक निर्देश दिये गए।इस दौरान कहा गया कि सर्वे व डीयू लिस्ट को अधतन करें। शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों तथा गर्भवती माताओं की सूची अपडेट करें।ताकि, कोई छूट नही सके। डॉ0 शर्मा ने बताया कि रक्सौल प्रखण्ड में कुल 7 गावों का चयन सघन मिशन इंद्रधनुष के तहत किया गया है। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में कुल 7 एएनएम को लगाया गया है। जो चयनित गावों में मिशन इंद्र धनुष का कार्य संपादित करेंगी। उक्त बैठक के डॉ0 सेराज अनवर,डॉ0 राजीव रंजन कुमार, डॉ0 अमित कुमार जायसवाल, डॉ0 मुराद आलम, यूनिसेफ के...
जनता दल यू की बैठक में राजगीर में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को ले कर हुई चर्चा!

जनता दल यू की बैठक में राजगीर में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को ले कर हुई चर्चा!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )। शुक्रवार को रक्सौल नगर के नागा रोड स्थित सभागार में जनता दल (यू.) के रक्सौल विधानसभा बूथ अध्यक्ष एवं सचिव के मनोनय हेतु विशेष अभियान के तहत प्रखण्ड अध्यक्ष डॉ सौरभ राव के अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसका संचालन नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार ने की। उक्त बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भुवन पटेल ने कहा कि आगामी 20 दिसम्बर से 5 जनवरी तक बूथ सचिवों को चयनित करना है ।साथ ही उन्होंने बूथ की मजबूती पर बल दिया और कहा कि आगामी फरवरी माह में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर राजगीर में आयोजित करने पर विचार हो रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगें तथा उनके विचार लेंगे। उक्त अवसर पर प्रदेश से नियुक्त विधानसभा प्रभारी असलम खाँ हक्की ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर एक अध्यक्ष व एक सचिव बनायें। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ने मुसलमानों क...
नगर परिषद ने फिर दिया शहर के ज्वलन्त समस्याओं के समाधान का आश्वासन!

नगर परिषद ने फिर दिया शहर के ज्वलन्त समस्याओं के समाधान का आश्वासन!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार को कार्यपालक पदाधिकारी आनन्द गौतम, उपसभापति काशीनाथ प्रसाद एवं विधायक प्रतिनिधि प्रो0 अवधेश कुमार सिंह के साथ स्वच्छ रक्सौल संस्था व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं व समाजसेवियों की एक बैठक हुई। पूर्व निर्धारित इस बैठक में मुख्य रूप से स्थानीय समस्याओं का समाधान करने पर चर्चा की गई। इस पर अधिकारियों ने आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए पैसे की कमी का रोना रोया।वहीं, खराब पड़े फॉगिंग मशीन को बाहर से मैकेनिक बुलाकर जल्द ठीक करने, पॉलिथीन के लिए जल्द छापेमारी शुरू करने, नवनिर्माण हुए मोक्ष धाम को चालू करने, कूड़ा कचरा फेंकने एवं जलाने पर करवाई करने, गाड़ी पड़ाव के लिये जमीन की तलाश करने व रेलवे की खाली पड़ी जमीन को लीज पर लेने सम्बंधित पहल का आश्वासन दिया गया।इस अवसर पर स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह व अमलेश श्रीवास्तव...
इग्नू में सत्र जनवरी 2020 के लिए नामांकन शुरू,एससी-एसटी छात्रों का होगा निःशुल्क नामांकन!

इग्नू में सत्र जनवरी 2020 के लिए नामांकन शुरू,एससी-एसटी छात्रों का होगा निःशुल्क नामांकन!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)। इग्नू में सत्र जनवरी 2020 के लिए सभी कार्यक्रमों में ऑन लाइन नामांकन दिनांक 14 नवंबर 2019 से प्रारंभ हो गया है जो 31 दिसंबर 2019 तक चलेगा। उक्त निर्णय की जानकारी शुक्रवार को केसीटीसी कॉलेज इग्नू 46020 कार्यालय में संपन्न बैठक में दी गई। । बैठक की अध्यक्षता इग्नू केंद्र के समन्वयक प्रो0 डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा ने की। प्रोफ़ेसर सिन्हा ने बताया कि रक्सौल केंद्र पर स्नातक कला के सभी विषयों एवं वाणिज्य के साथ स्नातकोत्तर में हिंदी, इतिहास एवं वाणिज्य में नामांकन की सुविधा पूर्व से ही उपलब्ध थी। पर अति प्रसन्नता की बात है कि इस सत्र से क्षेत्र की पिछड़ापन को देखते हुए इग्नू रीजनल केंद्र दरभंगा के क्षेत्रीय निदेशक शंभू प्रसाद सिंह ने स्नातकोत्तर में राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र ,अर्थशास्त्र एवं अंग्रेजी में भी नामांकन की सुविधा प्रदान की है जो इस क्षेत्र के लिए वरदा...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!