अम्बेडकर ज्ञान मंच की बैठक आयोजित, बाबा साहेब की 130 वीं जयंती भव्य ढंग से मनाने का निर्णय!
रक्सौल।(vor desk )।नगर के कोइरी टोला स्थित राजेन्द्र राम के आवासीय परिसर में शनिवार को अम्बेडकर ज्ञान मंच की बैठक मंच के अध्यक्ष मथुरा राम की अध्यक्षता में आहूत हुई।इस बैठक में भारतरत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 130 वी जयंती को भव्य तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया गया।सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अम्बेडकर ज्ञान मंच के तत्वावधान में इस वर्ष के 18 अप्रैल को रक्सौल के लक्ष्मीपुर-लक्ष्मनवा गांव में अम्बेडकर द्वार पर बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा तथा उक्त मौके पर सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति आंदोलन के लिए सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।इसके लिए स्थानीय पंचायतप्रतिनिधियों व लोगों से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए संस्थापक मुनेश राम ने कहा कि मंच का उ...









