बुनियाद संजीवनी सेवा वाहन दल द्वारा करीब 56 दिव्यांगों की दिव्यांगता जांच!
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल पीएचसी में शनिवार को दिव्यांगता जांच शिविर आयोजित हुआ।जिसमें बुनियाद संजीवनी सेवा वाहन के दल द्वारा जांच की गई।शिविर में कुल 56 दिव्यांगों की जांच की गई।इसकी पुष्टि पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 शरत चन्द्र शर्मा ने की।मौके पर डॉ सेराज अनवर,डॉ अमित कुमार जायसवाल, स्वास्थ्य प्रबन्धक सतीश कुमार शाही,कम्प्यूटर अमरनाथ,संजीवनी टीम के रजनीश पटेल,ओजैर राजा,किशोर कुमार,जय किशोर,डंकन हॉस्पिटल के सिलास धिमिरे,विवेक तिवारी ,होरिल साह,पंकज कुमार,आदि उपस्थित थे।
...









