भाजयुमो द्वारा मनाई जाएगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाई,तैयारी पूरी!
( फाइल फोटो )
रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन जिला रक्सौल इकाई के द्वारा अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस के अवसर को राष्ट्रीय सुशासन दिवस के रूप में मनाएगा ।इस बार 25 दिसंबर 2021 को भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा अटल जी एक युगपुरुष विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष वरुण कुमार सिंह एवं पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह होंगे ।इस कार्यक्रम में अटल जी के जीवन संघर्ष एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। दो सांसदों की पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में अटल जी के योगदान पर चर्चा होगी।देश की सत्ता संभालने के बाद पूरे भारतवर्ष में चतुर्मुखी विकास के हर क्षेत्र में अटल जी ने कार्य किया ।अटल जी जब देश के प्रधानम...









