बीजेपी के रक्सौल नगर की कार्यसमिति की बैठक आयोजित,पहुंचे पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा !
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के रक्सौल नगर मंडल इकाई के कार्यसमिति की बैठक कोइरियाटोला स्थित भाजपा कार्यलय में संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ ने की। इस मौके पर अपने संबोधन में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में देश दुनियां मे अलग पहचान बनाने के साथ ही हर मोर्चे पर शशक्त हुई है।कोरोना काल मे हमने कोविड टिकाकरण की शुरुवात करके नागरिको को सुरक्षित करने का कार्य किया।उन्होंने इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रम एवं कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को आम जनता को बताने की अपील की।साथ ही कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ता लगातार अभियान चलाएं।यह अभियान जन जन से जुड़ने का होना चाहिए।
जिला अध्यक्ष वरुण सिंह ने कहा कि इस बार 15 अगस्त बहुत ही धूमधाम से न...









