लॉक डाउन में विवशता: रक्सौल की सड़क पर हुई छठ पूजा,दिया गया डूबते सूर्य को अर्ध्य!
रक्सौल।(vor desk )।इस बार चैती छठ पूजा घरों पर मनाई गई।कोरोना वायरस रोक थाम को ले कर लॉक डाउन के कारण घरों पर बने कृत्रिम घाट पर ही अस्चल गामी सूर्य को अर्ध्य दिया गया।
यह लॉक डाउन सु स्वास्थ्य के लिए है।इस लिहाज से व्रतियों ने घरों में रह कर पूजा अर्चना की।और कोरोना वायरस से देश दुनिया को मुक्ति व परिवार- समाज के सुस्वास्थ्य की कामना के साथ आराधना की गई।
अनेको जगहों पर घर के छत पर पूजा हुई।कुछ जगहों पर वैकल्पिक व्यवस्था हुई।इसी बीच रक्सौल में सड़क पर ही व्रतियों द्वारा पूजा करते देखा गया।काठमांडू-दिल्ली सड़क अंतर्गत रक्सौल के मुख्य पथ पर छठ पूजा हुई।व्रतियों का कहना था कि घाट पर छठ नही होने के कारण घर के दरवाजे पर पूजा करनी पड़ी।
बता दे कि हिन्दू नववर्ष के पहले माह चैत्र के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाता है। इसी कड़ी में सूर्योपासना के महापर्व चैती छठ के तीसरे रोज ...









