Sunday, June 28

रक्सौल आसपास

डॉ0अंबेडकर की 130वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम के बीच रक्सौल के लक्ष्मीपुर लक्ष्मनवा में अंबेडकर द्वार सह प्रतिमा का अनावरण!

डॉ0अंबेडकर की 130वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम के बीच रक्सौल के लक्ष्मीपुर लक्ष्मनवा में अंबेडकर द्वार सह प्रतिमा का अनावरण!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।स्थानीय अम्बेडकर ज्ञान मंच,रक्सौल के तत्वावधान में प्रखण्ड के लक्ष्मीपुर-लक्ष्मनवा पंचायत के लक्ष्मनवा (अम्बेडकर नगर) में स्थित अम्बेडकर द्वार सह संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा अनावरण सह उनकी 130 जयंती समारोह का आयोजन मुखिया पति अलखदेव यादव की अध्यक्षता में आहूत हुई। इस मौके पर नवनिर्मित अम्बेडकर द्वार पर बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण फीता काटकर स्थानीय मुखिया शैला देवी ने किया।इस समारोह को संबोधित करते हुए एससी/एसटी कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह अब-सब मोर्चा के संस्थापक ई.हरिकेश्वर राम ने कहा कि भारत जैसे विविधताओं भरे देश को एक सूत्र में पिरोनेवाले बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचार व आदर्श विश्व बन्धुता की कड़ी को मजबूती प्रदान करता है,उन्होंने देश को एक अमूल्य धरोहर संविधान देकर समता, स्वतंत्रता,न्याय-बन्धु...
विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया डॉ0 अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, आदर्शों को अपनाने पर दिया बल!

विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया डॉ0 अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, आदर्शों को अपनाने पर दिया बल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भारतीय संविधान के निर्माता व भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती रक्सौल के कोइरिया टोला नहर चौक स्थित बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने उनकी प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उन्हें याद किया और उनके आदर्शों को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार और आदर्श आज भी हम सबको प्रेरणा देते हैं।उन्हें आत्मसात करने की जरूरत है।मौके पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि सह जिला प्रवक्ता राजकिशोर राय, मुखिया रामविनय सिंह, वार्ड पार्षद रवि गुप्ता, शुरेश चौहान इत्यादि गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ...
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया संविधान निर्माता डॉ0 भीम राव अम्बेडकर की जयंती!

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया संविधान निर्माता डॉ0 भीम राव अम्बेडकर की जयंती!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रक्सौल नगर इकाई द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की 130 वी जयंती मनाई गई।उनकी जयंती विद्यार्थी परिषद द्वारा देश भर में मनाई जाती है। परिषद के कार्यकर्ताओ ने सभा आयोजित कर अपने स्थानीय कार्यालय में मनाया। इसी क्रम में नगर मंत्री सूरज सर्राफ ने कहा कि उनकी पहचान एक न्यायविद, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक के रूप में होती है। डॉ. बी आर अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को महू, मध्य प्रदेश में हुआ था। बाबासाहेब को संविधान निर्माता और आजाद भारत के पहले कानून मंत्री के रूप में जाना जाता है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज कुमार ने कहा कि भारत के संविधान के एक प्रमुख वास्तुकार, अम्बेडकर ने महिलाओं के अधिकारों और मजदूरों के अधिकारों की भी वकालत की। उनके योगदान को देखते हुए हर साल उनके जन्मदिन को अंबेडकर जयंती के रूप में मनाया जाता है। ...
विधायक प्रमोद सिन्हा ने लिया लौकरिया अस्पताल में कोविड वैक्सिनेशन का जायजा,कहा-शीघ्र मिलेगा नया एम्बुलेंस

विधायक प्रमोद सिन्हा ने लिया लौकरिया अस्पताल में कोविड वैक्सिनेशन का जायजा,कहा-शीघ्र मिलेगा नया एम्बुलेंस

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। 'टीका उत्सव' कार्यक्रम के तहत रक्सौल के भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने बुधवार को रक्सौल प्रखण्ड के लौकरिया स्थित हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर सह अतरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड टिकाकरण का निरीक्षण किया।इस दौरान श्री सिन्हा ने केंद्र के प्रभारी डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह से जारी टिकाकरण के बारे में जानकारी ली।वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में पूछा ।निर्देशित किया कि ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को टिका लगाई जाए।मौके पर डॉ0 सिंह ने केंद्र को एम्बुलेंस उपलब्ध कराने पर जोर दिया,क्योंकि,मौजुद एम्बुलेंस के जर्जर होने के कारण मरीजो को दिक्कतें हो रही है।इस पर विधायक ने शीघ्र ही नया एम्बुलेंस उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।साथ ही उक्त केंद्र तक के लिए एप्रोच रोड के निर्माण पर भी ध्यानाकर्षण कराया गया।जिस पर इसे मई तक पूर्ण किये जाने का आश्वासन दिया।इसके साथ ही उन्होंने ...
बाबा साहब के आदर्श व विचार को अपना कर ही देश में सबों को मिल सकता है सम्मान: अजय पटेल

