अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ सेवन और अवैध तस्करी निरोध दिवस पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
●हम सब ने ये ठाना है नशा मुक्त भारत बनाना है के नारे के साथ निकली रैली
रक्सौल।( vor desk )। अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ सेवन और अवैध तस्करी निरोध दिवस के अवसर पर बचपन बचाओ आंदोलन पूर्वी चंपारण, आर पी एफ रक्सौल, जी आर पी रक्सौल, एस एस बी 47 पनटोका और चाइल्ड लाइन रक्सौल के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता बचपन बचाओ आंदोलन पूर्वी चंपारण की असिस्टेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर आरती कुमारी द्वारा रक्सौल रेलवे स्टेशन पर किया गया। आर पी एफ इंस्पेक्टर राज कुमार द्वारा बताया गया कि नशा हमारी आने वाली पीढ़ियों को बर्बाद कर रही है। ऐसे बच्चों को जागरूक करने हेतू मैं तत्पर हूँ। इसे हम सब को मिलकर रोकना चाहिए। इसके लिए प्रशासन सजग है। जी आर पी थानाध्यक्ष पंकज कुमार दास ने कहा कि हमारे समाज मे नशे की कुरूतियों को खत्म किया जाये तथा बच्चों को इन लतो से दूर रखा ज...









