Saturday, March 14

रक्सौल आसपास

कोटा से रक्सौल पहुंचा छात्रों का जत्था,रक्सौल प्रशासन के देख -रेख में मेडिकल जांच!

कोटा से रक्सौल पहुंचा छात्रों का जत्था,रक्सौल प्रशासन के देख -रेख में मेडिकल जांच!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
कोटा से छात्रों का जत्था पहुँचा रक्सौल, एसडीएम ने लिया जायजा रक्सौल।( vor desk )।कोटा से छात्रों को लेकर चली स्पेशल ट्रेन सुबह पांच बजे बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर पहुँची। जहाँ डीएम कपिल शीर्षत अशोक व एसपी नबीन चन्द्र झा ने खुद आगवानी व मोनिटरिंग की।उन्होंने छात्रों को फूल दे कर स्वागत किया।अधिकारीगण ट्रेन पहुंचने पर तालियों से स्वागत करते दिखे।साथ ही नाश्ता का पैकेट दिया।बताया गया कि कुल 1265 छात्र पहुँचे जो चम्पारण व गोपालगंज के हैं। सूत्रों ने बताया कि छात्रों का स्क्रीनिंग कर उनके बारे में जानकारी लेने के बाद छात्रों के समूह को संबंधित अनुमंडल में भेजा गया। इसी कड़ी में रक्सौल अनुमंडल में छात्रों को लेकर 1 बस पहुँची और बताया गया कि 2-3 बस आने वाली है। इस दौरान अनुमंडल परिसर में एसडीओ अमित कुमार के नेतृत्व में सभी छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत परिसर में बने स...
कोविड 19 को ले कर अफवाह व निदान विषयक अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मुस्कान गुप्ता ने बाजी मारी!

कोविड 19 को ले कर अफवाह व निदान विषयक अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मुस्कान गुप्ता ने बाजी मारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।अंतराष्ट्रीय स्तर की आयोजित प्रतियोगिता में रक्सौल एस ए वी स्कूल की छात्रा रही मुस्कान गुप्ता ने परचम लहराया है और इस क्षेत्र समेत देश का नाम रौशन किया है।एमआईटी (MIT )अफ्रीका के द्वारा अंतराष्ट्रीय स्तर पर वर्तमान समस्या 'कोविड 19 पर उड़ रहे अफवाह और उसके निदान' के बिषय पर प्रतियोगिता आयोजित की गई थी । इस 'वर्चुअल हैंकाथॉन' प्रतियोगिता में 100 देशो के 2350 प्रतियोगियों ने भाग लिया था । 29 अप्रैल को प्रथम चरण की प्रतियोगिता आयोजित हुई थी , फाईनल परीक्षा 1 से 3 मई को ऑनलाइन हुई थी ।इस प्रतियोगिता में फाइनल राउंड विजेता आई मुस्कान के टीम के प्रोजेक्ट का चयन हुआ है।मैसाच्युसेट्स इंस्च्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी(एम आई टी अफ्रीका) के द्वारा इस प्रोजेक्ट को व्यवसायिक स्तर पर प्रयोग में लाया जायेगा।इससे कोविड 19 को ले कर फैल रहे गलत जानकारी पर नियंत्रण में मदद मिलेगी।मूल रूप से प...
डीएम ने दी इलेक्ट्रिक,इलेक्ट्रॉनिक्स व हार्डवेयर दुकान खोलने की अनुमति, जानिए क्या है नया रोटेशन!

