Saturday, June 20

रक्सौल आसपास

कांग्रेस नेता राम बाबू यादव व जिला पार्षद इन्द्रासन कुमार ने किया सौनाहा के सात दिवसीय मेला का उद्घाटन

कांग्रेस नेता राम बाबू यादव व जिला पार्षद इन्द्रासन कुमार ने किया सौनाहा के सात दिवसीय मेला का उद्घाटन

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।प्रखंड के सौनाहा बाजार पर माँ की डोली कांग्रेस नेता रामबाबू यादव,जिला परिषद सदस्य इंद्रासन कुमार आदि भक्तों ने अपने कंधे पर लेकर सौनेहा स्थित सातों माई मंदिर पहुँची।वही माँ दुर्गा पूजा समिति सौनाहा बाजार स्थित पूजा पंडाल का कांग्रेस नेता रामबाबू यादव ने फीता काट कर उद्धघाटन किया।उक्त पूजा समिति के अध्यक्ष भानु यादव ने बताया कि विगत 21 वर्षों से सौनाहा बाजार पर माँ दुर्गा की पूजा स्थानीय लोगों द्वारा की जाती है।यहां मेला में तरह-तरह के कार्यक्रम मेला समिति के द्वारा करवाये जाते है।जैसे नाच-नौटंकी आदि की व्यवस्था श्रद्धालुओं के मनोरंजन हेतु किया गया है।मौके पर मेला समिति के सचिव ओम प्रकाश यादव,विकास कुमार,सुदीश यादव,लालबाबू साह, गुड़ु कुमार,अनिल कुमार सहित सैकड़ो श्रद्धालु शामिल थे। ...
शांति -सौहार्द के माहौल में सम्पन्न करें दुर्गा पूजनोत्सव,अफवाहो से रहे सतर्क:डीएम रमण

शांति -सौहार्द के माहौल में सम्पन्न करें दुर्गा पूजनोत्सव,अफवाहो से रहे सतर्क:डीएम रमण

रक्सौल आसपास
डीएम रमण कुमार ने पहुचे रक्सौल , मतदाता सत्यापन कार्य व दुर्गा पूजनोत्सव की हुई समीक्षा! रक्सौल।( vor desk )।पूर्वी चंपारण के जिला पदाधिकारी रमण कुमार ने कहा है कि दुर्गा पूजनोत्सव को शांति व सौहार्द के माहौल में सम्पन्न करें।अफवाहों से सावधान रहें।उन्होंने उक्त बातें रक्सौल में कहीं।इस दौरान उन्होंने अनुमण्डल, प्रखण्ड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया।साथ ही मतदाता सत्यापन कार्य तथा दुर्गा पूजा उत्सव को ले कर आवश्यक तैयारियों व विधि व्यवस्था की समीक्षा व जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान अनुमंडल कार्यालय रक्सौल का औचक निरीक्षण भी किया।इस क्रम में उन्होंने डीसीएलआर कार्यालय, सामान्य प्रशाखा,कम्प्यूटर रूम, पीजीआरओ,अवर निबन्धक कार्यालय के साथ प्रखण्ड व अंचल कार्यालय का गहन निरीक्षण किया।जिससे हड़कंप रहा।जिला पदाधिकारी श्री कुमार के द्वारा यहां उपस्थित कर्मियों का उपस्थिति पंजी...
लायंस क्लब अॉफ रक्सौल का “डांडिया उत्सव” फिर मचाएगी धूम, जोरदार तैयारी में जुटे लायन्स

लायंस क्लब अॉफ रक्सौल का “डांडिया उत्सव” फिर मचाएगी धूम, जोरदार तैयारी में जुटे लायन्स

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।लायंस क्लब अॉफ रक्सौल द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी "विजयादशमी" के अवसर पर दिनांक 08 अक्टूबर की संध्या शहर के आर्य समाज मंदिर परिसर में डांडिया उत्सव का आयोजन होगा। आयोजित होने वाले "डांडिया उत्सव" कि तैयारी एवं स्थानीय गण्यमान्य लोगों के बीच परिवार सहित भव्य आयोजन में सम्मिलित होने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।लायन्स क्लब ऑफ रक्सौल के अध्यक्ष लायन डॉ.राजीव रंजन कुमार की अध्यक्षता में सदस्यों द्वारा नगर में सम्पर्क अभियान का शुभारम्भ किया गया। सचिव सह डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट ज्वांइट पि.आर.ओ.लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया ने बताया कि इस बार "डांडिया उत्सव" कार्यक्रम में आधुनिक साज सज्जा का सजावट तथा चटपटे लजीज व्यंजनों कि भरपूर व्यवस्था के साथ साथ उत्सव में सम्मिलित प्रतिभागियों के बीच लक्की ड्रॉ तथा मनोरंजक कार्यक्रम में उत्तम कला का प्रदर्शन करने वाले...
चलो बुलावा आया है जैसे भजन गा कर राजद नेता रवि मस्कारा ने मांगा  आशिर्वाद!

