Tuesday, September 8

रक्सौल आसपास

राशन कार्ड को ले कर जन शिकायत के निवारण हेतु पँचायत स्तर पर पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

राशन कार्ड को ले कर जन शिकायत के निवारण हेतु पँचायत स्तर पर पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।राशन कार्ड वितरण सहित विभिन्न जन शिकायतों के मामले के निवारण हेतू रक्सौल में पंचायत स्तर पर पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।रक्सौल प्रखण्ड के 13 पंचायतो में राशन वितरण समेत सरकारी योजनाओं से सम्बंधित मामलों के लिए अनुमण्डल कार्यालय का चक्कर नही काटना पड़े,इसलिए उक्त पहल की गई है।बताया गया है कि पंचायतो में सम्बंधित अधिकारियों से आम जन अपनी शिकायत कर सकेंगे,वहीं, सरकारी योजनाओं की जानकारी या सूचना भी ले सकेंगे। रक्सौल एसडीओ सुश्री आरती ने बताया कि सभी 13 पंचायतों में पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। जिससे जन शिकायतो के निदान में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि भेलाही पंचायत में प्रखंड कृषि पदाधिकारी रविंद्र कुमार, पुरंदरा पंचायत में कृषि समन्वयक संजय सिंह, लौकरिया में कृषि समन्वयक अजय ठाकुर, परसौना तपसी में जीविका के बीपीएम ब्रजेश्वर राय, पलनवा जग...
मोदी सरकार कर रही डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनो को पूरा:रविन्द्र सिंह

मोदी सरकार कर रही डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनो को पूरा:रविन्द्र सिंह

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा संगठन जिला रक्सौल के रामगढ़वा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष सुनील प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में चंपापुर गांव में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस समारोह बड़े भव्य रुप से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में किसान मोर्चा संगठन जिला रक्सौल के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह उपस्थित थे।सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्यक्तित्व व कृतित्व को याद करते हुए हुए कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना था कि देश में एक निशान एक प्रधान और एक विधान चलना चाहिए और उसको देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार किया है। सही मायने में सच्ची श्रद्धांजलि श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को दी जा रही है।कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री कन्हैया कुमार करण ने की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भार...
भाजपा ने मनाया डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस,अधूरे सपनो को पूर्ण करने पर बल!

भाजपा ने मनाया डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस,अधूरे सपनो को पूर्ण करने पर बल!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता युवा मोर्चा रक्सौल नगर के अध्यक्ष संजय पटेल के नेतृत्व में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष शहीद डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रोफ़ेसर मनीष दुबे उपस्थित थे ।श्री दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी पहले जनसंघ थी,जिसकी स्थापना डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की ।उन्होंने 30 वर्ष की उम्र में वह बंगाल की यूनिवर्सिटी में सांसद के रूप में प्रतिनिधित्व किया। हमेशा कांग्रेस की नीतियों का विरोध करते रहे। एक देश में दो निशान दो प्रधान और 2 संविधान का उन्होंने विरोध किया और इसे खत्म करने का संकल्प लिया। जम्मू और कश्मीर पर उनकी नीति हमेशा स्पष्ट रही कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है ।उन्होंने 370 धारा का आजीवन विरोध किया। इसी विरोध के कारण उनकी मृत्यु रहस्यमई ढ...
बीजेपी के प्रदेश कार्यकारिणी में रक्सौल के छह नेताओं को मिली जगह,मिल रही बधाई!

बीजेपी के प्रदेश कार्यकारिणी में रक्सौल के छह नेताओं को मिली जगह,मिल रही बधाई!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल ने मंगलवार को प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की है।जिसमे सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल के छह भाजपा नेताओं को स्थान मिला है।जिसमे पूर्व मंत्री विजय गुप्ता( सुगौली ),कृषि मंत्रालय में विदेश हिंदी सलाहकार समिति सदस्य अर्जुन भारतीय( रामगढ़वा ) ,किसान मोर्चा के वर्तमान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ध्रुव प्रसाद( छौड़ादानों ) ,भाजपा के जिला प्रवक्ता सह भाजयुमो के सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल के प्रभारी धनजीत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह(रक्सौल ),सूरेश यादव( छौड़ादानों ) व रक्सौल भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता शामिल हैं। पूर्व मंत्री विजय गुप्ता अर्जुन भारतीय भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर मनीष दुबे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल के नेतृत्व में नई ...
आर्म्ड पुलिस फोर्स की हरकतों से बढ़ रहा तनाव, रक्सौल बॉर्डर पर भारतीय नागरिक की  पिटाई से आक्रोश!

