Saturday, March 7

रक्सौल आसपास

सांसद डॉ0 संजय जायसवाल ने किया सामुदायिक भवन व शौचालय का शिलान्यास!

सांसद डॉ0 संजय जायसवाल ने किया सामुदायिक भवन व शौचालय का शिलान्यास!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।पश्चिम चंपारण के भाजपा सांसद डॉ0 संजय जायसवाल ने चार पंचायतों के 5 स्थानों पर सीमा क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत बनने वाले सामुदायिक भवन एवं शौचालय का विधिवत शिलान्यास किया।रक्सौल स्थित केसीटीसी कॉलेज में सामुदायिक भवन की आधारशिला रखी जहां प्राचार्य प्रोफेसर प्रेमानंद ने दोशाला ओढाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया ।उन्होंने सामुदायिक भवन एवं साढे चार लाख के आरओ प्लांट देने के लिए आभार व्यक्त किया ।डॉ0 जायसवाल ने कहा कि भवन का निर्माण भविष्य में कराऊंगा ।डॉ0 जयसवाल ने चार मिडिल स्कूलों में शौचालय का शिलान्यास किया ।जोकियारी मिडिल स्कूल ,पनटोका मिडिल स्कूल ,भेलाही मिडिल स्कूल एवं कुकुहिया मिडिल स्कूल में 6:30 लाख के हिसाब से 2500000 रुपये लागत के शौचालय का शिलान्यास किया ।उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह ,प्रोफेसर अनिल कुमार, सिंहा गुड्डू सिंह ,प्रोफेसर मनीष दुबे,...
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे एनएच 28 ए व बाईपास फोर लेन का शिलान्यास:डॉ0 संजय

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे एनएच 28 ए व बाईपास फोर लेन का शिलान्यास:डॉ0 संजय

रक्सौल आसपास
रक्सौल- बीरगंज-हेतौड़ा इलेक्ट्रिकल रेल व हल्दिया-नेपाल जलमार्ग का संचालन प्राथमिकता रक्सौल।(vor desk)।केंद्रीय परिवहन व सड़क मंत्री नितिन गडकरी 11 फरवरी को रक्सौल पहुचेंगे।जहां वे एनएच 28 ए सड़क समेत आरओबी समेत विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।वे उक्त शिलान्यास पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्य तिथि पर मनाये जा रहे समर्पण दिवस पर करेंगे। वे इस क्रम में चार आरओबी एवं रक्सौल के लक्ष्मीपुर से आईसीपी को जोड़ने वाली बाईपास फोरलेन सड़क का शिलान्यास भी करेंगे।यह पथ 44 फीट चौड़ी थी पर अब यह 66 फीट होगी। उक्त बातें पश्चिमी चंपारण के सांसद सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने शहर के सोना सिनेमा हॉल परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।। उन्होंने कहा कि आगामी 22 फरवरी को छौड़ादानो से रक्सौल नहर कैनाल रोड का शिलान्यास बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव करेंगे।यह सड़क 93 करोड़ ...
मुख्यमंत्री नीतीश के नेतृत्व में जद यू के प्रमंडलीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बैठक!

मुख्यमंत्री नीतीश के नेतृत्व में जद यू के प्रमंडलीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बैठक!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।शहर के पटेल पथ स्थित जनता दल(यूनाइटेड) के रक्सौल नगर ईकाई कार्यालय में कार्यकर्ताओं की एक बैठक शुक्रवार को हुई।जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार ने किया।जबकि, मंच संचालन नगर उपाध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने किया।बैठक में आगामी 9 फरवरी को बेतिया के रमना स्टेडियम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन पर चर्चा हुई। जिसमे बताया गया कि मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं को संबोधित करेगे इस सभा को सफल बनाने पर व्यापक विचार विमर्श हुआ।इस बाबत पार्टी के जिला महासचिव डॉ सौरव राव ने बैठक में आह्वान किया कि कार्यकर्ताओं जी जान से कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट जाएं।जबकि नगर निकाय के जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि प्रमंडलीय स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश के पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे।वहीं रक्सौल नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार ने हजारों की संख्या में ...
राजकीय रेल पुलिस ने किया रक्सौल स्टेशन से 36 बोतल शराब बरामद!

