Wednesday, March 11

रक्सौल आसपास

पूर्व एमएलसी राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता बने सुगौली से एनडीए प्रत्याशी,एलजेपी की अधिकृत सूची जारी होने के बाद अटकलों पर लगा विराम!

पूर्व एमएलसी राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता बने सुगौली से एनडीए प्रत्याशी,एलजेपी की अधिकृत सूची जारी होने के बाद अटकलों पर लगा विराम!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
सुगौली।(Vor desk)।सुगौली विधानसभा सीट के लिए सियासी सरगर्मी तेज़ हो गई है, जहाँ लोक जन शक्ति पार्टी (राम विलास पासवान) ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी की ओर से गुरुवार की शाम यह सूची जारी की गई।इस घोषणा से पहले यह चर्चा थी कि पार्टी पंकज कुमार उर्फ लोहा पांडे को टिकट दे सकती है, लेकिन अब बबलू गुप्ता को मैदान में उतारा गया है। इस घटनाक्रम के बाद, चर्चा है कि पंकज कुमार उर्फ लोहा पांडे अब निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से सुगौली के निवर्तमान विधायक शशिभूषण सिंह के एक बार फिर चुनाव लडने की चर्चा है। इसके अलावा, जनसुराज पार्टी की तरफ से पूर्व मंत्री राम चंद्र साहनी के भी चुनाव लड़ने की संभावना है, जिससे मुकाबला रोचक होगा । राजेश कुमार उर्फ बबलू...
देर रात तक टिकट की लॉबिंग में जुटे पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद की छुप नहीं रही बेचैनी, रक्सौल सीट पर संशय जारी!

देर रात तक टिकट की लॉबिंग में जुटे पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद की छुप नहीं रही बेचैनी, रक्सौल सीट पर संशय जारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पटना/रक्सौल।(Vor desk)।बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीटों के बंटवारे का मामला अभी तक नहीं सुलझ सका है।गुरुवार की शाम तक उम्मीदवारों की सूची जारी होने और प्रेस कांफ्रेंस की उम्मीद बनी हुई है। रक्सौल सीट पर संशय कायम है।प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ी हुई हैं।इंतजार की घड़ियां खत्म नहीं हो रही है। सूत्रों का कहना है कि जो सूची आज जारी हो सकती है,उसमें रक्सौल के शामिल होने पर भी संशय है।मुकेश साहनी के डिप्टी सीएम की दावेदारी और 40 सीट लेने पर मामला फंसा हुआ है।उनके अंतिम रुख से महागठबंधन की सीन बन बिगड़ सकती है।कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद का कहना है एनडीए में लोजपा,हम ,रालोमा के सीटों से प्रेरणा लेनी चाहिए और उदारता दिखानी चाहिए। जानकर बताते हैं कि मुकेश साहनी के वीआईपी को 18सीट दी जा रही है,लेकिन,बात नहीं बन रही। इधर,कांग्रेस भी अपने बदले स्टैं...
इंडो नेपाल बॉर्डर कॉर्डिनेशन कमिटी की बैठक रक्सौल में आयोजित:विधान सभा चुनाव से48घंटे पहले बॉर्डर सील करने का निर्णय,बॉर्डर पर रहेगी कड़ी सुरक्षा

इंडो नेपाल बॉर्डर कॉर्डिनेशन कमिटी की बैठक रक्सौल में आयोजित:विधान सभा चुनाव से48घंटे पहले बॉर्डर सील करने का निर्णय,बॉर्डर पर रहेगी कड़ी सुरक्षा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। बिहार विधान सभा चुनाव को शांतिपूर्ण,निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को ले कर सीमा पार की चुनौतियों से निपटने के लिए आपसी सहयोग एवं समन्वय के मद्देनजर बुधवार को इंडो नेपाल कॉर्डिनेशन कमिटी की बैठक आयोजित हुई। रक्सौल स्थित एकीकृत जांच चौकी में हुई बैठक में भारत और नेपाल के सीमा क्षेत्र के आला अधिकारी मौजूद रहे।अध्यक्षता एसएसबी के आईजी निशित कुमार उज्ज्वल ने की।स्वागत पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने की। बैठक के दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने पर गहन चर्चा की।खास कर भारत नेपाल सीमा को सुदृढ़ बनाने,सीमा क्षेत्र पर बिहार में लागू शराबबंदी के नियम का अनुपालन कराने,विधि व्यवस्था को दुरुस्त रखने ,दोनो ओर चौकसी और नियमित गश्त ,आसूचनाओं के आदान प्रदान,के साथ ही क्रिमिनल एक...
नेपाल:बारा जिला के विधायक सह पूर्व मंत्री जितेंद्र सोनल बने मधेश प्रदेश के चौथे मुख्यमंत्री,सीमा क्षेत्र में हर्ष का माहौल

नेपाल:बारा जिला के विधायक सह पूर्व मंत्री जितेंद्र सोनल बने मधेश प्रदेश के चौथे मुख्यमंत्री,सीमा क्षेत्र में हर्ष का माहौल

