Wednesday, March 18

रक्सौल आसपास

राजद नेता रवि मस्करा की कार को कोडरमा में ट्रक के ठोकड से बुरी तरह क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचे रवि व ड्राइवर!

राजद नेता रवि मस्करा की कार को कोडरमा में ट्रक के ठोकड से बुरी तरह क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचे रवि व ड्राइवर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।कहते है जाको राखे साइयां मार सके न कोय..।यह उक्ति रक्सौल विधान सभा क्षेत्र के राजद नेता रवि मस्करा पर चरितार्थ हुई है।उनकी कार रांची जाते समय कोडरमा में बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।हालांकि,वे बाल बाल बच गए। बताया गया है कि रवि मस्कारा रक्सौल से अपने एक मित्र खुर्सीद अनवर रिजवी के बेटी की शादी में शिरकत करने रांची जा रहे थे। इसी बीच कल सुबह 5 बजे कोडरमा घाटी के पास उनकी कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हुई।जिसमें उनका कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हालांकि,रवि मस्कारा और ड्राईवर बाल बाल बच गए। रवि मस्कारा ने दुर्घटना की जानकारी देते हुए कहा कि ईश्वर की कृपा से हम सही सलामत हैं।और शीघ्र घर लौटेंगे। ...
नेपाल के कलैया में पुलिस टीम ने 25 किलो अवैध चांदी के साथ दो कारोबारी को दबोचा!

नेपाल के कलैया में पुलिस टीम ने 25 किलो अवैध चांदी के साथ दो कारोबारी को दबोचा!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।(Vor desk)।बॉर्डर सील होने के बावजूद तस्करी थम नही रही।इसी बीच नेपाल के बारा जिला के कलैया से जिला पुलिस टीम ने तस्करी के 25 किलो के चांदी के गहना के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।बताया गया है कि कलैया उप महानगर पालिका के वार्ड 11 विश्वम्भरपुर टोला स्थित कलैया-मटिअर्वा सडक खण्ड से जांच के दौरान 25 किलो अवैध चांदी के साथ दो लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार लोगों की पहचान कलैया वार्ड नं 5 निवासी 32 वर्षीय ईन्द्रदेव प्रसाद यादव तथा बारा के प्रसौनी गांवपालिका वार्ड नं 6 निवासी 38 वर्षीय वकील अंसारी शामिल है।ये नेपाली नंबर के मोटरसाइकल पर सवार थे।इनके पास से मोबाइल भी बरामद हुआ है। इसकी पुष्टि करते हुए बारा जिला पुलिस कार्यालय सूत्रों ने बताया कि बरामद गहना को भारत से अवैध रूप से लाया जा रहा था।इस चांदी गहना मे,चूड़ी, पायल, झुमका, लॉकेट आदि शामिल है। गिरफ्तार ...
बीडीओ कुमार प्रशांत ने किया रक्सौल प्रखंड के पहले सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन

बीडीओ कुमार प्रशांत ने किया रक्सौल प्रखंड के पहले सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।रक्सौल प्रखंड के लक्ष्मीपुर लछुमनवा पंचायत के सेमरी उपाध्याय टोला गांव स्थित वार्ड नंबर 13 में गुरुवार को नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन बी डी ओ कुमार प्रशांत एवं मुखिया शैला देवी ने संयुक्त रूप से किया।मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ कुमार प्रशांत ने कहा कि महादलित बस्ती में इस समुदायिक शौचालय का निर्माण किया जा रहा है।जिस महादलित के घर में शौचालय नहीं है उन्हें इससे सुविधा होगी।खुले में शौच से मुक्ति के लिए इस सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया है। करीब तीन लाख की लागत से निर्मित छह सीट वाले इस सामुदायिक शौचालय में महादलित परिवार के 30 व्यक्ति शौच व स्नान करने के लिए इसका प्रयोग करेंगे। इस शौचालय की साफ - सफाई व रख - रखाव की सारी जिम्मेवारी लाभुक परिवारों की होगी।इस शौचालय के प्रयोग से जहां महादलित परिवार के लोगों को खुले में शौच को जाने स...
लॉक डाउन में सख्ती के संकेत, मोतिहारी में डीएम व एसपी तो,रक्सौल में एडीएम दिखे सड़क पर!