राजकीय रेल पुलिस ने किया रक्सौल स्टेशन से 36 बोतल शराब बरामद!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल स्टेशन पर तैनात राजकीय रेल पुलिस ने स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से लावारिश अवस्था में 36 बोतल नेपाली शराब को बरामद किया है। जिसकी जानकारी देते हुए राजकीय रेल थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि प्लेटफॉर्म संख्या 03 पर खड़ी गाड़ी संख्या 75228 से जाँच के दौरान लावारिश पड़ी 27 बोतल कस्तूरी निम्बू फ्रेश व 09 बोतल नेपाली सौंफी शराब को बरामद किया है। जिसके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। ...
भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोक सभा चुनाव के लिए विधान सभा प्रभारी की घोषणा!

भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोक सभा चुनाव के लिए विधान सभा प्रभारी की घोषणा!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( Vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई के अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव हेतु जिला के अन्तर्गत विधान सभा प्रभारियों की घोषणा की है ।रकसौल विधान सभा के प्रभारी ई० जितेन्द्र कुमार ,सुगौली विधानसभा के प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह एवं नरकटिया विधानसभा के प्रभारी ज्योति नारायण चौधरी नियुक्त किये गये है । उनके मनोनयन से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं मे ख़ुशी की लहर दौड़ गई है । प्रभारियों की नियुक्ति पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो० डा० अनिल कुमार सिन्हा ,जिला प्रवक्ता गुडडू सिंह ,भाजयुमो के जिला अध्यक्ष प्रो० मनीष दूबे ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन भगत ,वरूण सिंह , सांसद पी ए अखिलेश सिंह ,सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर राय भगत ,दुर्गा परसाद ,श्याम शर्मा ,जितेंद्र सिंह ,महामंत्री प्रदीप सर्राफ़ ,अवधबिहारी पटेल ,अशोक पांडेय ,अनिरुद्ध सिंह ,अखिलेश गुप्ता ,ध्रुव परसाद , उ...
छौड़ादानो कस्टम ने जप्त किया नेपाल से तस्करी कर लाइ गई दो बोरी काली मिर्च!

छौड़ादानो कस्टम ने जप्त किया नेपाल से तस्करी कर लाइ गई दो बोरी काली मिर्च!

रक्सौल आसपास
आदापुर ।(vor desk )।रक्सौल से मोतीहारी जा रही बस से दो बोरी काली मिर्च छौड़ादानो कस्टम ने जप्त किया है ।प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार उक्त सवारी बस मंगलवार को करीब 11:30वजे पुर्वाह्न श्यामपुर नहर चौक पर पहुँची ।जहाँ पहले से मौजूद कस्टम अधिकारी द्वारा ऊक्त बस की तलाशी के दौरान पलास्टीक की दो बोरी काली मिर्च (मरीच)बरामद की गई ।यह काली मिर्च बिदेशों से नेपाल लाया जाता है तथा यहाँसे भारतीय तस्कर सस्ते दामों मे खरीद कर महंगे दरों पर भारतीय बाजारों में बेचकर मोटी कमाई करते है ।उक्त बरामद काली मिर्च महिला तस्कर द्वारा बीरगंज से रक्सौल के रास्ते भारतीय बाजारों में ले जाया जा रहा था । ईस बाबत कस्टम ईंस्पेक्टर हरेन्द्र कुमार ने बताया कि उक्त बरामद सामानो की जप्ती सूची तैयार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।वहीं महिला तस्कर के बारे मे बताने से ईन्कार करते हुए महिला पुलिस न होने की बात कही। ...
श्री रौनियार वैश्य बन्धु समिति ने दी डॉ0 संजय गुप्ता को भाव -भीनी श्रद्धांजली,छलके आंसू!

श्री रौनियार वैश्य बन्धु समिति ने दी डॉ0 संजय गुप्ता को भाव -भीनी श्रद्धांजली,छलके आंसू!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।शहर के प्रबुद्ध जनों द्वारा रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ0 संजय कुमार गुप्ता के असामयिक निधन पर गहरा शोक ब्यक्त किया गया। वहीं ,श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति रक्सौल द्वारा स्थानीय श्री रामजानकी मंदिर परिसर में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।इस मौके पर समिति के संरक्षक भरत प्रसाद गुप्त ,अध्यक्ष शिवपूजन प्रसाद, उपाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता,सचिव भैरव प्रसाद,सह सचिव रामजी प्रसाद, शिक्षक राजेश गुप्ता,कोशाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता अंकेक्षक रवि कुमार गुप्ता,मीडिया प्रभारी दीपक कुमार , भाजपा जिला उपाध्यक्ष राज कुमार गुप्ता रमेश गुप्ता,बीरेंद्र प्रसाद, दिनेश चंद गुप्ता,जगदीश प्रसाद,रामेस्वर प्रसाद,संजय गुप्ता उर्फ मंटू जी, शिवशंकर प्रसाद, शिक्षक राज कुमार गुप्ता...
शहीद जगदेव बाबू की जयंती मनी,9 फरवरी को प्रमंडलीय सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प

