गणेश धनोठिया दूसरी बार बने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक,मिल रही बधाई!
रक्सौल।( vor desk )।भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता( एमलसी ) ने मंगलवार को विभिन्न जिलों के जिला संयोजकों की घोषणा की है।इसमे सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल के जिला संयोजक गणेश धनोठिया को बनाया गया है।उन्हें दूसरी बार जिला संयोजक के तौर पर मौका मिला है।इस बीच दूसरी जिला संयोजक बने गणेश धनोठिया ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेवारी मिली है,उसे निष्ठा पूर्वक निभाउंगा।उन्होंने कहा कि रक्सौल के व्यापार की प्रगति और व्यापारिक समस्याओं के निदान के लिए आवाज उठाता रहूंगा।
इधर,श्री धनोठिया के जिला संयोजक बनने पर विधायक (डॉ.)अजय कुमार सिंह ,भाजपा सांगठनिक जिला रक्सौल के अध्यक्ष वरुण सिंह, बिहार प्रदेश के शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक (डॉ.) अनिल कुमार सिन्हा भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री (ई०) जितेंद्र कुमार भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह,अति...









