बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर लगा आरोप निराधार,जद यू जिलाध्यक्ष भुवन पटेल पर हो कार्रवाई:मनीष दुबे
*जनता दल यू जिलाध्यक्ष भुवन पटेल पर कार्रवाई की मांग,पार्टी में उठ रहे आरोप पर सफाई!
रक्सौल।( vor desk )।बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में टिकट वितरण को ले कर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल पर आरोप के घेरे में आ गए हैं।पहले टिकट कट जाने से नाराज रक्सौल के निवर्तमान विधायक डॉ अजय कुमार सिंह व उनके समर्थकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन पर कई आरोप लगाए।यह मसला अभी थमा नही कि जनता दल यू के जिलाध्यक्ष भुवन पटेल बगावती अंदाज में दिखे और उन पर पैसा ले कर टिकट बेचने का आरोप लगाया ।उन्होंने जद यू नेता को रातों रात भाजपा में शामिल करा कर टिकट थमाने पर एतराज भी जताया।इधर,इस बवंडर व आरोप को ले कर बीजेपी कार्यकर्ता नाराज हैं।वे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल के बचाव मे उतर पड़े हैं।
इस बीच ,भाजपा के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व सांसद प्रतिनिधि डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने इस...








