दिन-दहाड़े बीच बाजार में दुकान में लूट पाट कर कब्जा का प्रयास,रक्सौल थाना पर हुआ जम कर विरोध प्रदर्शन
रक्सौल।( vor desk )।अंतर्राष्ट्रीय महत्व के शहर रक्सौल में जंगल राज पार्ट 2 लौट आया है। रक्सौल शहर में दिन दहाड़े एक महिला दुकानदार के यहाँ लूटपाट और महिला दुकानदार के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है।सत्तारूढ़ राजनीतिज्ञ के संरक्षण में लूटपाट करने का आरोप लगा है।
लूटपाट के विरोध में लोगो ने रक्सौल थाना गेट के सामने टायर जलाकर विधायक मुर्दाबाद , रंगदारी नही चलेगी ,पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद ,रक्सौल पुलिस मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए।बताया जाता है जमीन के वैल्यू के मामले में रक्सौल मिनी मुंबई के नाम से विख्यात है। रक्सौल शहर के मिर्चा पट्टी में जमीनी विवाद का कुछ माह से चला आ रहा पुराना मामला था। जमीन पर कब्जे और वर्चस्व को लेकर एक पक्ष ने उक्त भूखंड पर बने दुकान में से एक के महिला किरायदार के यहाँ लूटपाट और दुर्व्यहार करने लगे।अहले सुबह करीब 9 बजे ही सैकड़ो की संख्या में गो...