लॉक डाउन में सख्ती के संकेत, मोतिहारी में डीएम व एसपी तो,रक्सौल में एडीएम दिखे सड़क पर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
 मोतिहारी/रक्सौल।( vor desk)।कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते संक्रमण को रोकने को लेकर बिहार में फिर से 16 दिनों का लॉकडाउन शुरू हो गया है। लॉकडाउन का पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पूर्वी चंपारण के डीएम शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने खुद से कमान संभाला है। डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि यह फ्लैग मार्च रेगुलेटरी मेजर किया गया है।पूर्वी चम्पारण में लोगों को काउंसलिंग करना, लोगों को समझाना ही इसका मुख्य उद्देश्य है। उन्होने कहा कि यहां के लोग काफी समझदार भी है। जिले में कुछ दिनों से जो कोरोना का केस जिस प्रकार से बढ़ रही उसके लिए लोगों को आगे आने की जरूरत है।  साथ ही आगे कहा कि रक्सौल में रेलवे से आइसोलेशन कोच की भी बात हुई है बहुत जल्द ही यह सेवा शुरू कर दी जायेगी। जिससे वहां के मरीजों को लाभ मिलेगा। रक्सौल में एडीएम अनिल रहे मुस्तैद,की बैठक ...
रक्सौल में फिर मिले दो कोरोना पॉजिटिव,जिले में कुल मरीज की संख्या हुई 543,ठीक हुए 458 संक्रमित

रक्सौल में फिर मिले दो कोरोना पॉजिटिव,जिले में कुल मरीज की संख्या हुई 543,ठीक हुए 458 संक्रमित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk )।जिले में गुरुवार को फिर 22 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसमें ट्रू नेट के 18 व एंटीजन के 4 मरीज शामिल है। नए मिले मरीजों में मोतिहारी के 11, तुरकौलिया के 4, रक्सौल के 2, घोड़ासहन, चकिया, छौड़ादानो, चिरैया व पश्चिम चंपारण के एक-एक मरीज है। जबकि आरटीपीसीआर के 410, ट्रू नेट के 82 व एंटीजन के 28 सहित कुल 520 संदिग्धों का रिपोर्ट निगेटिव आया है। आरटीपीसीआर के 24 व ट्रू नेट के 319 सहित कुल 343 जांच रिपोर्ट पेंडिंग है। जिले में मरीजों की कुल संख्या 543 पहुंच गई है। जिसमें 458 पूरी तरह ठीक हो गए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 80 है। जिसमें 13 को डायट तथा 67 को होम आइसोलेट किया गया है। छह मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। ...
सरिसवा नदी में शव मिलने से सनसनी,स्थानीय लोगों को आशंका है कि शव नेपाल के कोरोना मरीज का!

सरिसवा नदी में शव मिलने से सनसनी,स्थानीय लोगों को आशंका है कि शव नेपाल के कोरोना मरीज का!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।सरिसवा नदी में एक शव के दिखने के बाद अटकलों का बाजार गर्म है।कहा जा रहा है कि उक्त शव नेपाल की ओर से बह के आया है।और वह कोरोना मरीज का हो सकता है।जिसे नेपाली प्रशासन व सेना ने बीरगंज मैत्री पुल के पास दफनाया था।कयास लगाया जा रहा है कि नदी में उफान व कटाव से उक्त शव बह कर यहां पहुंच गया हो। सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को यह शव कुछ लोगों ने तब देखा जब वे दाह संस्कार को नदी तट पहुंचे।उक्त बह कर आये शव से बदबू आने से लोग उसे देखने पहुंचे व हो हल्ला किया।स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि उक्त शव कोरोना मरीज का है।बताया गया है कि कोइरिया टोला के स्थित त्रिलोकी नगर मन्दिर के पास बने पुल के नीचे साइफन के निकट उक्त शव देखा गया। हालांकि,इस बाबत समाचार प्रेषण तक कोई पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी के जांच के लिये पहुंचने की सूचना नही मिली है।लिहाजा,जांच के बाद ही आधिकारिक पुष्टि...
छौड़ादानों के कटहरिया में पुरानी रंजिश में फल व्यापारी को मारी गोली, हालत गंभीर