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।मधेश प्रदेश में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) के नेता जितेंद्र सोनल को नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। बुधवार शाम को प्रदेश प्रमुख सुमित्रा सुवेदी भण्डारी ने संविधान की धारा 168 के उपधारा 2 के तहत श्री सोनल को मुख्यमंत्री पद पद पर नियुक्त करते हुए पत्र सौंपा। उक्त धारा के तहत किसी भी दल के पास स्पष्ट बहुमत न होने की स्थिति में, प्रदेश सभा में प्रतिनिधित्व करने वाले दो या दो से अधिक दलों के समर्थन से बहुमत प्राप्त करने में सक्षम प्रदेश सभा सदस्य को प्रदेश प्रमुख द्वारा मुख्यमंत्री नियुक्त करने का प्रावधान है। सोनल (जितेंद्र सोनल) मधेस आंदोलन के समय अग्रिम पंक्ति में काम करने वाले एक नेता हैं।बारा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 4(ख) से 12,186मतों से प्रदेश सभा सदस्य (विधायक) निर्वाचित हुए मुख्यमंत्री सोनल ने आज ही प्रदेश प्रमुख का...
एसएसबी(पटना )के महानिरीक्षक निशीत कुमार उज्जवल ने चुनाव को ले कर किया रक्सौल बॉर्डर का दौरा,सीमा समन्वय समिति की बैठक में भी लिया हिस्सा!

एसएसबी(पटना )के महानिरीक्षक निशीत कुमार उज्जवल ने चुनाव को ले कर किया रक्सौल बॉर्डर का दौरा,सीमा समन्वय समिति की बैठक में भी लिया हिस्सा!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*बैठक में चुनाव के 48 घंटे पूर्व बॉर्डर सील करने का दिया गया निर्देश रक्सौल ।(Vor desk)।सीमान्त मुख्यालय एस.एस.बी. पटना के महानिरीक्षक (भा.पु.से.)निशीत कुमार उज्जवल का 47वीं वाहिनी एस.एस.बी., रक्सौल में महत्वपूर्ण दो दिवसीय दौरा संपन्न हुआ। अपने इस दौरे में महानिरीक्षक श्री कुमार ने वाहिनी मुख्यालय एवं वाहिनी के सीमा चौकी पंटोका पहुंचे, जहाँ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया,जिसके उपरांत उनके द्वारा पौधा रोपण किया गया। तत्पश्चात आयोजित सैनिक सम्मेलन में उन्होंने बल कार्मिकों को सुरक्षा सम्बंधित तथा सीमा से आने जाने वाले नागरिकों की पहचान करने और उनकी जाँच-पड़ताल के सन्दर्भ में आवश्यक निर्देश दिये, साथ ही बलकार्मिकों से उनकी ड्यूटी एवं व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में पूछा और उनका मनोबल बढ़ाया। इसके उपरांत, अंतर्राष्ट्रीय चेक पोस्ट (ICP), रक्सौल में आयोजित भारत-नेपाल सीमावर्ती जिला ...
इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के नाम पर फंसा है पेंच: रक्सौल सीट पर सबकी नजर,दावेदारों की धड़कने बढ़ी!

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के नाम पर फंसा है पेंच: रक्सौल सीट पर सबकी नजर,दावेदारों की धड़कने बढ़ी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पटना/रक्सौल।(Vor desk)।बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीटों के बंटवारे का मामला लगभग सुलझ गया है और संभावना है कि आज बुधवार को इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। इससे पहले, दिल्ली में मंगलवार की देर शाम कांग्रेस चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें पार्टी के उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई।बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, इमरान प्रतापगढ़ी सहित बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावारू जैसे वरिष्ठ नेता शामिल रहे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। सूत्रों के अनुसार, करीब तीन घंटे से अधिक चली इस बैठक में पार्टी ने 76 नामों के पैनल में से 35 से अधिक उम्मीदवारों पर मंथन किया और उनके नाम, क्षेत्र में कार्य, पार्टी में सक्रियता और जनाधार जैसे मुद्दों पर ...
भाजपा के युवा नेता कमलेश कुमार किया दावा-‘बीजेपी प्रत्याशी प्रमोद सिन्हा की होगी दुबारा रिकॉर्ड मतों से जीत,जितेंद्र कुशवाहा के बागी तेवर पर कहा-‘अपने तो अपने ही रहेंगे’!