डीएम ने दी इलेक्ट्रिक,इलेक्ट्रॉनिक्स व हार्डवेयर दुकान खोलने की अनुमति, जानिए क्या है नया रोटेशन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
डीएम कपिल शीर्षत अशोक :लॉक डाउन में नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई मोतिहारी।( vor desk )। लॉकडाउन के बीच राज्य सरकार समय-समय पर आमलोगों को राहत देने के लिए कई निर्णय ले रही हैै। आवश्यक वस्तुओं के अलावा इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिानिक, ऑटोमोबाइल, हार्डवेयर और निर्माण कार्य से जुड़ी सामाग्री वाले दुकानों को खोलने की इजाजत दे दी गई है। प्रदूषण जांच केन्द्र और हाई सिक्यूरिटी नम्बर प्लेट बनाने वाली एजेंसियां भी खुलेंगी। गृह विभाग ने इससे संबंधित आदेश बुधवार को जारी कर दिया। दुकानों के खुलने की वजह से भीड़भाड़ न हो, यह सुनिश्चित करना डीएम की जिम्मेदारी होगी। इसके लिए उन्हें कई अधिकार दिए गए हैं। ये दुकानें खुलेंगी इलेक्ट्रिकल सामान- पंखा, कूलर, एसी (बिक्री एवं मरम्मत)इलेक्ट्रॉनिक सामान-मोबाइल, कम्प्यूटर, लैपटॉप, यूपीएस और बैट्री (बिक्री एवं मरम्मत)ऑटोमोबाइल्स, टायर व ट्यूब, लुब्रिकेन्ट (मोट...
‘कोविड 19 फैले नहीं, कोई भूखे सोए नहीं’ के नारे के साथ कोरोना योद्धा के रूप में बैंक कर्मियों को किया गया सम्मानित!

‘कोविड 19 फैले नहीं, कोई भूखे सोए नहीं’ के नारे के साथ कोरोना योद्धा के रूप में बैंक कर्मियों को किया गया सम्मानित!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( एक सम्वाददाता )।"कोविड 19 फैले ना, कोई भूखा सोए ना"अभियान के तहत रक्सौल के वार्ड 24 के नगर पार्षद जयमंती देवी के नेतृत्व जहां एक ओर जरूरतमंदों को घर घर खाधान्न वितरण किया जा रहा है।वहीं,दूसरी ओर एक अभियान के तहत बैंक कर्मचारियों को कोरोना योध्दा के रूप मे सम्मानित किया गया।इस दौरान गमछा और फूल का गुलदस्ता दे कर रक्सौल के विभिन्न बैंकों के अधिकारियों व कर्मियों को समानित किया गया । सम्मानित होने वालों में यूनियन बैंक के रक्सौल शाखा के ब्रांच मैनेजर अभिमन्यु कुमार,,बैंक ऑफ बड़ौदा के अखलाक अंसारी, एक्सिस बैंक के बीएम बलिराज सिंह,आईडीबीआई बैंक के बीएम अमित कुमार,यूनाइटेड बैंक के बीएम राजीव कुमार आदि शामिल हैं।मौके पर समाजसेवी सुरेश चौहान ने कहा कि बैंक कर्मी सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुचा रहे हैं। उनका भी जान जोखिम में है। इसिलये उन्हें सम्मान मिलना चाहिए। ...
नेपाल से भारतीय नागरिकों के वतन वापसी को ले कर डीएम व एसपी ने की रक्सौल में हाई लेवल मीटिंग!

नेपाल से भारतीय नागरिकों के वतन वापसी को ले कर डीएम व एसपी ने की रक्सौल में हाई लेवल मीटिंग!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आईसीपी का निरीक्षण व आवश्यक निर्देश देते डीएम व एसपी रक्सौल।( )।कोविड 19 रोक थाम की वजह से लॉक डाउन व भारत नेपाल सीमा सील होने के कारण नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों को वतन वापस लाने के मामले में केंद्र सरकार के निर्देश पर आवश्यक पहल शुरू हो गई है।इसी को ले कर पूर्वी चंपारण के डीएम कपिल शीर्षत अशोक व एसपी नवीन चन्द्र झा ने रक्सौल पहुंच कर एक हाईलेवल मीटिंग की और आवश्यक रणनीति बनाई। बुधवार को रक्सौल के पनटोका स्थित इंटिग्रेटेड चेक पोस्ट में आयोजित बैठक में सीमा क्षेत्र के अधिकारियों के साथ मुख्य रूप से नेपाल के भारतीय महावाणिज्य दूत नितेश कुमार व इमिग्रेशन विभाग के एएफआरआरओ कुमार पंकज मौजूद रहे। बैठक के बाद डीएम श्री अशोक ने vor team से वार्ता में कहा कि -नेपाल से भारतीय नागरिकों को लाये जाने की पहल चल रही है।उन्हें यहां कैसे लाया जाएगा।कहा व किस तरह से व्यवस्थाएं हो...
डब्बल इंजन की सरकार में मजदूर बेहाल,जनता कभी माफ नही करेगी:रामबाबू यादव