शहीद जगदेव बाबू की जयंती मनी,9 फरवरी को प्रमंडलीय सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प

रक्सौल आसपास
बथुअहिया में बल्लभ भाई पटेल,डॉ0 अम्बेडकर व जगदेव बाबू के प्रतिमा स्थापना का निर्णय रक्सौल।( Vor desk )।बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव बाबू की जयंती समारोह मनाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार सरकार के पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने की।शनिवार को पूर्वी चंपारण नरकटिया विधानसभा के छौड़ादानो अंतर्गत बाथुअहीया में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जनता दल यू के जिला अध्यक्ष भुवन पटेल, जिला जद यू प्रभारी अरुण कुशवाहा, जिला जद यू उपाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह कुशवाहा, जदयू प्रदेश महा सचिव वसीम अहमद खां, प्रदेश जद यू जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद एहतेश्याम,राज्य राजनीतिक सलाहकार मदन पटेल , जदयू जिला सचिव मधुसूदन पटेल आदि शामिल हुए।उक्त अवसर पर जगदेव बाबू के अधूरे सपनों को साकार करने का संकल्प लिया गया। पूर्व मंत्री श्री कुशवाहा ने कहा कि जगदेव बाबू का नारा ' सौ में नब्बे शोषित है, नब्बे भाग हमारा ह...
सरिसवा नदी प्रदूषण मामले में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के द्वारा जाँच के आदेश

सरिसवा नदी प्रदूषण मामले में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के द्वारा जाँच के आदेश

रक्सौल आसपास
पर्यावरण वैज्ञानिक ए. सुधाकर के नेतृत्व में बिहार राज्य प्रदूषण बोर्ड की टीम करेगी जाँच ****** रक्सौल।(Vor desk )।उद्योगों द्वारा अपशिष्टों को नदी में गिराने एवं नदी किनारे कचरे के डंपिंग के कारण प्रदूषित हो रही सरिसवा नदी के मामले में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशालय, कोलकाता ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए क्षेत्र निरीक्षण एवं नदी के वर्तमान स्टेटस की जाँच के आदेश दिए हैं। यह आदेश डा. स्वयंभू शलभ के रिप्रेजेंटेशन के आलोक में दी गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशालय, कोलकाता के निदेशक आर. सी. सक्सेना द्वारा गत 17 जनवरी 2019 को जारी आदेश के मुताबिक केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, दिल्ली के वॉटर क्वालिटी मैनेजमेंट डिवीजन के पर्यावरण वैज्ञानिक ए. सुधाकर के नेतृत्व में बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के स...
बिड़ला सन लाईफ इंस्युरेंस द्वारा’ मां तुझे सलाम’ का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे लोग

बिड़ला सन लाईफ इंस्युरेंस द्वारा’ मां तुझे सलाम’ का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे लोग

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( Vor desk )। शनिवार को बिड़ला सन् लाईफ इन्सुरेन्स कम्पनी रक्सौल शाखा मे " माँ तुझे सलाम " पार्ट-2 का आयोजन किया गया। जिसमे अभिकर्ताओं की माताओं को सम्मानित किया गया।इस दौरान भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई।जिसमें उपस्थित कार्यकर्ता -कर्मचारी सहित शाखा प्रमुख एवं उपस्थित अतिथि झूमते हुए भक्ति के रस मे सराबोर होते रहे। कार्यक्रम का संचालन शाखा प्रमुख राजदीप सिंह एवं व्यवस्थापक धीरज कुमार, संतोष कुमार श्रीवास्तव, रंजीत सिंह, आलोक कुमार, शंभू शर्मा, सुरेश कुमार, किशोर कुमार, जयकिशोर प्रसाद, धर्मेंद्र सिंह , मंटू कुमार के द्वारा किया गया । साथ ही साथ बिड़ला सन् लाईफ इन्सुरेन्स कम्पनी रक्सौल शाखा के द्वारा अपने सम्मानित ग्राहको को बेहतर से बेहतर सुविधा देने एवं सेवा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई । ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!