Saturday, March 14

रक्सौल आसपास

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की मनाई गई पुण्यतिथि, कांग्रेस ने किया याद!

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की मनाई गई पुण्यतिथि, कांग्रेस ने किया याद!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।देश के आजादी में पंडित जवाहर लाल नेहरू का बहुत बड़ा योगदान था। उक्त बातें कांग्रेस नेता सह रक्सौल विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी राम बाबू यादव ने कही। बता दे कि रक्सौल के लक्ष्मीपुर में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि मनाई गई।जिसमें रामबाबू यादव के नेतृत्व में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी की तस्वीर पर फूल माला अर्पित कर नमन:किया।उन्होंने कहा कि उनका त्याग बलिदान भुलाया नही जा सकता।जबतक दुनिया रहेगी उनका नाम रहेगा।उन्होंने आपना सारा धन सम्पत्ति देश की आजादी में लगा दिया था। इस अवसर पर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कांग्रेस नेता राजद नेता हिरालाल साह ,रामनारायण भारती, सोभा लाल गुप्ता ,मुस्तफा आलम ,सोनु साह ,सूर्य महतों आदि ने उन्हें नमन किया। ...
वन्दे भारत मिशन के तहत नेपाल में फंसे करीब साढ़े छह सौ भारतीय नागरिकों की हुई वतन वापसी!

वन्दे भारत मिशन के तहत नेपाल में फंसे करीब साढ़े छह सौ भारतीय नागरिकों की हुई वतन वापसी!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।कोरोना रोक थाम को ले कर जारी लॉक डाउन व सीमा सील होने के कारण नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की वतन वापसी होने लगी है।वन्दे भारत मिशन के तहत बुधवार को तकरीबन 652 भारतीय नागरिक रकसौल आये।मंगलवार को करीब पांच सौ लोग वापस आये थे। बताया गया कि बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दुतावास के अधिकारियों के देख रेख में भारतीय नागरिकों को बसों से आईसीपी लाया गया। नेपाल के वीरगंज आईसीपी गेट से नेपाल प्रशासन द्वारा भारतीय महावाणिज्यदूतावास में कोरोना में फंसे पंजीकृत भारतीय लोगों को रक्सौल आईसीपी पहुँचाया गया। रक्सौल स्थित आईसीपी गेट पर आधार कार्ड व अन्य ब्यौरा लेने के बाद प्रवेश दिया गया।उसके बाद रक्सौल पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरत चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में डॉ मुराद आलम,फर्मासिष्ट अली इरफान,रियाजुल समेत यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार के नेतृत्व में स्क्रिनिंग ...
नेपाली नागरिकों की हुई वतन वापसी,रक्सौल बॉर्डर पर अधिकारियों ने ताली बजा कर किया स्वागत!

नेपाली नागरिकों की हुई वतन वापसी,रक्सौल बॉर्डर पर अधिकारियों ने ताली बजा कर किया स्वागत!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।लंबे इंतजार के बाद नेपाली नागरिकों की वतन वापसी हुई।लॉक डाउन व सीमा सील होने के कारण वे यहां फंसे हुए थे। नेपाली नागरिकों को बुधवार की सुबह से भेजना शुरू हुआ,जो देर शाम तक चलता रहा।बताया गया कि करीब 500 से ज्यादा नेपाली नागरिक अपने देश लौटे।इनमें तीर्थ यात्री, मजदूर,विद्यार्थी समेत महिला व बच्चे भी शामिल थे। https://youtu.be/a6pWsqKPLJ4 रक्सौल-बीरगंज मैत्री पुल पर सीमा क्षेत्र केमौजूद अधिकारियों ने ताली बजा कर नेपाली नागरिकों के वतन वापसी का स्वागत किया।इस दौरान नेपाली नागरिकों के चेहरे खुशी से चमक रहे थे।जब उन्हें जाने का अनुमति मिल गई तो उछलते कूदते नेपाल के बीरगंज की रवाना हुए।इस क्रम में भारत नेपाल मैत्री अमर रहे,हिप हिप हुर्रे का नारा लगाया।उन्होंने भारतीय अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन किया और आभार जताते हुए कहा कि भारत सरकार व नागरिकों ने बहुत प्यार दि...
वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण की शुरुवात,करीब साढ़े चार सौ भारतीय नागरिक पहुँचे स्वदेश!

वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण की शुरुवात,करीब साढ़े चार सौ भारतीय नागरिक पहुँचे स्वदेश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।वंदे भारत मिशन के तहत लॉक डाउन व सीमा सील होने के कारण नेपाल फंसे भारतीय नागरिकों के वतन वापसी के दूसरे चरण की शुरुवात मंगलवार को हुई।इस दौरान करीब सूची बद्ध 600 लोगों में करीब साढ़े चार सौ भारतीय नागरिक स्वदेश लौटे ।बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दुतावास के देख रेख में इन्हें करीब 20 यात्री बसों से इन्हें रक्सौल इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट लाया गया। पोस्ट के केंद्र के गेट पर सुरक्षा जांच के बाद भारतीय नागरिकों को इंट्री दी गई।सभी के आधार कार्ड की जांच की गई।उसके बाद स्व विवरण का फॉर्म भरवाया गया।इसके बाद मेडिकल टीम द्वारा स्क्रिनिंग की गई।रक्सौल पीएचसी प्रभारी डॉ शरत चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में डॉ आरपी सिंह ,डॉ एसके सिंह समेत फर्मासिष्ट अली इरफान,महम्मद असलम,यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार ,रविरंजन,रविन्द्र कुमार आदि की टीम ने मेडिकल स्क्रिनिंग की।उसके बाद कस्टम द्...
नेपाली नागरिकों ने वतन वापसी के लिए किया हंगामा,कहा-हम खुद करेंगे सीमा पार!एमपी डॉ0 संजय ने कहा-नेपाली हमारे अतिथि!

नेपाली नागरिकों ने वतन वापसी के लिए किया हंगामा,कहा-हम खुद करेंगे सीमा पार!एमपी डॉ0 संजय ने कहा-नेपाली हमारे अतिथि!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
नेपाली नागरिकों ने किया वतन वापसी के लिए फिर से हंगामा नेपाल सरकार के विरोध में नारेबाजी,नेपाली नागरिकों में रोष27 मई को हो सकती है वतन वापसी ,दुतावास ने दिए संकेत रक्सौल।( vor desk )।नेपाली नागरिक वतन वापसी की मांग को ले कर मंगलवार की शाम उग्र हो गये और जम कर विरोध प्रदर्शन किया।एक सप्ताह के अंदर उन्होंने दूसरी बार हंगामा किया।क्योंकि,लंबे समय से फंसे हुए नेपाली नागरिक वतन वापसी के लिए बेचैन हैं । इस दौरान उन्होंने नेपाल के केपी ओली सरकार के विरोध में जम कर नारेबाजी की।साथ ही बिहार सरकार के प्रति भी नाराजगी प्रकट कर रहे थे।यह वाकया रक्सौल के हजारीमल उच्च विद्यालय स्थित कोरोना आपदा राहत केंद्र का है।सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अभय कुमार व सब इंस्पेक्टर एम आलम आदि पहुंच गए और समझा बुझा कर मामला शांत कराया।आश्वासन दिया कि नेपाल से एनओसी मिलते ही उन्हें नेपाल भेज दिया जाएगा।इस...
मैट्रिक की परीक्षा में विशाल को मिले 84 प्रतिशत अंक,तनु व राहुल को भी मिली सफलता!

मैट्रिक की परीक्षा में विशाल को मिले 84 प्रतिशत अंक,तनु व राहुल को भी मिली सफलता!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को मैट्रिक का रिजल्ट घोषित हुआ जिसमें शहर के प्रमुख कोचिंग संस्थान द्रोणा एकेडमी के छात्र विशाल कुमार ने बोर्ड की परीक्षा में 420(84%)अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता और शहर का मान बढ़ाया है। इनके पिता अभिमन्यु साह और माता श्रीमति मुन्नी देवी अपने पुत्र की सफलता से काफी प्रसन्न हैं।वहीं विशाल का कहना है वह आईआईटी निकाल कर इंजीनियरिंग की पढाई करना चाहते है ।इसके अलावा राहुल कुमार ने 360(72%) ,तनु कुमारी ने 350(70%) तथा रोहित कुमार ने 343(68.6%) अंक प्राप्त किया। इन छात्रों की सफलता एकेडमी के संचालक व शिक्षक दुर्गेश कुमार ने इन छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की । ...
राजकुमार गुप्ता बने राष्ट्रीय वैश्य महा सभा के रक्सौल नगर अध्यक्ष!

