वैश्य समाज को संगठित होना होगा,तभी मिलेगी पहचान और अधिकार:रवि मस्करा
राष्ट्रीय वैश्य महासभा के रक्सौल के पदाधिकारियों का किया गया अभिनन्दन
रक्सौल।(vor desk ) राष्ट्रीय वैश्य महासभा के रक्सौल के नव मनोनीत सदस्यों को बधाई दी गई।राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश प्रवक्ता रवि मस्करा ने नगर अध्यक्ष पद पर कोइरियाटोला निवासी राजकुमार रौनियार एवं नगर मीडिया प्रभारी पद पर मुकेश कुमार साहू के मनोयन का स्वागत करते हुए उन्हें माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी।
श्री मस्करा ने कहा कि वैश्य समाज को संगठित और एक जुट होना होगा।तभी पहचान बनेगी और अधिकार मिलेगा।उन्होंने जिलाध्यक्ष मुनचुन साह एवं प्रदेश महासचिव संजय जायसवाल को भी बधाई दिया। जिन्होंने वैश्य जाती की मजबूती के लिए कमिटी का मनोनयन किया।श्री मस्करा ने प्रदेश अध्यक्ष समीर महासेठ एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पी के चौधरी का भी आभार व्यक्त किया। एवं नव मनोनीत सदस्यों के रचनात्मक कार्यकाल की कामना ...









