Monday, March 16

रक्सौल आसपास

आकाशीय बिजली का कहर:आदापुर समेत जिले के चार प्रखंडो में चार लोगों की मौत!

आकाशीय बिजली का कहर:आदापुर समेत जिले के चार प्रखंडो में चार लोगों की मौत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल।( vor desk )।तड़का गिरने से जिले में चार लोगों की मौत हो गई।इसमे आदापुर के कटकेनवा में भी एक कृषक की मौत हो गई।जिससे मातम का आलम रहा। बता दे कि मौसम विभाग ने भारी बारिश और वज्रपात को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया था।लेकिन, जिले के पताही, बंजरिया, बनकटवा और आदापुर प्रखंड में आकाशीय बिजली(तड़का ) का कहर देखने को मिला है।इसकी चपेट में आने से मौत की दुःखद घटना हो गई। जानकारी के अनुसार रक्सौल के आदापुर प्रखण्ड के ग्राम पंचायत राज दुबहां अंतर्गत कटकेनवा गावँ में जहाँ तड़का के चपेट में आने से सुबह साढ़े सात बजे मनोज यादव(40 वर्ष ) की मौत हो गई।वहीँ,बंजरिया प्रखंड के अजगरवा गांव में धान का बिचड़ा उखाड़ रहे सुरेश सहनी आकाशीय बिजली के चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।जबकि उनके साथ घटनास्थल पर मौजूद चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।इसी तरह पताही प्रखंड के परसौनी कप...
राजद के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला महासचिव बने नुरुल हसन व विशाल कुशवाहा!

राजद के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला महासचिव बने नुरुल हसन व विशाल कुशवाहा!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव के निर्देश के अनुसार झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शौक़िलाल सहनी ने रक्सौल नगर अध्यक्ष के पद पर मासूम खान , आदापुर प्रखंड अध्यक्ष के पद पर फ़ारुख आलम, तथा जिला महासचिव के पद पर हरदिया पंचायत के नुरुल हसन , एवं पनटोका निवासी विशाल कुशवाहा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही साथ ग्रामीण शिल्प कला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुन्ना पंडित ने आदापुर प्रखण्ड अध्यक्ष पद पर ऊँचीडीह के हैदर अली को मनोनीत किया है।कार्यक्रम में राजद के मिलन यादव भी मौजूद रहे। ...
वन्दे भारत मिशन के तहत अब तक 20398 लोग नेपाल से स्वदेश पहुँचे,फिलहाल बॉर्डर खुलने के संकेत नहीं!

वन्दे भारत मिशन के तहत अब तक 20398 लोग नेपाल से स्वदेश पहुँचे,फिलहाल बॉर्डर खुलने के संकेत नहीं!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।लॉक डाउन व बॉर्डर सील के कारण भारत सरकार द्वारा जारी 'बन्दे भारत मिशन' के तहत नेपाल से भारतीय नागरिकों की वतन वापसी लगातार जारी है। बुधवार यानी 1 जुलाई को कुल 19 लोग नेपाल से वतन लौटे।जिनकी स्क्रिनिग पीएसची के चिकित्सक डॉ मुराद आलम ने किया।मंगलवार को कुल 75 लोग रक्सौल आइसीपी के रास्ते स्वदेश लौटे थे।मेडिकल स्क्रिनिंग व डॉक्यूमेंट जांच के बाद इन्हें इंट्री दी गई। बताया गया है कि 30 जून तक कुल 20379 भारतीय नागरिक नेपाल से रक्सौल आइसीपी के रास्ते स्वदेश लौटे हैं।इसकी पुष्टि नेपाल के बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दुतावास के सूचना अधिकारी बी सुरेश कुमार ने की। उन्होंने बताया कि फिलहाल 3 जुलाई तक के लिए इसे आगे बढ़ाया गया है।लेकिन,उच्चस्तरीय निर्देश की प्रतीक्षा की जा रही है।हालांकि,इस बीच इंडियन इमिग्रेशन के रक्सौल शाखा के एएफआरआरओ अजय कुमार पंकज ने बताया कि...
कोरोना मरीज मिलने के बाद रक्सौल में घोषित कण्टोमेन्ट जोन में 30 घर के 182 लोग सूचीबद्ध,अब होगा जांच के लिए सेंपलिंग !