बाबा साहब के आदर्श व विचार को अपना कर ही देश में सबों को मिल सकता है सम्मान: अजय पटेल

रक्सौल आसपास, सीमांचल
डा• भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर मल्याअर्पण कर मनाई गई जयंती रक्सौल ।( vor desk )।प्रखंड के भेलाही नंदन आश्रम के प्रांगण में संविधान निर्माता डा• भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर जयंती मनाई गई।इस मौके पर पूर्व मुखिया सह् मुखिया पति अजय पटेल ने कहा बाबा साहेब के आर्दश व विचारों से सामाजिक दूरियों को खत्म किया जा सकता है।बाबा साहब छुआछूत के साथ-साथ जाति व्यवस्था को भी समाप्त करने में अपना योगदान दिये है। पूरा देश उनके अतुलनीय कार्य और दलित बौद्ध आंदोलन की शुरूआत करने के लिए याद करता है। भारतीय संविधान के वास्तुकार होने के अलावा,उन्होंने भारतीय कानून मंत्री का पद भी संभाला।उन्हें दिल से सम्मान और आदर देने का एकमात्र तरीका यह है कि हम उनके बताये गये मार्गो और सिद्धांतो का पालन करे। उन्होंने भारत में फैले जाति, वर्ग और लिंग-भेद पर विचार किया तथा लोगों को अ...
रक्सौल के लक्ष्मीपुर लक्षमनवा पंचायत के सौनाहाडीह में हुई आगलगी,चार लाख की सम्पति नष्ट!

रक्सौल के लक्ष्मीपुर लक्षमनवा पंचायत के सौनाहाडीह में हुई आगलगी,चार लाख की सम्पति नष्ट!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल प्रखंड के लक्ष्मीपुर लछुमनवा पंचायत के सौनाहा डीह वार्ड नं-2 मे विद्युत शार्ट सर्किट के कारण हजारी यादव का घर जलकर राख हो गया।इस आगलगी की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने आगलगी पर काबू का प्रयास शुरू कर दिया।वहीं,फायर बिग्रेड वाहन भी पहुंच गया।जिसने स्थानीय ग्रामीणो के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।इस आगलगी मे हजारी यादव का पुरा घर जलकर राख हो गया।बताया गया कि अगले माह मे पीड़ित की लड़की की शादी तय है।शादी के लिए घर मे रखा कपड़ा, गहना,नगद चालीस हजार,अनाज व सभी घरेलु समान समेत करीब चार लाख की संपत्ति जल गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । और इस मौके पर स्थानीय रक्सौल क्षेत्र संख्या-1 जिला परिषद सदस्य इन्द्रासन कुमार पीड़ित के घर परिवार के महिलाओ बच्चो से मिलकर सांत्वना दिया व सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा आर्थिक सहयोग किया गया।।इस मौके पर लक्ष्मीपुर लछुमनवा पंचा...
अम्बेडकर ज्ञान मंच ने मनाया सम्विधान निर्माता बाबा साहेब की जयंती

अम्बेडकर ज्ञान मंच ने मनाया सम्विधान निर्माता बाबा साहेब की जयंती

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।दायरे में किसी महापुरुष को नही बंधा जा सकता,क्योंकि विद्वान सर्वत्र पूजे जाते है,जिनके आदर्शो व विचारों को आत्मसात करके सामाजिक विषमता को खत्म किया जा सकता है।इस कड़ी में अग्रणी संविधान निर्माता सिंबल ऑफ नॉलेज भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर देश की एकता व अखंडता के लिए आजीवन संघर्षरत रहे।उक्त बातें अम्बेडकर ज्ञान मंच ,रक्सौल के संस्थापक मुनेश राम ने बुधवार को रक्सौल के कोइरी टोला स्थित अम्बेडकर चौक पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कही।उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने दुनियां के नायाब भारतीय संविधान की रचना कर भारत जैसे विविधताओं भरे देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया,जिन्होंने समता, स्वतंत्रता, न्याय-बन्धुता पर आधारित लोकतांत्रिक देश में सबको समान अवसर सुलभ कराया। नेपाल दलित-आदिवासी संघ,बारा के अध्यक्ष एडवोकेट प्रेमशंकर राम हजारी न...
शहर की समस्याओं के निदान के लिए विधायक से मिला ‘स्वच्छ रक्सौल’ का प्रतिनिधिमंडल

