Saturday, June 27

रक्सौल आसपास

रक्सौल की बेटी अंशु ने बीपीएससी परीक्षा में 437 वां रैंक ला कर लहराया परचम,बनी असिस्टेंट रजिस्ट्रार!

रक्सौल की बेटी अंशु ने बीपीएससी परीक्षा में 437 वां रैंक ला कर लहराया परचम,बनी असिस्टेंट रजिस्ट्रार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल की प्रतिभावान बेटी ने एक बार फिर चम्पारण का नाम रौशन किया है।प्रखण्ड के परसौना तपसी पंचायत की निवासी अंशु कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग की 64 वीं संयुक्त परिक्षा में सफलता के झंडे गाड़ कर अपनी प्रतिभा साबित की है।अंशु ने बता दिया है कि बेटियां किसी से कम नही है।यदि उनके हौसले को उड़ान मिले, तो,वह भी रोल मॉडल बन सकती हैं। मिली सफलता:अंशु ने अपनी मेहनत व प्रतिभा के दम पर उक्त परीक्षा में 437वां रैंक हासिल किया है।अंशु को बीपीएससी की इस परीक्षा उतीर्ण होने पर सहकारिता विभाग मिला है, जहाँ उनका चयन असिस्टेंट रजिस्ट्रार पद पर हुआ है। ननिहाल से मिली प्रेरणा:अंशु के पिता शिव सूदन गिरी किसान हैं।जबकि, माता किरण देवी एक जुझारू महिला हैं।जो पिछले चुनाव में मुखिया प्रत्याशी थीं और काफी कम मतों से पीछे रह गई थीं।अंशु का ननिहाल बगहा के नरईपुर में है,जहां नाना के भ...
‘टिका एक्सप्रेस’ के पहुंचने पर नही दिखीं सभापति उषा देवी,स्वच्छ रक्सौल की सक्रियता से 90 लोगों को लगा टिका!

‘टिका एक्सप्रेस’ के पहुंचने पर नही दिखीं सभापति उषा देवी,स्वच्छ रक्सौल की सक्रियता से 90 लोगों को लगा टिका!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी क्षेत्रों में टिकाकरण की रफ्तार तेज दिख रही है।रविवार को 'टिका एक्सप्रेस' शहर के तुमड़िया टोला में थी।जहां करीब 90 लोगों को टिका लगा। टिका एक्सप्रेस की टीम करीब 9 बजे तुमड़िया टोला के हरिहर मध्य विद्यालय पहुंची।टीम का नेतृत्व डॉ0 मुराद आलम कर रहे थे।टिकाकरण देर शाम करीब पांच बजे तक चलता रहा। टीम में डॉ0 मुराद आलम,डॉ0 महम्मद सुल्तान ,फार्मासिस्ट अली इरफान व एएनएम मोनी कुमारी, कुलसुम बेगम आदि शामिल थे।जबकि स्थानीय आंगनबाड़ी सेविका भी मौजूद रही। सुबह टिकाकरण की रफ्तार धीमी रही।कड़ी धूप भी एक वजह थी।लेकिन, शाम चार बजे यह रफ्तार तेज हो गई। इस दौरान समाजिक संस्था स्वच्छ रक्सौल की टीम काफी सक्रिय रही।संस्था के अध्यकक्ष रणजीत सिंह समेत आलोक श्रीवास्तव आदि ने पहले से टीम वर्क किया।और होम टू होम विजिट कर 45 से ऊपर के उम्र के महिला-पुरुषों क...
छौड़ादानो के विभिन्न कांडों का मोस्ट वांटेड अभियुक्त रंजन राय को पुलिस ने दबोचा

