‘हम सबने यह ठाना है,घर घर मे पेड़ लगाना है’ के नारे के साथ एसएसबी ने किया 1हजार पौधारोपण!
रक्सौल।( vor desk )।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसएसबी 47वीं बटालियन की ओर से सभी कम्पनी हेडक्वार्टर व बॉर्डर आउट पोस्ट में एक हजार पेड़ लगाए गए।
इस अवसर पर कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी एवं जवानों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। वाहिनी कैंपस में छायादार एवं फलदार करीब 1000 से अधिक पौधे लगाए, जिसमें मुख्य रूप से नीम, सागवान,अर्जुन,शीशम,पीपल, बरगद, जामुन, अमरुद एवं आम के पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर कुल 120 पेड़ लगाए कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए श्री प्रियवर्त शर्मा ने कहा कि यह वृक्षारोपण कार्यक्रम पूरे वर्ष चलेगा और 47वी वाहिनी द्वारा 10, 000 वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है।इसके लिए सभी समवाय में नर्सरी भी तैयार किया जा रहा है।
इस अवसर पर कमांडेंट श्री शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि 47 वीं बटालियन हमेशा पर्यावरण के संरक्षण के लिए तत्पर रहती ह...