शहर की समस्याओं के निदान के लिए विधायक से मिला ‘स्वच्छ रक्सौल’ का प्रतिनिधिमंडल

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु स्वच्छ रक्सौल संस्था के प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा से मुलाक़ात कर के सभी समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराया।इस दौरान रक्सौल कस्टम से नेपाली स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क को विस्तार करते हुए डंकन हॉस्पिटल के पिछले गेट तक निर्माण कार्य के लिए एवं बाटा चौक से रेलवे स्टेशन रोड और परेउवां होते हुए बाईपास हाइवे तक के नवनिर्मित रोड के बीचो बीच बिजली के खंभे को रोड के किनारे व्यवस्थित करने की बात हुई तथा उक्त रोड में जगह जगह अधूरे निर्माण कार्यों को अतिशीघ्र पूरा कराने के लिए भी बात हुई। विधायक श्री सिन्हा के द्वारा इसे संज्ञान में लेते हुए अतिशीघ्र कार्यो को निष्पादित कराने का आश्वासन दिया गया है।प्रतिनिधि मंडल में संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह, सचिव डॉ मुराद आलम, प्रवक्ता अमलेश श्रीवास्तव,राजकुमार गुप्ता, अनील ...
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय ने रक्सौल में लिया कोविड टिकाकरण का जायजा, कहा-वैक्सीन की कमी नहीं!

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय ने रक्सौल में लिया कोविड टिकाकरण का जायजा, कहा-वैक्सीन की कमी नहीं!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(एक संवाददाता )।भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ संजय जायसवाल व रक्सौल भाजपा बिधायक प्रमोद कुमार सिन्हा कुशवाहा ने शनिवार को रक्सौल व आदापुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर कोबिड -19 टीकाकरण केंद्र पर चल रहे कोविड टीकाकरण का जायजा लिया ।इस दौरान सेंटर पर चल रगे टीकाकरण के क्रम में रजिस्ट्रेशन व टीकाकरण की स्थिति का अवलोकन किया।साथ ही टिका लगवाने आये लोगो से बात चीत कर हाल जाना। कहा कि 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोग टीका लगवाए ।यह स्वदेशी टीका पूरी तरह सुरक्षित है। मौके पर उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक एस के सिंह से टिकाकरण अभियान के सम्बंध में बात चीत कर पूरी जानकारी ली । ।उपाधीक्षक श्री सिंह ने बताया कि केंद्र के अलावे कोबिड टीकाकरण के लिये चार टीमें काम कर रही है ।प्रतिदिन करीब एक हजार लोगो को टिका लगाय...
नेपाल के बीरगंज बॉर्डर पर कोविड जांच में सख्ती, बिना मास्क आवागमन पर रोक!

नेपाल के बीरगंज बॉर्डर पर कोविड जांच में सख्ती, बिना मास्क आवागमन पर रोक!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कोरोना के बढ़ते वेब को देखते हुए नेपाल के महत्वपूर्ण बॉर्डर वीरगंज पर कड़ाई से हेल्थ चेक अप जांच शुरू कर दी गई है।रक्सौल  -वीरगंज के बीच आवाजाही करने वाले नागरिकों को बिना मास्क के आने जाने पर रोक लगा दी गई है।वीरगंज से भी रक्सौल जाने वाले नेपाली नागरिको को भी बिना मास्क आवाजाही से रोका जा रहा है।आर्म्ड पुलिस फोर्स बॉर्डर पर पूर्णतः सख्त रवैये में दिख रही है।शंकराचार्य गेट पर हेल्थ कैम्प में मेडिकल टीम द्वारा प्रत्येक नागरिको की स्क्रीनिंग व कोविड जांच की जा रही है। मेडिकल टीम के सह इंचार्ज विपिन कुमार चौरसिया ने बताया कि होली बीतने के साथ ही जांच बढा दी गई है।स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के अनुसार,बॉर्डर पर प्रत्येक नागरिकों की इन्ट्री व जांच की जा रही है।मेडिकल टीम द्वारा भारत से आने वाले नागरिकों कोविड एंटीजन टेस्ट किया जा रहा है,जिसकी जांच रिपोर्ट आधा घन्ट...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!