भाजयुमो ने शुरू किया फ्री फूड मोबाइल वैन सर्विस,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय ने चखा भोजन!
भाजयुमो के फ़ूड वैन का भोजन करते सांसद डॉ संजय जायसवाल
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सांसद डॉ संजय जायसवाल ने भाजयुमो द्वारा लॉक डाउन में गरीब -असहाय के लिए रक्सौल में संचालित' फ्री फूड मोबाइल वैन 'के प्रयासों की सराहना की।
श्री जायसवाल प्रशासनिक बैठक से लौटते वक्त बुधवार को रक्सौल के कौड़िहार चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में चलाए जा रहे आपदा राहत के भोजन वितरण के दौरान अपनी गाड़ी रोक कर उतर गए और जरूरतमंदों को भोजन करते हुए देखकर प्रसन्नता जताई।वहीं उन्होंने आपदा राहत गाड़ी से भोजन मांग कर सड़क पर ही भोजन करना प्रारंभ कर दिया ।इस दौरान राहत केंद्र द्वारा प्राप्त भोजन को ग्रहण कर रहे जरूरतमंद भी आश्चर्यचकित दिखे।
इस दौरान डॉ0 जायसवाल ने पूरा भोजन यानी भात और सब्जी पत्तल में लेकर ग्रहण किया ।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजयुमो के जिलाध्...