चलो बुलावा आया है जैसे भजन गा कर राजद नेता रवि मस्कारा ने मांगा आशिर्वाद!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।राजद चला गाँव की ओर कार्यक्रम के अन्तर्गत राजद नेता रवि मस्कारा द्वारा रक्सौल विधानसभा के तपसी परसौना गाँव का दौरा किया गया। सभी धर्मों एवं सम्प्रदाय को जोड़ने की अपनी नीति के तहत राजद नेता रवि मस्कारा ने तेतरिया घाट माई की पूजा अर्चना में शामिल हुए।इस अवसर पर माता के जागरण में परसौना के मंच पर भजन गाकर माता से पूरे विधानसभा के लोगों के लिए आशीर्वाद मांगा।उन्होंने भजनों के माध्यम से माता से यह भी प्रार्थना की कि रक्सौल को दुर्दशा से मुक्ति मीले। मौके पर स्थानीय मुखिया पति बृजकिशोर यादव एवं बेलहिया मुखिया अनिल सिंह ने मंच पर श्री मस्कारा को फूल माला पहनाकर स्वागत किया।मंच संचालक समाजसेवी सौरंजन कुमार ने कहा कि रक्सौल में युवा ही बदलाव ला सकते हैं।कार्यक्रम के दौरान श्री मस्कारा ने चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है…भजन गाकर खूब चर्चा बटोरी।टीम में संजय यादव,...
नवरात्र पूजा का असली उद्देश्य मजबूर की मदद करना है:रवि मस्करा

नवरात्र पूजा का असली उद्देश्य मजबूर की मदद करना है:रवि मस्करा

रक्सौल आसपास
राजद चला गावँ की ओर अभियान के तहत 110 लोगों ने ली सदस्यता रक्सौल।( vor desk )।राजद चला गावँ की ओर अभियान के तहत गुरुवार को भी सदस्यता कार्यक्रम चलाया गया।इस दौरान करीब 110 लोगों को सदस्यता दिलाई गई।इसी बीच राजद टीम प्रखण्ड के हरदिया गावँ पहुँची।बता दे कि 3 हफ्ते हरदिया गाँव निवासी हाफिज मियां की 7 वर्षिय पुत्री नगमा खातून का गैस सिलेंडर फटने के कारण घर पर दुर्घटना में मौत हो गई थी।राजद नेता रवि मस्कारा ने इस दौरान पीड़ित के घर जाकर हाल चाल लिया, उन्हें आर्थिक मदद की, एवं सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।अभी तक पीड़ित को सरकारी मदद नहीं मिली है। इधर,नवरात्रि के 5 वे दिन राजद सदस्यों ने टीम बनाकर राघौता, रतनपुर, हरदिया के कई गांवों में टीम बनाकर सदस्य बनाया।आज 110 ग्रामीणों को राजद की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के संचालक रक्सौल विधानसभा के नेता रवि मस्कारा ने बताया कि गाँव गाँव जाकर...
रक्सौल में खुला जक्वार का एक्सक्लूसिव शो रूम,बिहार बिजनेस हेड राहुल ने किया उद्घाटन!

रक्सौल में खुला जक्वार का एक्सक्लूसिव शो रूम,बिहार बिजनेस हेड राहुल ने किया उद्घाटन!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। शहर के फलमंडी रोड में गुरुवार को जक्वार के एक्सकुलिसिव शो रुम पशुपति हार्डवेयर का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जक्वार के बिहार बिजनेस हेड राहुल कुमार एवं असिस्टेंट मैनेजर जक्वार मुजफ्फरपुर जोन के अनुपम कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काट कर किया। जक्वार बिसनेस हेड राहुल कुमार ने बताया कि पशुपति हार्डवेयर का यह एक्सलूसिव शो रूम पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण में पहला जक्वार का एक्सलूसिव शो रूम है ।राहुल कुमार ने यह भी कहा कि बाथरूम सोल्यूशन की जानी मानी कम्पनी जक्वार के इस शो रूम में शावर्स,सेन्ट्रीवेयर,वेलनेस प्रोडक्ट्स, शावर इन्क्लोजर,फ्लसिंग सिस्टम, वाटर हीटर की अत्याधुनिक विशालतम रेंज के साथ उपभोक्ताओं के लिए उचित मूल्य पर उपलब्ध होंगी ।इस शो रूम में उपभोक्ताओं को जक्वार के सभी प्रोडक्ट उपभोक्ताओं की पसंद के मुताबिक बनाया गया है जिससे कि वे अपनी प...
गांधी एक विचार हैं,देश में गांधी विचारों से ही राम राज्य का सपना होगा पूरा: रामबाबू यादव

गांधी एक विचार हैं,देश में गांधी विचारों से ही राम राज्य का सपना होगा पूरा: रामबाबू यादव