कोरोना मरीज मिलने के बाद रक्सौल में घोषित कण्टोमेन्ट जोन में 30 घर के 182 लोग सूचीबद्ध,अब होगा जांच के लिए सेंपलिंग !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।हरिसिद्धि प्रखण्ड में पदस्थापित रक्सौल की एक युवती में कोविड 19 की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य महकमा ने सर्वे किया है। रक्सौल बाजार के वार्ड संख्या 12 में उक्त कोविड संक्रमित के आवासीय परिसर से जुड़े इलाके को कन्टमेंट जोन घोषित किया गया है ।साथ ही इस रोग को नही फैंलने देने और सन्दिग्ध मरीजो की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसको ले कर बुधवार को रक्सौल पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 शरत चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में डब्लू एचओ व यूनिसेफ की टीम ने इलाके का सर्वे किया।वहीं, संक्रमित मरीज के परिजनों को होम कोरेण्टाइन मे रहने व मरीज को अलग कमरे में रहने का निर्देश दिया,ताकि,कोई सम्पर्क में न आ सके। इस क्रम में डब्लू एचओ के एफएम अनिल कुमार व यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार की टीम ने सर्वे किया।इस दौरान सुपरवाइजर देवेश कुमार मिश्रा,रूपेश क...
रक्सौल अनुमंडल के डीसीएलआर बने राम दुलार राम, मनीष कुमार का हुआ तबादला

रक्सौल अनुमंडल के डीसीएलआर बने राम दुलार राम, मनीष कुमार का हुआ तबादला

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
डिसीएलआर मनीष कुमार :हुआ तबादला ! रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल अनुमंडल के डीसीएलआर पद पर राम दुलार राम को पदस्थापित किया गया है।जबकि, वर्तमान डीसीएलआर मनीष कुमार का तबादला मधेपूरा के उदा किसुन गंज अनुमंडल में कर दिया गया है। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में उक्त फेर बदल राज्य स्तर पर किया गया है।बताया गया है कि नव पदस्थापित राम दुलार राम दरभंगा के बिरौल में इससे पहले पदस्थापित थे। ...
न्यू भारतीय युवा संगठन ने डॉक्टर्स डे पर ग्रामीण  महिलाओं के बीच किया सैनिटरी नैपकिन का निःशुल्क वितरण

न्यू भारतीय युवा संगठन ने डॉक्टर्स डे पर ग्रामीण महिलाओं के बीच किया सैनिटरी नैपकिन का निःशुल्क वितरण

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।डॉक्टर डे के अवसर पर न्यू भारतीय युवा संगठन के युवाओं द्वारा पंटोका पंचायत के भरतमही गांव के महिलाओं के जागरूकता अभियान चलाया गया और मुफ्त में सैनिटरी पैड का वितरण किया गया। डॉक्टर भावना चौहान, डॉली श्रीवास्तव,आरती कुमारी जी,चाइल्ड लाइन के रंजन मिश्रा ने महिलाओं को हर महीने मासिक धर्म के आने के बाद उनको घर में रखे पुराने कपड़े को इस्तेमाल नहीं करने के लिए प्रेरित किया ।साथ ही इससे होने वाले कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों के बारे में विस्तार से बता कर उनको लेडीज नेपकिन मुफ्त में दिया गया। वहीं, इज्जत परियोजना के बारे में सभी लोगो को बताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष प्रिंस कुमार ने करते हुए कहा कि डॉक्टर भगवान के रूप है, कोरोना काल में इसे डॉक्टरों ने साबित भी कर दिया है। डॉक्टर की ही देन है कि आज पूरे भारत में 3 लाख 47 हजार 979लोग कोरोंना से जंग ज...
संजय यादव बने राजद के पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला महासचिव

