Saturday, November 7

रक्सौल आसपास

रक्सौल के शौर्य कुमार बने बिफ्टा के पूर्वी चंपारण इकाई के जिला सचिव

रक्सौल के शौर्य कुमार बने बिफ्टा के पूर्वी चंपारण इकाई के जिला सचिव

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल शहर के निवासी व फ़िल्म निदेशक शौर्य कुमार को बिफटा के जिला सचिव (पूर्बी चंपारण बिहार)पद पर मनोनीत किया गया । शपथ ग्रहण लेने के बाद शौर्य ने कहा कि बिहार प्रदेश के पूर्वी चंपारण जिले से मुझे जिला सचिव पद का कार्यभार देने के लिए आभार प्रकट करता हूँ। मेरा वायदा है कि मैं एसोसिएशन के संविधान के प्रति पूरी निष्ठा से अपने पद का निर्वहन करूंगा। बता दें कि बिफ्टा के हेड -ऑफिस मूर्धवा ,रेणुकूट,सोनभद्र, (उत्तरप्रदेश) में आयोजित एक कार्यक्रम में बिफ्टा राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर संगम ओम पटेल के द्वारा शौर्य को अपोईमेंट लेटर सौपते हुए जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया गया। इस दौरान बिफ्टा को बिहार में अत्यधिक पहचान मिले ज्यादा से ज्यादा लोग जान पाए ,इसके लिये समय - समय पर कार्यक्रम करने का संकल्प लिया गया। बता दे कि शौर्य इन दिनों' ...
आदापुर प्रखण्ड :17 पंचायत में 16 में नए चेहरे बने मुखिया, जिला पार्षद बनी उमरावती व रूबी!

आदापुर प्रखण्ड :17 पंचायत में 16 में नए चेहरे बने मुखिया, जिला पार्षद बनी उमरावती व रूबी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मुखिया राम इकबाल यादव : प्रमाण पत्र लेते आदापुर।( vor desk )।आदापुर प्रखंड की जनता ने पंचायत चुनाव में नए चेहरे को तरजीह दिया और पुराने चेहरे पूरी तरह नकार दिए गए है।कुल 17 पंचायतों में हुए चुनाव में भेड़िहारी पंचायत की निवर्तमान मुखिया सुंदरम देवी को छोड़ किसी अन्य की पुनर्वापसी नही हो सकी है। दुबारा मुखिया निर्वाचित हुई सुंदरम देवी वही जिला परिषद की दोनों सीटों पर भी जनता ने बदलाव को ही मौका दिया है और वामपंथी नेता रहे सुरेंद्र पटेल की पत्नी उमरावती देवी जिला परिषद क्षेत्र संख्या-11 से अपने निकटतम प्रत्याशी जिला पार्षद उमरावती देवी समर्थकों के साथ निवर्तमान पार्षद तनजिला खातून को हराकर विजयी हुई है,जबकि जिला पार्षद रूबी देवी को जीत की बधाई देते कांग्रेस नेता राम बाबू यादव जिला परिषद क्षेत्र संख्या-12 से राजद नेता रमेश कुमार सिंह की पत्नी रूबी देवी अपने निकटतम ...
एसएसबी 47 वीं बटालियन कमाण्डेन्ट प्रियवर्त शर्मा के नेतॄत्व में लिया गया भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का संकल्प!

एसएसबी 47 वीं बटालियन कमाण्डेन्ट प्रियवर्त शर्मा के नेतॄत्व में लिया गया भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का संकल्प!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। सशस्त्र सीमा बल 47 वीं बटालियन (पंटोका )के प्रांगण एवं सभी समवाय/सीमा चौकियों में कमाण्डेन्ट प्रियव्रत शर्मा के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए शपथ ली गयी। बताया गया कि पूरे सप्ताह चलने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत निबंध, वाद-विवाद और विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। 47वीं वाहिनी के अंतर्गत आने वाले गाँव, स्कूलों, कॉलेजों में सतर्कता के लिए जागरूक किया जा रहा है। मौके पर उप कमाण्डेन्ट एम. ब्रोजेन सिंह व अन्य अधीनस्थअधिकारी और जवान उपस्थित रहे। ...
आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने जालन्धर-दरभंगा एक्सप्रेस से  किया पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद

आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने जालन्धर-दरभंगा एक्सप्रेस से किया पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।पंचायत चुनाव के मद्देनजर शराब की तस्करी तेज है।इसी बीच रक्सौल स्टेशन पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेल पुलिस ने संयुक्त जांच अभियान में स 14 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है।यह शराब जालंधर-दरभंगा एक्सप्रेस से बरामद किया गया। इसकी जानकारी द आरपीएफ पोस्ट कमांडर सह निरीक्षक ऋतुराज कश्यप ने दी।उन्होंने बताया कि दीपावली पर्व को ले कर सघन जांच जारी है।इसी दौरान आरपीएफ की टीम में शामिल उप निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक नागेंद्र सिंह कांस्टेबल विजय नारायण व जीआरपी थानाध्यक्ष पंकज कुमार दास के द्वारा रात्रि गस्ती के दौरान प्लेटफार्म संख्या 02 गाड़ी संख्या 05252 से पुराना फुट ओवरब्रिज के पास खड़ी कोच संख्या 17484/सी में 2 लावारिश बैग बरामद हुआ। उसकी जांच में हजारों रुपये मूल्य के पंजाब निर्मित ऑफिसर चॉइस, इम्पीरियल ब्लू व रॉयल स्टेज व्हिस्की को बरामद किया गया ...
दीपावली व छठ पूजा को लेकर रक्सौल प्रशासन ने की अनुमण्डल स्तरीय बैठक,शांति-सौहार्द अक्षुण्ण रखने पर बल!

दीपावली व छठ पूजा को लेकर रक्सौल प्रशासन ने की अनुमण्डल स्तरीय बैठक,शांति-सौहार्द अक्षुण्ण रखने पर बल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।दीपावली व छठ पर्व को ले कर रक्सौल प्रशासन ने शांति,सुव्यवस्था और सौहार्द के बीच सम्पन्न कराने को ले कर अनुमण्डल स्तरीय बैठक का आयोजन किया। अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित सभागार में एसडीएम आरती व डीएसपी सह एएसपी प्रशिक्षु आईपीएस चन्द्र प्रकाश के संयुक्त नेतृत्व में यह बैठक हुई।आगामी दीपावली व लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के साथ रक्सौल व रामगढ़वा में पंचायत चुनाव को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी गण सम्मिलित हुए। बैठक में एसडीएम व एएसपी ने सँयुक्त रूप से निर्देश दिया कि सभी पदाधिकारी दोनों पर्व के मद्देनजर अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। वहीं इस बार पटाखों के अवैध विक्री व भंडारण को ले कर छापेमारी करने का निर्देश दिया गया। रक्सौल में इसके लिए सीओ विजय कुमार को जिम्मेवारी दी गई है। वहीं दीपावली ...
भारत और नेपाल के एकीकरण में सरदार वल्लभभाई पटेल और पृथ्वी नारायण शाह की भूमिका पर चर्चा!

भारत और नेपाल के एकीकरण में सरदार वल्लभभाई पटेल और पृथ्वी नारायण शाह की भूमिका पर चर्चा!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बीरगंज (नेपाल)।(vor desk )।आज़ादी का अमृत महोत्सव (भारत @ 75) के चल रहे समारोह के हिस्से के रूप में बीरगंज में एक गोष्ठी आयोजित हुई।यह गोष्ठी भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित हुई,जो “वर्तमान परिदृश्य में राष्ट्रीय एकता की चुनौतियां और उन्हें दूर करने के तरीके और साधन” विषय पर केंद्रित था। पैनल चर्चा में नेपाल हिंदी साहित्य परिषद के पूर्व अध्यक्ष व व्यवसायी ओम प्रकाश सिकारिया ,सिद्धार्थ इंटरनेशनल कॉलेज(बीरगंज) की निदेशक ,सुषमा तिवारी द्विवेदी ,जिला न्यायालय(पर्सा ) के वरीय अधिवक्ता सुरेंद्र कुर्मी व पत्रकार मुरली मनोहर तिवारी ने अपने अपने विचार रखे। नेपाल के वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्यदूत नितेश कुमार ने इसकी अध्यक्षता की। पैनलिस्टों ने क्रमशः भारत और आधुनिक नेपाल के एकीकरण में सरदार वल्लभभाई पटेल और महाराजा पृथ्वी नारायण शाह की भूमिकाओं पर प...
आदापुर प्रखण्ड में शांतिपूर्ण ढंग से पंचायत चुनाव सम्पन्न,मतगणना के इंतजार के बीच प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ी!

आदापुर प्रखण्ड में शांतिपूर्ण ढंग से पंचायत चुनाव सम्पन्न,मतगणना के इंतजार के बीच प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk )।पंचायत चुनाव के पांचवे चरण के तहत स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में रविवार को मतदान भयमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया। इस दौरान जहां प्रशासन के कड़ी चौकसी के बदौलत कहीं से भी किसी तरह की चुनावी हिंसा नही हुई। खुद अनुमण्डल पदाधिकारी सह अनुमण्डल निर्वाची पदाधिकारी आरती व एएसपी चन्द्र प्रकाश मोनिटरिंग कर रहे थे। पांचवे चरण के चुनाव को ले कर जहां नेपाल से लगी सीमा सील रही,वहीं,मौसम ने भी साथ दिया। कोरोना गाइड लाइन के अनुपालन पर जोर के बीच उत्साहित मतदाताओं ने जम कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।कई जगह तो लंबी लाइन व ठेलम ठेल भीड़ दिखी। अनेको बूथ पर महिला वोटरों के लिए पुरूष वोटरों ने इंतजार करना उचित समझा और सब्र के साथ अपनी बारी की प्रतीक्षा की। 'गांव की सरकार' बनाने को ले कर मतदाताओं में वोटिंग को लेकर खासा उत्साह ...
आदापुर प्रखण्ड में गांव की सरकार के लिए मतदान शुरू, मतदाताओं में उत्साह!

