रैपिड एंटीजन किट की कमी में कोविड जांच हो रही प्रभावित,उपचार से यात्रा तक बाधित!
रक्सौल।( vor desk )। लगातार नेपाल से भारतीय नागरिक लौट रहे हैं,लेकिन,किट के अभाव में उनकी जांच शुरू नही हो पा रही।वहीं, दिल्ली समेत दूसरे प्रदेशों से आने वाले लंबी दूरी की ट्रेनों के रक्सौल पहुंचने पर भी जांच प्रभावित है।आरटीपीसीआर की जांच हो रही है।जिसकी रिपोर्ट कम से कम एक सप्ताह में आ रही है।इससे संक्रमितों की स्थिति जानने व इलाज में समस्या हो रही है।वहीं, कंटोमेन्ट जोन में भी जांच प्रभावित है।जिन घरों में संक्रमण से मौत हो गई है,उस परिवार के लोग भी यह जानने को परेशान हैं कि क्या वे संक्रमित हैं?जब तक जांच नही होगी।उपचार या आइसोलेशन की प्रक्रिया कैसे शुरू होगी?बहरहाल,इस हालत में समुदाय में संक्रमण फैलने की स्थिति बन गई है।
पिछले दिनों संक्रमित हुए एक युवक ने बताया कि एंटीजन किट नही रहने से एक सप्ताह से उनके व उनके परिवार की जांच नही हो रही।आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट सप्ताह से ज्...









