ईद का त्योहार: धार्मिक अथवा सार्वजनिक स्थल पर सामूहिक रूप से नही अदा की जाएगी नमाज,प्रशासन ने लगाई रोक!
रक्सौल।( vor desk )।इस बार ईद सोमवार यानी 25 मई को मनाया जा रहा है।लेकिन,वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की वजह इस बार ईद का त्योहार पर लोग सामूहिक रूप से नमाज अदा नहीं कर पाएंगे। लॉकडाउन के दौरान सभी तरह के सामूहिक आयोजनों पर सरकार ने पाबंदी लगा दी है। इसलिए ईद के मौके पर भी इस बार धार्मिक स्थल या अन्य स्थलों पर लोग सामूहिक रूप से नमाज अदा नहीं कर पाएंगे।
सरकार के निर्देशानुसार जिलाधिकारी कपिल शीर्षत अशोक ने सभी एसडीओ, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष को सभी धार्मिक स्थल बंद रखने एवं सभी तरह के सार्वजनिक धार्मिक आयोजनों पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर पूरे देश में लगभग दो माह से लॉकडाउन जारी है। हालांकि लॉकडाउन-4 में कुछ छूट दी गई है लेकिन सार्वजनिक आयोजनों पर रोक जारी रखने का निर्णय लिया गया है।इसलिए ईद में मस्जिद अथवा सार्वजनिक स्थानों ...









