बिहार जनसंवाद वर्चुअल रैली से चढ़ा चुनावी रंग, भाजपा विधायक डॉ0 अजय सिंह हुए शरीक!
रक्सौल।(vor desk )।एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा रक्सौल में बिहार जनसंवाद वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया।वहीं, शहर के कोइरीया टोला स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में बिहार जनसंवाद वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया ।जिसमे क्षेत्रीय विधायक डॉ0 अजय कुमार सिंह के चुनावी तेवर वाले पोस्टर कार्यकर्ताओं को खूब आकर्षित कर रहे थे।एक ओर मंत्री नन्द किशोर यादव व दूसरे ओर विधायक डॉ0 सिंह की तस्वीर अंकित थी।जो विधान सभा चुनाव के चढ़ते रंग व पूर्व तैयारी के संकेत दे रहे थे।रैली में राज्य के पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव का सबो ने सम्बोधन को गौर से सुना और इसे जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।इस दौरान विधायक ने डॉ सिंह कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते दिखे।और चुनाव की तैयारी में जी जान से जुटने का आह्वान किया।उन्होंने कहा की बिहार में एनडीए की सरकार बनना तय है।इसलिए बिहार में रक्...









