रक्सौल आईसीपी के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार नेपाली युवक की मौत,एक गम्भीर जख्मी
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के बाई पास रोड में आईसीपी के पास एक कनटेनर युक्त ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक चालक की मौत हो गई।वहीं,बाइक सवार एक अन्य युवक जख्मी हो गया है।जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक,घटना दोपहर काल मे सोमवार को घटित हुई ।सूत्रों ने बताया कि ट्रक नेपाल जा रहा था,जबकि, नेपाल की ओर से बाइक सवार रक्सौल की ओर आ रहे थे।इसी बीच यह घटना हुई।बताया जा रहा है कि कन्टेनर युक्त ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
मृतक नेपाल का नागरिक इंतजा उर्फ इम्तेयाज ( 40 वर्ष ) बताया गया है।जबकि, उसके साथ बाइक पर सवार युवक योगेंद्र यादव गम्भीर जख्मी है।स्थानीय लोगों ने उसे डंकन अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक पर्सा जिला के पोखरिया अंतर्गत चीउटाहाँ का निवासी है।जख्मी युवक बार बार बेहोश ह...









