चकिया रेल ब्लास्ट कांड में शामिल हार्ड कोर नक्सली रामचन्द्र महतो गिरफ्तार!
रक्सौल।( vor desk )।पुलिस व एसएसबी के जॉइंट ऑपरेशन में एक बड़ी कामयाबी मिली है। एएसपी अभियान एचएस गौरव के नेतृत्व में एसटीएफ व एसएसबी की संयुक्त टीम ने कई वर्षो से फरार
कुख्यात नक्सली रामचंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया है।
https://youtu.be/ZgkEqiQQpEQ
वर्ष 2014 में जिले के चकिया से होकर गुजरने वाली मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर हरपुर नाग रेलवे हॉल्ट के समीप हुए ट्रेन ब्लॉस्ट मामले में मोतिहारी पुलिस को उक्त नक्सली की तलाश थी।
पुलिस टीम ने यह कार्रवाई जिले के नेपाल सीमावर्ती दरपा थाना क्षेत्र के पीपरा गांव में की है।
छापेमारी दल में एसएसबी32 वीं बटालियन सहित एसटीएफ एवं मोतिहारी पुलिस के अधिकारी भी शामिल थे। गिरफ्तार कुख्यात नक्सली से पुलिस टीम पुछताछ में जुटी है। उक्त नक्सली की गिरफ्तारी के बाद कई कांडों का खुलासा होने की संभावना बढ़ गई...









