विधायक डॉ0 अजय सिंह के देख रेख में आदापुर प्रखण्ड के जरूरतमंदों के बीच घर घर पहुंचाया गया भोजन, कार्यकर्ताओं में मास्क वितरण!
पूरी सब्जी बांटते भाजपा कार्यकर्ता
विधायक डॉ0 अजय सिंह के देख रेख में आदापुर प्रखण्ड के जरूरतमंदों के बीच घर घर पहुंचाया गया भोजन !
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल भाजपा विधायक डॉ0 अजय कुमार सिंह के देखरेख में भोजन वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
वहीं,विधायक डॉ0 सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मास्क का वितरण किया और हमेशा मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंस को मेनटेन करने की अपील की।
मंगलवार को लॉक डाउन के बीच भाजपा की टीम ने आदापुर प्रखण्ड के श्यामपुर,कचुरवारी व बेलवा टोला समेत विभिन्न पंचायतो के ग्रामीणों में करीब 300 र्सव ज्यादा पैकेट बांटे।पैकेट में पूरी व सब्जी था।
बता दे कि इस तैयार भोजन के अलावे नगर परिषद के जरूरतमंदो के बीच राशन वितरण लगातार जारी है।
बताया गया कि विधायक प्रतिनिधि प्रो0 अवधेश कुमार सिंह के देख-रेख में आदापुर प्रखंड के महादलित बस्तियों सहित कई गांव...