भाजपा के युवा नेता कमलेश कुमार किया दावा-‘बीजेपी प्रत्याशी प्रमोद सिन्हा की होगी दुबारा रिकॉर्ड मतों से जीत,जितेंद्र कुशवाहा के बागी तेवर पर कहा-‘अपने तो अपने ही रहेंगे’!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।भाजपा के युवा नेता कमलेश कुमार ने दावा किया है कि पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक-ठाक है और आगामी चुनाव में रक्सौल सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ही जीत होगी। उन्होंने विश्वास जताया है कि सीटिंग विधायक प्रमोद सिन्हा रिकॉर्ड मतों के अंतर से दुबारा विजयी होंगे। बिहार भाजपा के प्रदेश सह मुख्यालय प्रभारी जितेंद्र कुशवाहा के हालिया 'बागी' तेवर पर बोलते हुए कमलेश कुमार ने कहा कि बड़े भाई जितेंद्र कुशवाहा 'अपने हैं और अपने ही रहेंगे'। उन्होंने पार्टी के इस मामला के आंतरिक रूप से सुलझ जाने का संकेत देते हुए कहा कि जितेंद्र भाजपा के कर्णधारों में हैं ,उनसे काफी उम्मीदें हैं। कमलेश ने संगठन को सर्वोपरि बताते हुए विशेष रूप से युवाओं से अपील की और कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ही उनका भविष्य सुरक्षित है। इसलिए, उन्होंने सभी युवाओं से आह्वान किया कि वे एनडीए को मजबूती प्रद...
चुनाव से पहले सघन जांच अभियान में बड़ी सफलता: फर्जी नंबर प्लेट पर दौड़ रहा ट्रक रक्सौल में पकड़ा गया, छत्तीसगढ़ पुलिस को सौंपा गया ड्राइवर और जब्त ट्रक!

चुनाव से पहले सघन जांच अभियान में बड़ी सफलता: फर्जी नंबर प्लेट पर दौड़ रहा ट्रक रक्सौल में पकड़ा गया, छत्तीसगढ़ पुलिस को सौंपा गया ड्राइवर और जब्त ट्रक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल(पूर्वी चंपारण)।(Vor desk) आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीमाओं पर चलाए जा रहे सघन जांच और सख्ती अभियान के दौरान रक्सौल पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। एक ऐसे ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है, जो फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाकर अवैध रूप से वाहन चला रहा था। यह ट्रक मूल रूप से छत्तीसगढ़ का था और उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ में पहले से ही गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज था।मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम चुनाव के मद्देनजर वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रक पर लगी नंबर प्लेट संदेह के घेरे में आ गई। जांच में पता चला कि ट्रक ड्राइवर, जो स्वयं भी छत्तीसगढ़ का निवासी है, अपने वाहन पर छत्तीसगढ़ के ही एक दूसरे ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर (No.) लगाकर फर्जी तरीके से रक्सौल क्षेत्र में वाहन चला रहा था।इस संबंध में छत्तीसगढ़ के अमानका थाना में कांड संख्या 337/25 के...
रक्सौल:आरपीएफ ने कॉपर वायर चोरी मामले में गिरोह के चार सदस्यों को दबोचा,वायर जब्ती के लिए सीतामढ़ी में भी हुई छापेमारी

रक्सौल:आरपीएफ ने कॉपर वायर चोरी मामले में गिरोह के चार सदस्यों को दबोचा,वायर जब्ती के लिए सीतामढ़ी में भी हुई छापेमारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट रक्सौल की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे कोच से कॉपर वायर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में की गई। गश्ती के दौरान, लक्ष्मण यादव (नेपाल) और बिट्टू कुमार सिंह (सीतामढ़ी) को रक्सौल रेलवे यार्ड से चोरी किए गए कॉपर वायर के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों चोरों ने कबूल किया कि वे चोरी किए गए वायर को सीतामढ़ी के कबाड़ दुकानों में बेचते थे। उनकी निशानदेही पर, RPF ने सीतामढ़ी में दो कबाड़ दुकानदारों, विजय कुमार और दिलीप कुमार की दुकान से कुल 12 किलो जला हुआ कॉपर वायर बरामद किया। इस कार्रवाई में जब्त किए गए कुल 84 मीटर कॉपर वायर और अन्य सामान की कीमत लगभग ₹38,662 आंकी गई है। इस संबंध में RPF पोस्ट रक्सौल पर मामला संख्या 07/2025 दर्ज...
भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा चाक-चौबंद, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले SSB और APF का साझा अभियान

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा चाक-चौबंद, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले SSB और APF का साझा अभियान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पटना/रक्सौल।(Vor desk)। आगामी बिहार राज्य विधानसभा चुनाव-2025 के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। सीमा सुरक्षा बल (SSB) और नेपाल के आर्म्ड पुलिस फोर्स (APF) ने मिलकर एक समन्वित और सहयोगात्मक माहौल में सीमा की शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। दोनों बलों के बीच मासिक और त्रैमासिक आधार पर समन्वय बैठकें आयोजित की जा रही हैं, ताकि आपसी सहयोग को और बढ़ाया जा सके।SSB और APF के जवान, 'बेटी और रोटी' के रिश्ते से जुड़े दोनों देशों के नागरिकों के बीच सुरक्षा की भावना को स्थापित करने के लिए प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के लिए SSB और APF सीमा पर सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय करेंगे।SSB की बड़ी उपलब्धियां:सीमा पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने के साथ-साथ, SSB ने तस्करों और राष्ट्र-विरोधी तत्वों के खिलाफ सफल अ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!