छौड़ादानो के विभिन्न कांडों का मोस्ट वांटेड अभियुक्त रंजन राय को पुलिस ने दबोचा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।छौड़ादानो पुलिस ने लक्ष्मीपुर कटहरिया निवासी मोस्ट वांटेड फरार अभियुक्त रंजन राय (पिता स्वo बृजकिशोर राय )को गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।वह छौड़ादानो और दरपा थाना क्षेत्र के आर्म्स एक्ट समेत आधे दर्जन संगीन कांडों का मोस्ट वांटेड है। इसकी जानकारी डीएसपी सागर कुमार झा ने दी है।उन्होंने बताया कि अभियुक्त रंजन राय का आपराधिक इतिहास पुलिस के रिकॉर्ड में साल 2013 से है। छौड़ादानो थाना में कांड संख्या 06/13 धारा 436/341/423/34/504/भा. द.वि. sc/st एक्ट में प्रतिवेदित हैं । फरार चल रहे अभियुक्त रंजन राय के ऊपर छौड़ादानो पुलिस के द्वारा छौड़ादानो थाना कांड संख्या 153/15 धारा 307 और लखौरा थाना कांड संख्या 430/15 धारा 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई ।जबकि दरपा थाना कांड संख्या 96/15 धारा 399/402/414 तहत उसके ऊपर प्राथमिकी दर्ज...

डंकन रोड स्थित राज मेडिको पर छापेमारी में 665 पीस कफ सिरप बरामद,नशा के लिए नेपाल में कफ सिरप की हो रही धड़ले तस्करी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।कफ सिरप का नशा के रूप में धड़ल्ले प्रयोग हो रहा है।साथ ही कालाबाजारी के साथ नेपाल के लिए तस्करी भी।इसी धन्धे की गुप्त सूचना पर हरैया थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने छापेमारी कर एक दवा दुकान से 665 पीस कॉडिंइन व कोरेक्स सिरप बरामद किया है। डीएसपी सागर कुमार झा ने बताया कि इस मामले में डंकन रोड स्थित राज मेडिको में छापेमारी कर उक्त दवा की बरामदगी की गई है।उन्होंने बताया कि इस मामले में शहर के मिश्रा कॉलनी निवासी विशाल सिंह को हिरासत में ले कर जांच की जा रही है। बताया गया है कि उक्त दवा की बरामदगी के साथ ही आस पास के दवा दुकानदारों में हड़कम्प मच गया ,और इस तरह के धंधे में लगे दुकानदार भूमिगत हो गए हैं।वहीं,बरामद दवा से सम्वन्धित विपत्र व भंडार पंजी आदि की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।दवा दुकान संचालक से पूछ ताछ व आवश्यक कार्वाई की प्रक्रिया जारी कर दी...
क्षेत्रीय विधायक के गांव-पंचायत में भी ‘टिका एक्सप्रेस’ की  ‘स्पीड’रही ‘स्लो’,महज 50 लोगों को ही लग सका टिका !

क्षेत्रीय विधायक के गांव-पंचायत में भी ‘टिका एक्सप्रेस’ की ‘स्पीड’रही ‘स्लो’,महज 50 लोगों को ही लग सका टिका !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कोविन वैक्सिनेशन के लिए निकली 'टिका एक्सप्रेस 'लक्ष्य से कोसो दूर है।बिहार सरकार के निर्देश पर 45 से अधिक उम्र के लोगों के लिए पिछले 26 मई से रक्सौल में यह कार्यक्रम शुरू की गई है।लेकिन,प्रतिदिन 200 का लक्ष्य निर्धारित होने के बावजूद 50 से ऊपर का आंकड़ा नही पहुंच पा रहा। मजे की बात यह है कि शनिवार को क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के गृह क्षेत्र यानी पनटोका पंचायत में भी टिका एक्सप्रेस लक्ष्य पूर्ण नही कर सका।यहाँ टिका एक्सप्रेस की स्पीड स्लो रही।महज 50 लोगों को ही टिका लग सका। Vor teamने लगातार दूसरे दिन यानी शनिवार को भी 'ऑन स्पॉट ' जायजा लिया, जिसमे जन प्रतिनिधियो की उदासीनता साफ़ साफ झलकी। बता दे कि 'टिका एक्सप्रेस' के तहत वैक्सिनेशन के लिए राष्ट्रीय बाल सुरक्षा समिति ( आरबिकेस )की टीम गठित है।जिसमे डॉ महम्मद सुल्तान,डॉ मुराद आलम,फार्...
कूड़े कचरे व जल जमाव से रक्सौल वासी कर रहे त्राहि- त्राहि ,सफाई के लिए पैसे मांगने का आरोप!