आर्म्ड पुलिस फोर्स की हरकतों से बढ़ रहा तनाव, रक्सौल बॉर्डर पर भारतीय नागरिक की पिटाई से आक्रोश!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।चाइना के सह पर नेपाल सरकार बॉर्डर पर लगातार तनाव पैदा करके रखना चाहती है।जब से नेपाल के केपी ओली सरकार ने नक्शा विवाद को भारत विरोधी एजेंडा के रूप में बढ़ाया है,तब,से नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स का रवैया भी बदला बदला सा है। बॉर्डर पर तैनात नेपाल की आर्म्ड पुलिस फोर्स जानबूझकर उल्टी सीधी हरकत कर रही है ताकि भारत नेपाल के रिश्ते को बदनाम किया जा सकें।भारतीय जनता,पुलिस व एसएसबी निशाने पर है।जिसे उकसा कर माहौल खराब करने की कोशिश लगातार जारी है।बॉर्डर पर तनाव पैदा करने के लिए आज नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स ने एक भारतीय नागरिक कामेश्वर प्रसाद साह को मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया है।कामेश्वर प्रसाद के हाथ मे गहरी चोट लगी है।यह घटना उस वक्त हुई जब भारतीय नागरिक बॉर्डर नजदीक के रास्ते अपने दोस्त के पास जा रहा था । तभी नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स ने बिना कारण पूछे अंधाधुंध लाठी मा...
रक्सौल में भी दिखा सूर्य ग्रहण का अद्भुत दृश्य,यूं कैमरे में कैद हुए सूर्य देव!

रक्सौल में भी दिखा सूर्य ग्रहण का अद्भुत दृश्य,यूं कैमरे में कैद हुए सूर्य देव!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। वर्ष 2020 का पहला सूर्य ग्रहण रविवार को यानी साल के सबसे बड़े दिन 21 जून को खत्म हो गया है। इस दौरान आसमान में सूर्य का घेरा एक चमकती अंगूठी यानी रिंग ऑफ फायर की तरह नजर आया। कई बार यह चांद की तरह दिखा।बादलों से सूर्य ढका रहा।बारिश भी हुई।और दिन में ही रात का अहसास भी हुआ इस ग्रहण का मध्य 12:10 के आसपास था, जिसमें सूर्य एक वलय/फायर रिंग/चूड़ामणि के रूप में नजर आया।भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र समेत बिहार व नेपाल में भी सूर्य ग्रहण के दृश्य को देखा गया। सूर्य ग्रहण को सीधे आंखों से देखने की सलाह नहीं दी गई थी। दरअसल, सूर्यग्रहण के दौरान सूर्य से काफी हानिकारक सोलर रेडिएशन निकलते हैं जिससे कि आंखों के नाजुक टिशू डैमेज हो जाते हैं और आंखों को जबरदस्त नुकसान पहुंच सकता था। रक्सौल में सूर्य ग्रहण का अद्भुत दॄश्य दिखाई दिया। ग्रहण के...
विहिप व बजरंग दल ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका,चीन के साथ कारोबार बंद करने की मांग!

विहिप व बजरंग दल ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका,चीन के साथ कारोबार बंद करने की मांग!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल के द्वारा चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम में चीन के राष्ट्रपति शिजिनपिंग का पुतला और चाइनिज समानो का दहन किया गया।वहीं,कायरता पूर्वक भारतीय जवानों पर हमले की निंदा की गई। वही,एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर चीन से लड़ते हुए शहीद हुए 20 सैनिको को भाव पूर्ण श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर विहिप के जिला मंत्री डॉ सुशील कुमार सिंह ने चीन के कायराना हरकत की कड़ी निंदा करते हुए भारत सरकार से मुहं तोड़ जवाब देने की मांग की,ताकि,,दुबारा चीन भारत की ओर आंख न उठा सके।दुर्गा वाहनी की जिला प्रमुख पूर्णिमा भारती ने भारत सरकार से मांग किया कि चीन से सारे व्यापारिक रिश्ते खत्म किया जाए और आयात निर्यात पर प्रतिबंध लगाया जाए।साथ ही भारत के आम नागरिक से अनुरोध किया कि कोई भी चाइनिज प्रोडक्ट ना खरीदे। मौके...
योग दिवस पर न्यू भारतीय युवा संगठन द्वारा योग शिविर आयोजित!