राजकुमार गुप्ता बने राष्ट्रीय वैश्य महा सभा के रक्सौल नगर अध्यक्ष!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
राजकुमार बने अध्यक्ष रक्सौल।(vor desk )।राष्ट्रीय वैश्य महासभा के रक्सौल नगर अध्यक्ष के पद पर राजकुमार गुप्ता और नगर प्रधान महासचिव के पद पर मुकेश कुमार गुप्ता को नियुक्त किया गया है ।उन्होंने कहा है कि वैश्य समाज के हक अधिकार व उत्थान के लिए आवाज उठाते रहेंगे। इधर उन्हें पद मिलने पर राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश महासचिव सह प्रबक्ता संजय जयसवाल, प्रदेश सचिव दिवाकर गुप्ता, दुर्गा भास्कर, रवि मस्कारा, जिलध्यक्ष मुनचुन साह आदि ने बधाई दी है। ...

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बिहार सरकार द्वारा एसटीईटी परीक्षा रद्द करने के विरुद्ध दिया धरना,जम कर हुई नारेबाजी!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रक्सौल नगर इकाई द्वारा शिक्षा व युवाओं के प्रति बिहार सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति व एसटीईटी (STET )की परीक्षा रद्द करने के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन के क्रम 2 घंटे तक सभी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। नगर मंत्री अंकित कुमार ने कहा कि 28 जनवरी को एसटीईटी की परीक्षा में परीक्षार्थियों से जूता-चप्पल, घड़ी बेल्ट, आदि गेट के बाहर खुलवाया, परीक्षा भवन में जैमर लगवाया गया। वीडियो कैमरा के माध्यम से 1-1 मिनट की रिकॉर्डिंग किया गया ।फिर भी परीक्षा को क्यों रद्द किया गया।जब हाईकोर्ट का निर्णय 22 को आना था तो 16 मई को ही जल्दबाजी में परीक्षा को रद्द कर दिया गया। जिस वजह से पुरे बिहार के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है।इसलिए विद्यार्थी परिषद छात्र विरोधी नीति बर्दाश्त नहीं करेगी।विद्यार्थी परिषद चरणबद्घ तरीक़े से आंदोलन करने को तैय...
स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह पर खाना बांटते समय साधु ने किया हमला!

स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह पर खाना बांटते समय साधु ने किया हमला!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
कमंडल से पर माथे पर किया वार,जख्मी रणजीत सिंह भटकते रहे इलाज के लिए उक्त साधु पहले भी कर चुका है कई लोगों को जख्मी,रणजीत के साथी आलोक बाल बाल बचे रक्सौल।(vor desk )।सोमवार की रात्रि भोजन वितरण करते वक़्त एक साधु ने स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह पर अचानक से हमला कर दिया।उसने कमंडल से प्रहार किया।जिससे रणजीत सिंह का सर फुट गया।इसके बाद रणजीत सिंह इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।बाद में उन्हें डंकन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।जहां उनकी स्वास्थ्य स्थिति सामान्य बताई गई है।बताया गया कि सोमवार की रात्रि 8:30 बजे भोजन वितरण के दौरान बाटा चौक पर एक साधु जो खुद को महाकाल कहता है। वो खाना लेकर प्रतिदिन खाना कुत्ता, सांड को दे दिया करता था। रणजीत सिंह का कहना है कि इस स्थिति से हम सब परेशान हो कर उसे खाना देना बन्द कर दिये थे। रात में बहुत ही अभद्र ढंग से ...
छोटे छोटे उद्योग लगाने की शुरुवात करें युवा,सरकार करेगी सहयोग:डॉ0 संजय जायसवाल

छोटे छोटे उद्योग लगाने की शुरुवात करें युवा,सरकार करेगी सहयोग:डॉ0 संजय जायसवाल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल में टाटा मोटर्स के अधिकृत सर्विस सेंटर का उद्घाटन रक्सौल।( vor desk )।टाटा मोटर्स अधिकृत सर्विस स्टेशन का रक्सौल में खुलना क्षेत्र के लिए वरदान है ।उक्त बातें आई सी पी रोड स्थित टाटा मोटर अधिकृत सर्विस स्टेशन का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने कहीं। डॉक्टर जयसवाल ने कहा कि टाटा मोटर्स भारत ही नहीं विश्व का एक विशेष उपक्रम है और उसका एक केंद्र का रक्सौल में होना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। इसका लाभ इस क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। बल्कि सीमांचल क्षेत्र का विकास भी होगा। कई लोगों को नौकरियां भी प्राप्त होगी एवं विशेषकर टाटा का जेन्विन पार्ट्स खरीदने का अवसर प्राप्त होगा ।सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए संपन्न सादे समारोह में नरेश मोटर्स के प्रोपराइटर नरोत्तम गिरी एवं सर्वोत्तम गिरी ने सांसद डॉक्टर जयसवाल सहित ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!