लॉक डाउन में सख्ती के संकेत, मोतिहारी में डीएम व एसपी तो,रक्सौल में एडीएम दिखे सड़क पर!
मोतिहारी/रक्सौल।( vor desk)।कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते संक्रमण को रोकने को लेकर बिहार में फिर से 16 दिनों का लॉकडाउन शुरू हो गया है। लॉकडाउन का पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पूर्वी चंपारण के डीएम शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने खुद से कमान संभाला है।
डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि यह फ्लैग मार्च रेगुलेटरी मेजर किया गया है।पूर्वी चम्पारण में लोगों को काउंसलिंग करना, लोगों को समझाना ही इसका मुख्य उद्देश्य है। उन्होने कहा कि यहां के लोग काफी समझदार भी है। जिले में कुछ दिनों से जो कोरोना का केस जिस प्रकार से बढ़ रही उसके लिए लोगों को आगे आने की जरूरत है। साथ ही आगे कहा कि रक्सौल में रेलवे से आइसोलेशन कोच की भी बात हुई है बहुत जल्द ही यह सेवा शुरू कर दी जायेगी। जिससे वहां के मरीजों को लाभ मिलेगा।
रक्सौल में एडीएम अनिल रहे मुस्तैद,की बैठक
...