योग दिवस पर न्यू भारतीय युवा संगठन द्वारा योग शिविर आयोजित!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर न्यू भारतीय युवा संगठन के द्वारा एक योगा शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमे योगा करने के विधियों व महत्वपूर्ण बातों को आम लोगो को बता कर जागरूक किया गया।साथ ही इससे होने वाले अनेकों लाभो के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई । संगठन के महासचिव विशाल चौरसिया ने अनुलोम विलोम प्राणायाम करके अपने मुख से ॐ शब्द का धीरे धीरे उच्चारण करते हुए सभी को दिखाया और प्रतिदिन इस क्रिया को अपनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आज हम सभी लोग भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी जी रहे हैं किसी को भी अपने स्वास्थ्य कि चिन्ता नहीं है। ज़रा सा हम सभी लोग मात्र कुछ समय हम अपने घरों के बाहर, छतो या पार्क खुले वातावरण में ये योग करेंगे तो हम अपने श्वास- फेफडों को काफी हद तक स्वच्छ और सुरक्षित रख सकते हैं। शिविर में योगा कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के उपाध्यक्ष गुड्डू कुमार ने ...
सूर्यग्रहण 21 जून को 10.15 बजे से 2 .04 बजे तक,बरतें सावधानी

सूर्यग्रहण 21 जून को 10.15 बजे से 2 .04 बजे तक,बरतें सावधानी

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।21 जून रविवार को सुबह 10 बजकर 15 मिनट से ग्रहण प्रारम्भ हो जाएगा और दोपहर 2 बजकर 4 मिनट पर समाप्त होगा।12 घण्टे पूर्व से सूतक प्रारम्भ हो जाएगा।उक्त जानकारी आचार्य भोला पांडे शास्त्री ने दी। उन्होंने बताया कि सूतक में जप का काफी महत्व है।ग्रहण काल मे जप करना चाहिए।उन्होंने कहा कि मंदिर के दरवाजे बंद कर दिए जाते है।ग्रहण काल में गर्भवती स्त्री को सावधानी बरतनी चाहिए ,ग्रहण को खुली आँखों से नही देखनी चाहिए दृष्टि पर बुरा प्रभाव पड़ता है।ग्रहण काल में भजन कीर्तन और अपने इष्टदेव मन्त्र का ध्यान जप एवं गुरु मंत्र का जप करना चाहिए।ग्रहण काल में किया गया जप फलदाई होता है ।ग्रहण काल में मन्त्र सिद्धि बहुत जल्दी हो जाती है ।सूतक काल में खाना ,सोना,यात्रा , काटना इत्यादि वर्जित है।उन्होंने कहा कि सूतक काल में रोगी ,वृद्ध ,बच्चे और गर्भवती महिलाओं को छोड़कर अन्य लोगों क...
आदापुर व दरपा पुलिस ने चावल व्यवसायी से लूट की योजना बनाते तीन लुटरों को  हथियार समेत दबोचा!

आदापुर व दरपा पुलिस ने चावल व्यवसायी से लूट की योजना बनाते तीन लुटरों को हथियार समेत दबोचा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।नरकटिया बाजार के एक चावल व्यवसायी से लूट की योजना का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने तीन लूटेरों को भारी मात्रा में हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अपराधियों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ लूट की एक बाइक व जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए है।पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद तीनों अपराधियों को शनिवार को जेल भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक,शुक्रवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि नरकटिया बाजार स्थित हाई स्कूल में कुछ अपराधियों का जमावड़ा लगा हुआ है।इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आदापुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार व दरपा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने सदल-बल छापेमारी की।पुलिस टीम को देखते ही तीन अपराधी फरार हो गए,लेकिन,तीन अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अपराधियों की पहचान आदापुर के श्यामपुर निवासी अभिषेक साह,घोड़ासहन के झरोखर गांव निवा...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!