छौड़ादानों के कटहरिया में पुरानी रंजिश में फल व्यापारी को मारी गोली, हालत गंभीर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।पूर्व के विवाद को लेकर चली गोली में एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। गोली उसके सीने में लगी है। घायल व्यक्ति का मोतिहारी के निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। घटना छौड़ादानो थाना के कटहरिया गांव की है। बता दें कि पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के सीने में गोली मार दी। गोली से घायल व्यक्ति को तुरंत मोतिहारी के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घायल व्यक्ति फल व्यवसायी बताया गया है। ...
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय सांसद डॉ0 संजय जायसवाल कोरोना संक्रमित,समर्थक कर रहे हैं शीघ्र स्वस्थ्य होने की प्रार्थना!

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय सांसद डॉ0 संजय जायसवाल कोरोना संक्रमित,समर्थक कर रहे हैं शीघ्र स्वस्थ्य होने की प्रार्थना!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor drsk )।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, उनकी पत्नी और मां कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रदेश कार्यालय में कोरोना की दस्तक के बाद हुई जांच में बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके अलावा उनकी पत्नी और मां भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।इसके बाद उनके समर्थक उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं । बताया गया है कि पटना से लौटने के बाद संजय जायसवाल की कोरोना जांच कराई गई, जिसके बाद उन्हें पॉजिटिव पाया गया है।इस खबर के वायरल होने के बाद समर्थक उनका हाल चाल जानने को बेचैन हो गए।और उनकी सलामती की दुआएं मांगने लगे। इस बीच ,संजय जायसवाल के भाई दीपक जायसवाल ने बताया कि जांच में मां और भाभी (संजय जायसवाल की पत्नी) भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। घर में परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट ...
पीएम जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान के युवा मोर्चा  जिला अध्यक्ष बने रतन राज गुप्ता व महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष बनी रूबी श्रीवास्तव

पीएम जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बने रतन राज गुप्ता व महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष बनी रूबी श्रीवास्तव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (vor desk) प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुशेस आर्य, अभियान के राष्ट्रीय सचिव और संगठन के बिहार प्रदेश प्रभारी अधिवक्ता विनोद झा के मार्गदर्शन अनुसार अभियान के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन जयशंकर झा के द्वारा संगठन जिला मोतिहारी के जिला अध्यक्ष पद के लिए मनमोहन सिंह, संगठन जिला मोतिहारी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद के लिए संतोष यादव, संगठन जिला रक्सौल के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद के लिए रतन राज गुप्ता और संगठन जिला महिला प्रकोष्ठ के रक्सौल जिला अध्यक्ष पद के लिए रूबी श्रीवास्तव के नाम की घोषणा की है। अभियान के प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी अरविंद कुमार सिंह के अनुशंसा पर इनके नामों पर सहमति बनी। इनके घोषणा से अभियान के प्रत्येक कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।जिसमें मुख्य रुप से संगठन के प्रदेश महामंत्री रणजीत सिंह, संगठन क...
दुर्गेश बने जनता दल यू के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष

दुर्गेश बने जनता दल यू के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। जनता दल यू के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ पूर्वी चंपारण के जिला अध्यक्ष डॉ. मंतोष सहनी ने रक्सौल पटेल पथ निवासी दुर्गेश कुमार को जिला उपाध्यक्ष पद मनोनीत किया है। जिससे पूरे जदयू परिवार में खुशी की लहर है। इनके मनोनीत होने पर जदयू जिला अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल ने कहा कि मै अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष को बधाई देता हूं कि उन्होंने रक्सौल विधान सभा क्षेत्र से अति पिछड़ा समाज से आने वाले एक जदयू के सच्चे सिपाही को अपने जिला कमिटी में स्थान दिया। दुर्गेश कुमार पार्टी के पुराने और सच्चे सिपाही है। अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के नव मनोनीत दुर्गेश कुमार ने माननीय मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह,बअति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष,जिला अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!