नेपाल से अपने वतन पहुँचे 211 लोगों का हुआ स्वागत,गुंजा भारत माता की जय,पीएम मोदी जिंदाबाद!
रक्सौल।( vor desk )।केंद्र सरकार के 'वंदेमातरम योजना ' के तहत नेपाल से 211 भारतीय नागरिकों की वतन वापसी हुई ,तो,अपनी मातृभूमि में पावँ रखते हीं अपने देश पहुँचे लोगों ने भारत माता का नमन कर वंदेमातरम का नारा बुलंद किया।भारत माता की जय के साथ ही पीएम मोदी जिंदाबाद के नारे भी गूंजते रहे।
रक्सौल के पनटोका स्थित इंटिग्रेटड चेक पोस्ट पर पहुंचने पर इनका फूल माला पहनाने के साथ ही ताली बजा कर स्वागत हुआ।डीएम कपिल शीर्षत अशोक व एसपी नवीन चन्द्र झा समेत सीमा क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियो ने सभी का स्वागत किया।इस क्रम में जूस व वेलकम किट भी प्रदान किया गया।जिसमें मास्क व सैनिटाइजर आदि था।
सभी को नेपाल के पर्सा जिला के बीरगंज से तीन बस समेत पांच वाहनों से यहां लाया गया।पर्सा जिला के प्रमुख जिलाधिकारी विष्णु कुमार कार्की व एसपी गंगा पंत तथा एपीएफ के एसपी दीपेंद्र कुँवर समेत अन्य नेपा...