संजय यादव बने राजद के पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला महासचिव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।राजद के जिला अध्यक्ष सुरेश यादव एवं पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह के उपस्थिति में संजय यादव को पंचायती राज प्रकोष्ठ का जिला महासचिव पद पर मनोनीत किया गया।श्री यादव पूर्व में युवा राजद के प्रखंड उपाध्यक्ष थे।श्री यादव ने कहा है कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी मुझे दी है,उसको ध्यान में रखते हुए मैं अपने दायित्वों को पूरी ईमानदारी से निभाउंगा।आगामी विधानसभा सभा चुनाव के मद्देनजर संगठन की मजबूती मेरा पहला ध्येय होगा। इधर, इनके जिला महासचिव बनने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष है।जिला प्रवक्ता सह रक्सौल विधानसभा नेता रवि मस्करा, नगर निकाय रक्सौल के प्रखंड अध्यक्ष अनवारूल हक,राजद के प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव , आदापुर प्रखंड अध्यक्ष मोबारक अंसारी, सौरंजन यादव,छात्र राजद अध्यक्छ मुकुल आनंद, आनंद कुमार, इत्यादि ने बधाई दी है। ...
जनता दल यू नगर कमिटी की बैठक,निष्क्रिय बूथ अध्यक्ष व सचिव को बदलने का निर्णय

जनता दल यू नगर कमिटी की बैठक,निष्क्रिय बूथ अध्यक्ष व सचिव को बदलने का निर्णय

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।जनता दल यू नगर कमिटी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर में एक बैठक आयोजित हुई।जिसमें सबल पंचायत एवं सक्रिय बूथ अध्यक्ष/सचिव शामिल हुए। नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार के आवास पर आयोजित इस बैठक में बूथवार समीक्षा की गई।बताया गया कि निष्क्रिय अध्यक्ष /सचिव को बदलने का निर्देश प्रदेश प्रभारी के द्वारा दिया गया है।जिसके तहत निष्क्रिय कमिटी को दुरुस्त कर सक्रिय अध्यक्ष /सचिव को जोड़ने का भी निर्देश दिया गया।बैठक में विधानसभा प्रभारी(प्रदेश) असलम खान हक्की,प्रदेश महासचिव (दलित प्रकोष्ठ)प्रमोद पासवान,प्रखंड अध्यक्ष सौरव कुमार राव,समेत मुकेश कुमार, रणजीत कुमार इत्यादि । ...
बिहार नव युवक सेना के रक्सौल अध्यक्ष बने यश मिश्रा,सचिव बने रवि!

बिहार नव युवक सेना के रक्सौल अध्यक्ष बने यश मिश्रा,सचिव बने रवि!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। बिहार नवयुवक सेना के संस्थापक अध्यक्ष सह पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अनिकेत रंजन ने सेना के रक्सौल कमिटी के गठन किया है।बताया गया है कि सेना के रक्सौल कमिटी का अध्यक्ष यश मिश्रा को बनाया गया है। साथ ही अफरोज आलम को उपाध्यक्ष व रवि कुमार को सचिव तथा संजीव कुमार को महासचिव बनाया गया।साथ ही निर्देश दिया गया है कि कमिटी का विस्तार हेतु शीघ्र बैठक आयोजित करें। ...
रक्सौल में फिर मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज,स्वास्थ्य विभाग ने कहा-“डरें नहीं,सतर्क रहें!”

रक्सौल में फिर मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज,स्वास्थ्य विभाग ने कहा-“डरें नहीं,सतर्क रहें!”

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल की एक यूवती में कोविड 19 की पुष्टि हुई है।उसके बाद बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा होम कोरेनटाइन किया गया हैं।वहीं, रक्सौल बाजार के वार्ड 12 स्थित उक्त मरीज के आवासीय एरिया को कण्टोमेन्ट जोन घोषित किया गया है।उक्त आशय की जानकारी देते हुए रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सूत्रों ने बताया कि विभागीय स्तर पर हरसिद्धि में पिछले 18 जून को सैम्पलिंग की गई थी।जिसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद होम कोरेनटाइन किया गया है।बताया गया है कि उक्त युवती हरसिद्धि प्रखण्ड स्थित सरकारी महकमे में पोस्टेड है। स्वास्थ्य विभाग सूत्रों ने बताया है कि उक्त एरिया कण्टोमेन्ट जोन घोषित किया गया है।इसीलिये उक्त एरिया में एक दूसरे के घर आने जाने व मरीज से सम्पर्क से अलग रहने का निर्देश दिया गया है।साथ ही व्यवसायिक प्रतिष्ठान व अन्य गतिविधियों के संचालन पर भी रोक लगाई गई है। विभागीय सूत्रों न...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!