बारात की बग्घी का घोड़ा पटाखे की आवाज पर बिदका,बाल- बाल बचे कार में सवार मासूम बच्चे!
रक्सौल।( vor desk)।रक्सौल में एक शादी में बारात निकालने के तैयार एक बग्घी के घोड़े के बिदक जाने से अफरा तफरी मच गई।भगदड़ में दर्जनों लोग चोटिल हो गए।वहीं,एक कार का पिछला हिस्सा क्षति ग्रस्त हो गया।किस्मत अच्छी थी कि कार में सवार मासूम बच्चे बाल बाल बच गए।क्योंकि,कार से टकरा कर बग्घी सड़क पर पलट गई।वहीं,काफी मुश्किल से घोडे को नियंत्रण में लिया जा सका।प्रत्यक्षदर्शियों व सूत्रों के मुताबिक, बुधवार की शाम करीब छह बजे उक्त बग्घी रक्सौल थाना परिसर के आगे सूर्य मंदिर के पास खड़ी थी।इसी क्रम में एक बारात गाजे बाजे,डीजे के साथ निकली,जिसमे जम कर पटाखे बजाए जा रहे थे। बजाए जा रहे पटाखे की आवाज से बग्घी में लगे घोडे बिदक गए और सरपट दौड़ भाग करने लगे।
सूत्रों ने बताया कि मुख्य पथ पर घोड़े सहित बग्घी करीब आधा किलो मीटर दौड़ता रहा ।जिससे भगदड़ मच गई। रास्ते मे जो भी आया,या तो बाल बाल बचा या फिर...