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। पुरा देश बापू की 150वीं जयंती मना रहा है। इस बीच कांग्रेस नेता रामबाबू यादव के नेतृत्व में शहर के लक्ष्मीपुर स्थित कार्यालय पर एक कार्यक्रम के बीच बापू की 150वी जयंती मनाई गई। जिसमें कॉंग्रेस नेता रामबाबू यादव ने कहा कि आज गांधी जी के विचारों और सिद्धांतों की अवहेलना हो रही है ।आज गांधी जी की सिद्धान्तों को हमदेश वासी बहुत पीछे छोड़ चुके हैं। जिस भारत की कल्पना बापू ने की थी ,आज उस देश पर गांधी के हत्यारों का काबिज हो रहे हैं।इस स्थिति में बापू की आत्मा तड़प रही होगी ।जिस भारत देश की आजादी के लिए शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन कर अंग्रेजों से देश को आजाद कराया था ।आज वो देश फिर अपनी सोच और सिद्धान्तों से गुलामी की ओर है। श्री यादव ने कहा कि हम पूरे देशवासियों को बापू के सिद्धांतों को अपनाना चाहिए। इस कार्यक्रम में राजद नेता रवि मस्कारा,वकील आलम,जहीर अहमद,कृष्णा प...
जनता दल यू द्वारा मनाया गया गांधी व शास्त्री जयंती,जिलाध्यक्ष भुवन पटेल ने किया वृक्षारोपण

जनता दल यू द्वारा मनाया गया गांधी व शास्त्री जयंती,जिलाध्यक्ष भुवन पटेल ने किया वृक्षारोपण

रक्सौल आसपास
जद यू प्रखण्ड अध्यक्ष सौरभ राव के नेतृत्व में चिकनी गांव में लगाया गया चम्पा का पौधा! रक्सौल।(vor desk )।जनता दल(यू०) के जिला अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वी जंयती और पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की 115वी जयंती मनाई गई।इस अवसर पर जनता दल(यू०) के जिला अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल ने भेलाही पंचायत में स्थित देव लोग मंदिर के प्रांगण में चन्दन का पौधा लगाया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को राष्ट्रीय पर्व का दर्जा हासिल है।यह दिन देश की दो महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास के पन्नो में दर्ज है।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था ।उनके कार्यों और विचारों ने आजाद भारत को आकार देने में बड़ी भूमिका निभाई।साथ ही पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री का भी जन्म 2 अ...
भाजयूमो ने चलाया रक्सौल के कोइरिया टोला स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में सफाई अभियान!

भाजयूमो ने चलाया रक्सौल के कोइरिया टोला स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में सफाई अभियान!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।गांधी जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में कोइरिया टोला स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में स्वच्छता अभियान चलाया गया ।उक्त अवसर पर भाजयुमो के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई अध्यक्ष प्रो0 मनीष दूबे ने कहा कि आज गांधी की 150 वीं जयंती है और इस अवसर पर हम सभी पूजा पंडाल में स्वच्छता की शुरुआत कर आम लोगों के अंदर स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं ।इसके तहत रक्सौल के मुख्य पूजा पंडालों में से एक इस पंडाल में स्वच्छता अभियान डेढ़ घंटे तक चलाया गया। पूजा पंडाल में हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचते हैं और पूजा स्थल पर अनेकों कार्यक्रमों का दर्शन करते हैं ।भाजयुमो ने तय किया कि इस पंडाल में हम पूरे पूजा के समय तक स्वच्छता का काम करेंगे। उक्त अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि इस कार्य को प्रधानमंत्री नरेंद्र ...
स्वच्छ भारत अभियान तभी सम्भव होगा, जब हम खुद गंदगी न फैलाएंगे न फैलने देंगें: इन्द्रासन

स्वच्छ भारत अभियान तभी सम्भव होगा, जब हम खुद गंदगी न फैलाएंगे न फैलने देंगें: इन्द्रासन

रक्सौल आसपास
गांधी जयंती पर एसएसबी व भेलवा रेल प्रशासन ने चलाया भेलवा स्टेशन पर स्वच्छता अभियान! रक्सौल।(vor desk )।'एक कदम स्वच्छता की ओर' अभियान के तहत गांधी जयंती के अवसर पर रक्‍सौल प्रखण्‍ड के भेलवा स्टेशन परिसर में एसएसबी 47 वीं बटालियन अंतर्गत ए समवाय भेलाही एवं भेलवा स्‍टेशन के अधिकारियों व कर्मियों द्वारा भेलवा स्‍टेशन परिसर में झाडु लगाकर सफाई अभियान चलाया गया ।साथ ही भेलवा स्‍टेशन पर वृक्षारोपण भी किया गया। इस मौके पर मौजूद रक्‍सौल क्षेत्र संख्‍या-1के जिला पार्षद इन्‍द्रासन कुमार ने कहा कि स्वच्छता से ही सुस्वास्थ्य सम्भव है।हमे यत्र तत्र गंदगी फैलाने से बचना चाहिए,क्योंकि,हमारी तरह ही कोई इंसान इस गंदगी को साफ करता है।उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान तभी सफल होगा ,जब हम अपनी आदतों में सुधार करेंगे।गंदगी नही फैलाएंगे ।और फैलाने वाले को भी रोकेंगे। इस दौरान भेलवा ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!