आदापुर प्रखण्ड में गांव की सरकार के लिए मतदान शुरू, मतदाताओं में उत्साह!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk )।आदापुर प्रखंड में 5 वें चरण का पंचायत चुनाव रविवार को 7 बजे शुरू हुआ।इसको ले कर नेपाल से लगे बॉर्डर को सील कर दिया गया है।चप्पे चप्पे पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। लोक तंत्र के महापर्व को ले कर मतदाताओं में काफी उत्साह दिख रहा है। महिलाओं की संख्या काफी उत्साहवर्धक है। मिली जानकारी के मुताबिक,आदापुर के नकरदेई पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 6 में मतदान हेतु रूम का ताला नही खुलने से उसे तोड़ना पड़ा,उसके बाद मतदान चालू हुआ। इस बूथ पर बायोमेट्रिक का उपयोग नही हो रहा।पीठासीन अधिकारी रघुवंश साह ने बताया कि बायोमेट्रिक मशीन उपलब्ध नही कराया गया।इस बीच बताया गया है कि बूथ न.139,140,141,142 पर बायोमेट्रिक मशीन नही आया है। गम्हरिया कला पंचायत के बेलहिया बूथ नम्बर 114 पर ईवीएम खराब था,जो ठीक हो गया है। लेकिन पीं की आवाज नही आ रही।सेक...
कवि राम पुकार सिंह ‘जाहिल’ का निधन साहित्यिक जगत के लिए अपूर्णीय क्षति:भरत प्रसाद गुप्त

कवि राम पुकार सिंह ‘जाहिल’ का निधन साहित्यिक जगत के लिए अपूर्णीय क्षति:भरत प्रसाद गुप्त

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk )। 'वरीय नागरिक सेवा मंच'(बंशम) की बैठक डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह के कौड़िहार चौक स्थितआवासीय परिसर में आयोजित हुई। जिसमें वरीय नागरिक सेवा मंच(वंशम ) के अध्यक्ष रामपुकार सिंह के आकस्मिक निधन होने पर उनके दिवगंत आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया । इसमें वरीय नागरिक सेवा मंच के उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रख कर आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की।सभी ने स्व सिंह के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट किया। मौके पर सम्भावना संस्था के अध्यक्ष व वंशम के संरक्षक भरत प्रसाद गुप्त ने कहा कि साहित्यिक जगत का एक सितारा और एक कलाकार मन दुनिया को छोड़ गया।लेकिन,उनकी यादे अमिट हैं।उन्होंने भोजपुरी में कविता के माध्यम से अपनी पहचान गढ़ी थी।सरल व सहज भाव के रामपुकार बाबू के कविताओं में समाज का दर्द होता था।ऐसे लोग धरती पर कम ही मिलते हैं। वहीं, शिक्षक अवधेश कुमार सिं...
पंचायत चुनाव:आदापुर प्रखण्ड के 237 बूथों पर होगा मतदान, बॉर्डर सील,सुरक्षा गश्त तेज!

पंचायत चुनाव:आदापुर प्रखण्ड के 237 बूथों पर होगा मतदान, बॉर्डर सील,सुरक्षा गश्त तेज!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।अनुमण्डल के आदापुर-प्रखण्ड क्षेत्र के कुल 17 पंचायतों में रविवार को पांचवें चरण के पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन मुस्तैद है।नेपाल से लगे बॉर्डर को सील कर दिया गया है।सुरक्षा बंदोबस्त कड़ी कर दी गई है।एसडीओ सह अनुमण्डल निर्वाची पदाधिकारी आरती व एएसपी चन्द्र प्रकाश मोनिटरिंग खुद मोनिटरिंग में हैं। ।राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर क्षेत्र में रविवार को निषेधाज्ञा लागू रहेगा।इस दौरान किसी प्रकार के नीजी या भाड़े के वाहन संचालित नही होंगे। बताया गया है कि आदापुर से लगे नेपाल के मटिअर्वा,सन्हौला,महुअवा, कोरैया-अमवा,मुशहरवा,घोड़ासहन,बेलदरवा आदि बोर्डरों को सील करने के साथ ही जॉइंट पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई है। सुरक्षा दृष्टिकोण से प्रखण्ड के 237 बूथों पर मतदानकर्मियों के साथ ही पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया।आदापुर के प्रमुख सड़को पर सुरक्षा गश्त तेज ह...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!