इम्युनिटी बढ़ाने व भावी पीढ़ी को बचाने लिए वृक्ष लगाएं ,पर्यावरण को बचाएं:सुश्री आरती
विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद द्वारा रक्सौल रेलवे पार्क में वृक्षारोपण!
रक्सौल ।( vor desk )। कोरोना काल मे जीवन को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण व पौधा रोपण जरूरी है।उक्त बातें रक्सौल एसडीओ सुश्री आरती ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शुक्रवार को कहीं।भारत विकास परिषद के तत्वाधान में रक्सौल रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पार्क में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में वृक्ष लगाने के बाद उन्होंने अपील किया कि इम्युनिटी बढ़ाने व भावी पीढ़ी को बचाने लिए वृक्ष लगाएं ,पर्यावरण को बचाएं!
उन्होंने इस मौके पर परिषद के द्वारा पर्यावरण के दृष्टिकोण से पार्क के सौंदर्यीकरण एवं पौधरोपण की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इस कार्य को और आगे बढ़ाने की सलाह दी ।उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक व्यक्ति एक-एक पौधा अवश्य लगायें साथ ही अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने पर भी सभी सचेत रहें ।सचिव उमेश...









