भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में एसडीओ अमित ने स्वास्थ्यकर्मियों को बांटी राहत सामग्री !
भारत विकास परिषद द्वारा राहत वितरण
.रक्सौल:शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार एवं पीएचसी के प्रभारी डॉ. शरतचन्द्र शर्मा के देखरेख में ममता कर्मचारियों , सफाईकर्मियों एवं असहाय व जरूरत मंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित की गयी ।इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह एवं सचिव उमेश सिकारिया ने संयुक्त रुप से बताया कि लॉकडाउन के बाद परिषद समय-समय पर ऐसे लोगों को चिन्हित कर खाद्य सामग्री मुहैया करा रही है जिन्हें इस कोरोना आपदा की घडी़ में अति आवश्यकता है ।डॉ. सिंह ने यह भी बताया कि आपदा के वक़्त परिषद अपने दायित्व का लगातार निर्वहन कर रही है।आज जिन लोगों को खाद्य सामग्री पैकेट वितरित की गयी है ।उसमें पाँच किलो चावल2 किलो चुडा़ लाई 1 किलो , दाल -500 ग्राम , नमक -1किलो गुड़ -500 ग्राम बिस्कुट -2 पैकेट एवं साबुन 1 पीस उपलब्ध है ।उन्होंने यह भी...