डब्बल इंजन की सरकार में मजदूर बेहाल,जनता कभी माफ नही करेगी:रामबाबू यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (vor desk)। गरीब व असहायों की मदद करना ही धर्मऔर मानवता है।मजदूर देश के भविष्य हैं।उनके बिना देश मे निर्माण नही हो सकता। डबल इंजन की सरकार ने मजदूरों पर जो कहर बरपाया है उससे देश की जनता क्षुब्ध है।इसके लिए कदापि माफ नहीं करेगी। उक्त बातें रक्सौल विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रामबाबु यादव ने मंगलवार को समस्तीपुर से तीन दिन पैदल चल कर आये दो दर्जन मजदूरों को भोजन कराते वक्त पत्रकारों से कही। उन्होंने बताया कि ये लोग ईंट भट्टा पर काम करने वाले मजदूर थे ।जिसे लॉकडाउन में वहां के मालिकों ने बिना पैसे दिए भगा दिया। भूख से बिलबिलाए दो दर्जन मजदूरों को भोजन कराया गया। इन मज़दूरों की दयनीय स्थिति को देखते हुए कुछ सहयोग राशि भी दिया गया। ...
पूर्वी चंपारण में सभी दुकानों को खोलने का आदेश डीएम ने किया निरस्त,27 अप्रैल को जारी निर्देश ही रहेगा प्रभावी!

पूर्वी चंपारण में सभी दुकानों को खोलने का आदेश डीएम ने किया निरस्त,27 अप्रैल को जारी निर्देश ही रहेगा प्रभावी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतीहारी।( vor desk )। पूर्वी चंपारण जिले बुधवार से पुराने रोटेशन से ही व्यवसायिक प्रतिष्ठान खुलेगी।मंगलवार से प्रभावी होने वाले आदेश को जिला पदाधिकारी कपिल शीर्षत अशोक ने निरस्त कर दिया है।कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।बताया गया है कि 3 मई को जिले में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजो के कारण खतरा मण्डरा रहा है।जब तक जिले में सभी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव नही हो जाता,स्थिति यथावत रहेगी।यानी 27 अप्रैल को निर्गत आदेश प्रभावी रहेगा। क्या 27 अप्रैल 2020 को जारी आदेश,जानिए रोटेशन: कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण एवं उक्त बीमारी से संभावित खतरे के मद्देनजर सम्पूर्ण बिहार में लॉक डाउन है। इस अवधि में खाद्यान्न, किराना, सब्जी, फल, दूध व दवा के प्रतिष्ठानों के खोलने का निर्देश प्राप्त है। उक्त निदेश के आलोक में पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने आंशिक संशोधन...
तस्करों ने किया एसएसबी व ग्रामीणों पर पथराव ,दर्जन भर लोग जख्मी !