कूड़े कचरे व जल जमाव से रक्सौल वासी कर रहे त्राहि- त्राहि ,सफाई के लिए पैसे मांगने का आरोप!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल नगर परिषद के सफाई कर्मियों के द्वारा सही ढंग से सफाई नही करने और पैसा लेकर कचरा उठाने को लेकर रक्सौल नगर परिषद को एक आवेदन दिया गया है ।आवेदन देने वाले स्थानीय नागरिक अखिलेश्वर प्रसाद यादव हैं, जो वार्ड नंबर 20 के निवासी हैं ।उनका कहना है कि सफाई कर्मचारियों के द्वारा नाली की सफाई नही की जाती हैं और सफाई करने के लिए जब उनको बोला जाता हैं तो सफाई के नाम पर पैसा का डिमांड करते हैं। नही देने पर नाले की सफाई नही की जाती हैं, जिस कारण मेरे घर के सामने नाले की गंदगी और कीचड़ जामा हो जाती है।और उससे बदबू आती हैं। जिससे बीमारी फैलने का डर है।उनका आरोप है कि इस कोरोना काल मे जहाँ सरकार सभी वार्डो में सफाई और सेनिटाइज कराने को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं लेकिन रक्सौल नगरपालिका में सफाई कम और सफाई के नाम पर लूट ज्यादा हो गया है।बता दे कि विगत कुछ ही दिन पहले मुख्य पार्षद...
विश्व महामारी कोविड19  से बचाव के लिए वैक्सीन अवश्य लें:डॉ0 मोहम्मद नजीर

विश्व महामारी कोविड19 से बचाव के लिए वैक्सीन अवश्य लें:डॉ0 मोहम्मद नजीर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk )।हौसले अगर दुरुस्त हो तो सारी बाधाएं स्वतः दूर हो जाती है बशर्ते सावधानी व सतर्कता के साथ जरूरी ऐतिहात होने चाहिए।उक्त बातें शनिवार को क्षणिक देर के लिए अपने पैतृक घर प्रखण्ड के भकुरहिया गांव पहुंचे पश्चिम चम्पारण जिले के सिकटा प्रखण्ड के सीएचसी प्रभारी डॉ. मो.नजीर ने कहा।उन्होंने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए सरकारी गाइडलाइन का सतत अनुपालन करते हुए वैक्सिनेशन जरूर करवा लेने चाहिए,क्योंकि वैक्सिनेशन इस महामारी को नियन्त्रित करने का सबसे बड़ा कारगर हथियार है।डॉ. नजीर ने बताया कि अगर वे कॉवैक्सीन का दोनों डोज नही लिए होते तो दो-दो बार कोविड संक्रमित होने के बाद भी जीवित नही बचते,क्योंकि लगातार संक्रमितों की देखरेख व ईलाज करने पड़ते थे।उसके बावजूद,लगातार अपने ड्यूटी पर कार्यरत है तथा जनसेवा को ही अपना मुख्य लक्ष्य मानते है।सिकटा स्थित सीएचसी के उन्ननयन...
बारात लेकर आये दूल्हे को फ़ोटो खींचने के बहाने मारी गोली,गंभीर हालत में मोतिहारी रेफर

