कोरोना पर भारी पड़ा होली का उत्साह:रक्सौल में शांति,सौहार्द व परम्परागत ढंग से रंगोत्सव सम्पन्न!
रक्सौल।( vor desk )।कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सरकार के अलर्ट व गाइड लाइंस को ध्यान में रखते हुए सीमावर्ती रक्सौल में रंगों का महोत्सव का पर्व होली शालीनता व सादगी के बीच शांति पूर्ण ढंग से मनाई गई।कही किसी अप्रिय घटना की सूचना नही मिली।
उमंग, उल्लास, उत्साह और परंपरा के रंगोत्सव पर्व होली के अवसर पर इस बार सावधानी बरतते हुए घरों में ही होली मनाने पर जोर रहा।सड़को पर होली की धूम पिछले वर्षों जैसी नही दिखी।डीजे पर थिरकने वाला झुंड भी गायब रहा।अच्छी बात यह रही कि कि फूहड़ता,अश्लीलता और नाले के कीचड़ से होली खेलने से परहेज किया गया।सौहार्दपूर्ण वातावरण में गुलाल के साथ शाम में लोग एक दूसरे से मिलने पहुंचे गुलाल लगाया।शुभकामनाएं दी।
घरों में फगुआ का अंदाज बदला: फागुन में फगुआ खेलने का अंदाज इस बार पुराने मन मिजाज की ओर दिखा।सड़क पर धमाचौकड़ी बन्द होने के बाद लोगों ने परम...