तस्करों ने किया एसएसबी व ग्रामीणों पर पथराव ,दर्जन भर लोग जख्मी !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
सीमा सील होने व लॉक डाउन के बावजूद झड़प से तनाव रक्सौल।( vor desk )।भारत-नेपाल सीमावर्ती रक्सौल प्रखण्ड के नोनेयाडीह पँचायत अंतर्गत सहदेवा गांव में मंगलवार की अहले सुबह एसएसबी और नेपाली ग्रामीणों के बीच झड़प की घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गई।इस दौरान नेपाली तस्करों ने पथराव कर दिया।जिसमें दर्जन भर भारतीय नागरिक जख्मी हुए।तनाव इस कदर बढ़ गया था कि दोनों ओर के ग्रामीण भी आमने सामने आ गए थे।समय रहते पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा बल के अधिकारी और प्रबुद्धजन,स्थानीय जन प्रतिनिधियों के पहल पर स्थिति नियंत्रित हो सका।बावजूद,तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इधर,इस वाक्ये को लेकर चर्चाओं व अटकलों का बाजार गर्म रहा।मामले को ले कर तरह तरह की बाते सामने आ रही है,जबकि, अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।क्योंकि,मामला दो देशों का है।सूत्रों ने बताया कि स्थानीय पुलिस-प्रशासन व एसएसबी अधिकारियो...
उप समाहर्ता सुधीर कुमार ने चमकी बुखार मामले को ले कर किया रक्सौल पीएचसी का निरीक्षण,लगाई फ़टकार!

उप समाहर्ता सुधीर कुमार ने चमकी बुखार मामले को ले कर किया रक्सौल पीएचसी का निरीक्षण,लगाई फ़टकार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
* चमकी बुखार को ले कर उप समाहर्ता ने रक्सौल अनुमण्डल कार्यालय में की अधिकारियों के साथ बैठक * 0 से 15 वर्ष तक के बच्चों को लाइन लिस्टिंग करने व हॉस्पिटल में ए ई एस वार्ड की व्यवस्था करने का दिया निर्देश" रक्सौल ( vor desk)। अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में सोमवार को स्थापना उप समाहर्ता सुधीर कुमार ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक बैठक की।बैठक में चमकी बुखार से निदान के लिए तैयारियो की प्रगति की समीक्षा की।तथा कई आवश्यक दिशा - निर्देश दिए।साथ ही बैठक में महादलित टोले में 0 से 15 वर्ष तक के बच्चों का लाइन लिस्टिंग करने का निर्देश दिया।इसके लिए व्यापक प्रचार - प्रसार करने एवं महादलित टोले में चौपाल लगाने का निर्देश दिया।इसके बाद रक्सौल पी एच सी में जाकर तैयारियों का निरीक्षण करते हुए ए ई एस वार्ड की अलग व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने इस क्रम में पीएचसी का निरीक्षण किय...
पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन ने दिया लॉक डाउन में शर्तों के साथ व्यवसायिक प्रतिष्ठान संचालन की छूट

पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन ने दिया लॉक डाउन में शर्तों के साथ व्यवसायिक प्रतिष्ठान संचालन की छूट

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk )। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण एवं उक्त बीमारी से संभावित खतरे के मद्देनजर सम्पूर्ण बिहार में लॉक डाउन है। इस अवधि में पूर्वी चंपारण को ऑरेज जोन के श्रेणी में कर दिए जाने से एवं अपर मुख्य सचिव बिहार सरकार (पटना) के आदेश पत्रांक 298 के आदेशानुसार जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को 4 मई से लागू लॉक डाउन 0.3 के लिए निर्देशित किया है।इसमे कहा गया है कि समय सारणी के तहत खाद्यान्न, किराना, सब्जी, फल, दूध मांस मछली और दवा, हार्डवेयर ,टाइल्स ,सेनिटरी, भवन निर्माण की सामग्रियां, ट्रेक्टर पार्ट्स, मोटर साइकिल पार्ट्स ,साइकिल, मोबाइल की दुकान, ज्वेलरी, वर्तन ,कपड़ा, रेडीमेड, बिजली, किताब -स्टेशनरी तथा चश्मे की दुकान खोलने का निर्देश प्राप्त है। उक्त निर्देश के आलोक में पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने आंशिक संशोधन करते हुए कुछ आदेश...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!