पूर्व पीएम अटल के सिद्धांत, विचार व राष्ट्रोत्थान की सोंच मानव समाज के लिए पथ प्रदर्शक:प्रमोद सिन्हा
रक्सौल।( vor desk )। शहर स्थित सोना टॉकीज़ के प्रांगण में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व० अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मनाई गई।
इस दौरान विधायक श्री सिन्हा ने स्व० अटल बिहारी बाजपेयी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें चरण वंदन करता हूँ। उन्होंने कहा कि प्रेरणापुंज अटल के सिद्धांत, वैचारिक दृष्टिकोण और राष्ट्रोत्थान के प्रति उनकी कर्मशीलता युगों-युगों तक मानव समाज का पथ प्रदर्शन करती रहेगी। ऐसे युग पुरूष के विचारों को अपने जीवन मे उतारने प्रयास हम सब को करना चाहिए। मौके पर उपस्थित शिक्षक प्रकोष्ट के प्रदेश संयोजक डॉ० प्रो० अनिल कुमार सिन्हा ने कहा की अटल बिहारी बाजपेई राजनीतिक क्षेत्र के अजातशत्रु थे और भारत के अमूल्य धरोहर थ...