बारात लेकर आये दूल्हे को फ़ोटो खींचने के बहाने मारी गोली,गंभीर हालत में मोतिहारी रेफर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बारात ले कर पहुंचे दूल्हे को गोली मार दिये जाने से अफरातफरी मच गई।मामला अनुमंडल के छौड़ादानो थाना क्षेत्र के मुरली गांव के छोटा टोला में शनिवार की रात साढे़ दस बजे की है।बताया गया है कि शादी करने आये दूल्हे को एक हीं बाईक पर सवार दो लोगों ने गाड़ी के अंदर हीं गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मुरली गांव के छोटा टोला निवासी भैरव लाल कुशवाहा की बेटी की शादी शनिवार को निर्धारित थी। ढाका थाना क्षेत्र के कुशवंशीनगर गांव से बिनोद प्रसाद कुशवाहा के पुत्र चंदन कुमार की आयी बारात इस्लाम चौक से पश्चिम होते पीच रोड से गांव के उतर दिशा से प्रवेश किया। गांव से कुछ दूर उतर स्थित एक टेंट हाउस के पास दूल्हे की गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी साईड में लगा अन्य बारातियों के पहुंचने का इंतजार करने लगा। तभी एक उजले रंग की अपाची बाईक पर सवार दो लोग पहुंचे और द...
वीरगंज पुलिस ने दो युवतियों की तस्करी के आरोप में भारतीय युवक व उसकी पत्नी को किया गिरफ्तार, युवती बरामद

वीरगंज पुलिस ने दो युवतियों की तस्करी के आरोप में भारतीय युवक व उसकी पत्नी को किया गिरफ्तार, युवती बरामद

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।युवतियों की कथित तस्करी के आरोप में एक भारतीय नागरिक व उसकी नेपाली पत्नी को वीरगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही इस मामले में वीरगंज बॉर्डर से दो युवतियों को बरामद किया गया है।बताया गया है कि उक्त दम्पति ने दो युवतियों ( उम्र 20 व 22 ) को कन्या पूजन के बहाने बांके( नेपाल गंज ) के एक मंदिर में पूजा के लिए ले गए और प्रलोभन दिया कि उन्हें पचास हजार रुपये दिए जाएंगे।इसके बाद पैसा नही होने का बहाना किया।फिर किसी तरह उन्हें वीरगंज लाया।जहां से उन्हें बिहार के बेतिया ले जाया जा रहा था।इसी बीच वीरगंज पुलिस टीम ने समाजिक संस्था के वोलेंटियर के सहयोग से उन्हें धर दबोचा।इसकी पुष्टि करते हुए पर्सा जिला के डीएसपी ओम प्रकाश खनाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों युवतियों को इनरवा पुलिस चौकी की टीम ने बरामद कर लिया है।जबकि, दोनो पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन...
जीवन को बचाये रखने के लिए वृक्षारोपण के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है : डॉ. शलभ

जीवन को बचाये रखने के लिए वृक्षारोपण के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है : डॉ. शलभ

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण करते हुए पर्यावरणविद डॉ. स्वयंभू शलभ ने कहा कि जब जब मनुष्य और प्रकृति का तालमेल बिगड़ा, जब जब मनुष्य ने प्रकृति के तार को उसकी गुंजाइश से अधिक खींचने की कोशिश की, तब तब प्रकृति की लय टूटी। प्रकृति के साथ न चलकर उस पर विजय पाने की हमारी कोशिशों ने आज हमें विनाश के कगार पर खड़ा कर दिया है। अब तक जो तबाहियां दुनिया ने देखी है और जिस तबाही से दुनिया अभी गुजर रही है उससे बचने के लिए पूरी दुनिया को प्रकृति और पर्यावरण के आलाप को सुनना और समझना ही होगा। उन्होंने आगे कहा कि इस कोरोना काल में ऑक्सीजन संकट से जूझ रही दुनिया को ऑक्सीजन के प्राकृतिक स्रोतों को बचाने और बढ़ाने की दिशा में सोचना होगा। वृक्षों को कटने से बचाना होगा और अधिक से अधिक नये वृक्ष लगाने होंगे। जीवन को बचाये रखने के लिए इसके अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!